NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में बहती मिली लाशें, कोरोना से मौत की आशंका, लोग करने लगे जल प्रवाह!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को जब यमुना नदी में अचानक से काफी सारे शवों को देखा गया तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सबरंग इंडिया
09 May 2021
कोरोना

रोजाना 4 लाख से ज्यादा का आंकड़ा देश को डरा रहा है वहीं, उत्तर प्रदेश में शहर से गांव तक कोरोना का कोहराम मचा है। रोजाना सैकड़ों मौतों के कारण श्मशान घाट और क्रबिस्तान में लोगों को दाह संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही है। घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लेकिन दिल दहलाने वाली खबरें हमीरपुर व कानपुर जिलों से आ रही हैं। यहां यमुना नदी में कई लाशें बहती दिखी हैं जिनके लिए कहा जा रहा है कि लोग अग्निदाह करने के बजाय शवों को सीधे यमुना में जल प्रवाह कर दे रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को जब यमुना नदी में अचानक से काफी सारे शवों को देखा गया तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इन शवों की हकीकत जानने के लिए हमीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कानपुर और हमीरपुर जिलों के ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद में लोगों की मृत्यु हो रही है। सभी शवों को ग्रामीणों द्वारा यमुना में ही प्रवाहित किया जा रहा है। 

हमीरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया है कि जब उनके प्रभारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि ट्रैक्टर में दो शवों को लाया गया था और कानपुर के बाहरी जिले से ट्रैक्टर में लादकर दो शव लाए गए और उनका अंतिम संस्कार किया गया। शवों को देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें जल प्रवाह किया गया है। एक लाश अधजली अवस्था में मिली है। ये लाश कानपुर देहात की तरफ नदी किनारे पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक उन्हें नदी में और भी कई सारे शव बहते मिल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं लग पाया कि इन लोगों की मौत किस वजह से हुई है।

खास है कि हमीरपुर जिले में बहने वाली यमुना नदी का उत्तरी किनारा कानपुर में लगता है और दक्षिणी किनारा हमीरपुर में लगता है यानी कि यमुना, कानपुर और हमीरपुर जिलों की सीमा रेखा के रूप में बहती है। यमुना नदी को कानपुर और हमीरपुर जिले के लोग मोक्षदायिनी कालिंदी के रूप में मानते हैं और मत्यु होने पर इसी यमुना में जल प्रवाहित किए जाने की पुरानी परंपरा है। यमुना नदी में इक्का दुक्का शव तो हमेशा देखे जाते रहे हैं पर कोरोना काल में इस नदी में शवों की बाढ़ आ गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण इलाकों में कितनी बड़ी तादाद में लोगों की मौत हो रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हमीरपुर व नायब तहसीलदार सदर द्वारा मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया, तो मौके पर 4 शव बहते पाए गए थे। एक शव किनारे पर अधजला मिला। प्राथमिक जांच में लोगों द्वारा बताया गया कि यमुना के घाट पर लोगों द्वारा अपने परिजनों की मृत्यु के उपरांत शवों को जल प्रवाह किया जाता है, जिसके चलते ये शव पानी में मिले। स्थानीय मछुआरों द्वारा बताया गया कि मृतक लोगों को परिजन पत्थर आदि बांधकर के नदी में शव डाल देते हैं, पानी कम होने के कारण शव ऊपर आ गए हैं। तथा कुछ शव पूर्ण रूप से जले न होने पर भी पानी में डाल दिए गए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में पंचक नक्षत्र चल रहा है। इस दौरान कई लोग शव का दाह संस्कार न करके जल प्रवाह करते हैं। हालांकि सच्चाई क्या है यह तो अब पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की जांच के बाद ही साफ़ हो सकेगा।

उधर, कोरोना की दूसरी लहर देश में बेकाबू होकर तांडव मचा रही है। देश में अब हर दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या 4 लाख के पार जा रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि पहली बार मौतों का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है और 24 घंटे में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। जहां अभी तक कोरोना संक्रमण लोगों पर हावी होकर उन्हें मौत की नींद सुला रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान 54,022 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,96,758 हो गई है. वहीं संक्रमण से 898 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिसके चलते राज्य में कुल मौतों की संख्या 74,413 हो गई हैं। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 11708 नए मामले सामने आए जिसके चलते राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6,49,114 पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 84 और व्यक्तियों की मौत हुई है। 

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से 372 मरीजों की मौत हो गई जबकि प्रदेश में संक्रमण के 28,076 नए मामले सामने आए। राजस्थान में कोरोना संक्रमण ने दो-तीन दिन गिरावट के बाद एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को राज्य से 164 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। राजस्थान में एक बार फिर संक्रमण दर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में राज्य में 18231 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 199147 हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 13,628 मामले सामने आए है वहीं 208 संक्रमितों की मौत हुई है।

साभार : सबरंग 

COVID-19
Coronavirus
Corona Deaths
Corona in UP
yamuna
Dead Bodies in Yamuna
yogi government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • sunil
    भाषा
    पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ ख़िताब जीता, महिला टीम भी चमकी
    28 Dec 2021
    भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: किसानों की आय दोगुनी होने का टूटता वादा, आत्महत्या का सिलसिला जारी
    28 Dec 2021
    बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले में युवा किसान राम रुचि और प्रमोद पटेल ने इसी साल क़र्ज़ के दबाव में आत्महत्या कर ली। न्यूज़क्लिक ने दोनों परिवारों से मिल कर बात की और जानने की कोशिश की कि सरकार का किसानों…
  • officers of Edu dept eating MDM with students
    राजेश डोबरियाल
    उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी
    28 Dec 2021
    “...चूंकि क्रिसमस की बैठक में सभी पक्ष अभी क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर सहमत हुए हैं इसलिए वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं। नियमानुसार तो सुनीता देवी की ही भोजनमाता…
  • UP Election 2022
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव 2022: बेरोज़गार युवा इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं
    28 Dec 2021
    मोदी-योगी से नाउम्मीद युवाओं को विपक्ष से चाहिए रोजगार का भरोसा
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License