NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
एक वर्ष में भारत में 90 लाख रोज़गार हुए नष्ट
भारत में करीब 47 करोड़ कामकाजी लोग हैं. यानी एक प्रतिशत की बूँद भी अगर रोज़गार के सागर से गिर कर नष्ट होती है तो इसका मतलब है कि देश में 47 लाख लोगो ने रोज़गार खो दिया.
सुबोध वर्मा
14 Nov 2017
Translated by महेश कुमार
job less in india

सी.एम.आई.ई. द्वारा पिछले सप्ताह जारी आँकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2016 से अक्टूबर 2017 के बीच देश ने 90 लाख रोज़गार खोये हैं. एक के बाद एक आयी श्रम ब्यूरो की रिपोर्टों द्वारा रिकॉर्ड किए गए डाटा के मुताबिक़ पिछले तीन वर्षों में रोज़गार में लगातार गिरावट की प्रवृत्ति को जारी रखा है.

हमेशा ही की तरह, इस संकट की अनदेखी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 13 नवम्बर को मनीला में आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन के दौरान होने वाली शिखर वार्ता में अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक व्यक्तियों के सामने घोषणा करते हुए कहा कि “वे भारत को वैश्विक विनिर्माण का केंद्र और युवाओं को रोज़गार सृजनकर्ता बनाना चाहते हैं”. 

 

सी.एम.आई.ई. ने अक्टूबर में बेरोज़गारी की दर 5.7 प्रतिशत बतायी. जुलाई महीने से इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, खरीफ़ के सीजन में भी इसमें बढ़ोतरी जारी रही जबकि साधारण मानसून होने के वजह से काफी बड़ी तादाद में लोगों को कृषि क्षेत्र में रोज़गार मिला होगा.

इस सबके बीच,औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में फिर से गिरावट आई है, पिछले साल जहाँ इसमें 5% की दर से विकास हुआ, वहीं इस साल यह आँकड़ा सिर्फ 3.8% ही रह गया. इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि औद्योगिक क्षेत्र में अभी भी मंदी/गिरावट जारी है. रोज़गार नष्ट होने का यह एक सबसे बड़ा कारण है. विशेष रूप से, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन वास्तव में 4.8% से घट गया जबकि बुनियादी ढाँचा और निर्माण माल के उत्पादन में बढ़ोतरी मात्र 0.5% तक रही.

ये गंभीर आँकड़े उस वक्त जारी किए गए, जब हज़ारों कार्यकर्त्ता दिल्ली में बेहतर मजदूरी की माँग और अन्य माँगों के बीच नौकरी की सुरक्षा की माँग के लिए विरोध कर रहे थे. मज़दूरों ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कई कर्मचारियों के महासंघों के आह्वान पर संसद के सामने तीन दिवसीय एक विशाल महापड़ाव का आयोजन किया.

नौकरियों के इस विस्फोटक संकट के लिए मोदी सरकार की उदासीनता इसके साथ निपटने में उनकी अक्षमता से ही मेल खाती है. हवाबाज़ी में नौकरी पैदा करने के लिए मजबूर प्रयासों के अलावा – हाल ही में अरुण जेटली के दावे के अनुसार जिसमें उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए आवंटित 5.35 लाख करोड़ के परिव्यय की परियोजनाओं से करीब 25,000 व्यक्तियों को रोज़गार हर वर्ष मिलेगा – सरकार द्वारा रोज़गार पैदा करने के माले में बहुत कम बात की जाती है. यह तब और भी बड़ा अजीब सा लगता है तब मोदी और उनकी सरकार 2014 में सबको रोज़गार देने के वायदे के साथ आई थी.

सी.एम.आई.ई. की रपट में रोज़गार में भारी गिरावट नवम्बर 2016 से तभी से दिखती है – जब मोदी की तबाही मचाने वाली नोटबंदी प्रभाव में आई थी. पाठकों को याद होगा कि नवंबर-दिसंबर 2016 में मोदी ने 86% मुद्रा की अचानक वापसी घोषणा कर दी थी, जिससे पूरे देश में अराजकता की स्थिति पैदा हो, सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कामकाज रुक गया, कृषि उत्पाद की कीमतें गिर गयी, औद्योगिक उत्पादन में गिरावट हुयी लोगों को तकलीफों का सामना अलग से करना पडा.

अर्थव्यवस्था अचानक नोटबंदी के झटके से उभर नहीं पायी, इस सम्बन्ध में रोज़गार पर  सी.एम.आई.ई. डाटा स्पष्ट दिखाता है. नोटबंदी के पूर्व दस महीनों के दौरान काम की भागीदारी की औसत दर 47 प्रतिशत थी जबकि उसके 10 महीने बाद वह 44 प्रतिशत रह गयी.     

अक्टूबर 2016 में नोटबंदी से पहले के महीने में रोज़गार में भागेदारी 46.42 प्रतिशत की थी. नवम्बर 2016 में नोटबंदी की घोषणा के बाद यह घट कर 44.81 प्रतिशत हो गयी. पिछले महीने नोटबंदी के पूरे वर्ष के बाद यह और घटकर 44.55 प्रतिशत हो गयी.

भारत में करीब 47 करोड़ कामकाजी लोग हैं. यानी एक प्रतिशत की बूँद भी अगर रोज़गार के सागर से गिर कर नष्ट होती है तो इसका मतलब है कि देश में 47 लाख लोगो ने रोज़गार खो दिया. हर वर्ष काम करने की आयु के एक करोड़ बीस लाख लोग रोज़गार बाज़ार में प्रवेश करते हैं. इसलिए यह कहना गलत न होगा कि देश में एक बड़ी बेरोजगारों की फौज तैयार हो रही है क्योंकि मांग के हिसाब से रोज़गार पैदा करने कोई कोशिश नज़र नहीं आती है.

job loss
modi sarkar
unemployment

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

लोगों की बदहाली को दबाने का हथियार मंदिर-मस्जिद मुद्दा


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License