NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली दंगे: ‘शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों का बेशर्म अपराधीकरण बंद करो’
रविवार के दिन सीपीआई (एम), जिसके महासचिव सीताराम येचुरी को दिल्ली दंगों के मामले में एक पूरक आरोप-पत्र में नामजद किया गया है, एवं प्रोफेसर अपूर्वानन्द की ओर से दिल्ली पुलिस द्वारा की गई “निर्लज्ज” कार्यवाही के प्रति भर्त्सना के साथ बयान आये हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Sep 2020
दिल्ली दंगे

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली दंगों के मामले की पूरक चार्जशीट में सह-साजिशकर्ताओं के तौर पर शामिल किये जाने की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (सीपीआई-एम) के पोलित ब्यूरो ने रविवार को जारी अपने बयान में इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के “निर्लज्ज” अपराधीकरण किये जाने की तीव्र भर्त्सना की है।

दिल्ली पुलिस ने फरवरी दंगों के मामले में सीपीआई-एम महासचिव सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयती घोष और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अपूर्वानंद पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकर्ताओं को “उकसाने और संगठित” करने के आरोप मढ़ते हुए एक पूरक आरोप पत्र में नामजद करने की खबरें प्रकाश में आई हैं। अपूर्वानंद ने भी अपने एक बयान के माध्यम से इस कार्यवाही को सीएए-विरोधी प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने के लिए उन्हें "बदनाम करने वाली कवायद" करार दिया है।

सीपीआई-एम के बयान में कहा गया है “भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पोलित ब्यूरो दिल्ली पुलिस की बेशर्मी को देखकर हैरान है जोकि गृह मंत्री अमित शाह के अधीन काम करती है, जिसने प्रमुख राजनीतिक नेतृत्वकारी व्यक्तित्वों के साथ शिक्षाविदों, संस्कृति कर्मियों और कार्यकर्ताओं को फरवरी माह के दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए स्तब्धकारी सांप्रदायिक हिंसा में फंसाने की कोशिश की है। इस प्रकार के घटिया पक्षपातपूर्ण और प्रतिशोध वाले कृत्य की जितनी भी भर्त्सना की जाए वह कम है।”

बयान में कहा गया है कि “इन प्रतिष्ठित हस्तियों के नाम दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर 50/20 की अनुपूरक चार्जशीट में निकलकर आ रहे हैं, जिसमें सीएए-एनआरसी के विरोध में शामिल प्रदर्शनकारियों को उकसाने में उनकी कथित भूमिका को दिखाया गया है। यह कृत्य पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों जैसे कि सीबीआई, एनआईए, ईडी के सरासर दुरुपयोग के बढ़ते पैटर्न के अनुरूप है, जिसमें महत्वपूर्ण विरोधी हस्तियों को फंसाने और बदनाम करने की कोशिशें लगातार की जाती रही हैं। इस पैटर्न के जरिये ऐसे लोगों को खूंखार एनएसए, यूएपीए और देशद्रोह की धाराओं के अंतर्गत उत्पीड़न और बंदी बनाये जाने के उपक्रम को अंजाम दिया जाता है, जो सरकार द्वारा शक्तियों के बलात दुरूपयोग का पुरजोर विरोध करते आये हैं, जैसा कि संविधान द्वारा निर्दिष्ट ठहराया गया है।”

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से जारी बयान

इसके साथ ही पार्टी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर दिल्ली दंगों को लेकर अपने खुद के नैरेटिव की पटकथा के अनुसार इसे नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ "गहरी साजिश" के रूप में चित्रित करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली पुलिस से सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के अपराधीकरण को बंद करने का अनुरोध करते हुए अपूर्वानंद ने इसे "नागरिकता के लिए पूरी तरह से वैध कार्य" बताया है। वे कहते हैं "पूरक सीएस कानूनी मामले में सुधार नहीं लाता है, बल्कि इसका उद्येश्य सिर्फ राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने, प्रदर्शनकारियों को बदनाम करने, और हम सभी के नामों को इस बदनाम करने वाले एजेंडे के तहत इस्तेमाल में लाया जा रहा है। उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन की योजना बनाने के उनके कृत्य को हिंसा की साजिश के तौर पर देखने की कोशिश की जा रही है, जिसमें अन्य लोगों के साथ मुझे बिना किसी कानून या तथ्यों के आधार पर उस उद्येश्य को उकसाने वालों के तौर पर पेश किया जा रहा है।

हाल ही के पूरक आरोप पत्र पर जारी वक्तव्य

Statement on the recent supplementary chargesheet pic.twitter.com/jV9chT78sy

— Apoorvanand अपूर्वानंद (@Apoorvanand__) September 13, 2020

“फरवरी की हिंसा के वास्तविक कृत्य के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए हम अभी भी दिल्ली पुलिस द्वारा जांच आरंभ करने की प्रतीक्षा में हैं।”

Delhi riots
delhi police
Sitaram yechury
yogendra yadav
Jayati Ghosh
Julio Ribeiro
Delhi Police Commissioner
BJP
kapil MIshra
anurag thakur
Parvesh Verma
Pinjra Tod

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • up elections
    सोनिया यादव
    यूपी : सत्ता में आरक्षित सीटों का इतिहास और नतीजों का खेल
    28 Jan 2022
    बीते तीन विधानसभा चुनावों पर नज़र डालें तो ये आरक्षित सीटें किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए सत्ता में आने या उसे गंवाने के लिहाज़ से काफ़ी अहम मानी जाती हैं। इसलिए आमतौर पर आरक्षित सीटों पर राजनीतिक…
  • Low Budget Allocations Severely Unjust to Children
    भरत डोगरा
    कम बजट आवंटन बच्चों के साथ घोर अन्याय
    28 Jan 2022
    भारत युवाओं को उनके दाय से वंचित करने का जोखिम नहीं उठा सकता, खासकर जब कोरोना महामारी उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बनी हुई है। वित्तीय वर्ष 2022 के लिए प्रस्तावित बजट में…
  • Rajeev Nigam
    न्यूज़क्लिक टीम
    व्यंग्य हमेशा रहा है और रहेगा
    28 Jan 2022
    हास्य और व्यंग्य हमेशा से ज़रूरी रहा है। राजनीति के ऊपर व्यंग्य हमेशा कसा गया है। लेकिन आज के नेताओं में सहने की ताकत कम हो गयी है। राजीव निगम से इस खास मुलाकात में सुनिए इन्हीं सब मुद्दों पर बात ।
  • bjp
    भाषा
    भाजपा ने 2019-20 में 4,847 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति घोषित की : एडीआर
    28 Jan 2022
    द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के अपने विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें भाजपा की संपत्ति सबसे…
  • RRB-NTPC
    रवि शंकर दुबे
    जानें: RRB-NTPC के खिलाफ क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र? क्या है पूरा मामला?
    28 Jan 2022
    एक ओर पूरा देश गणतंत्र दिवस के पर्व में डूबा हुआ था, तो दूसरी ओर देश का भविष्य सड़कों पर पुलिस की लाठियां खा रहा था। आखिर क्यों छात्रों को सड़क पर उतरने के लिए होना पड़ा मजबूर, क्या है RRB-NTPC के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License