NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पर्यावरण
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पर्यावरण: चरम मौसमी घटनाओं में तेज़ी के मद्देनज़र विशेषज्ञों ने दी खतरे की चेतावनी 
2021 में, चरम मौसमी घटनाओं के चलते महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। 
मो. इमरान खान
04 Mar 2022
Environment

निमली (राजस्थान): चरम मौसम की घटनाओं ने समूचे देश भर में लोगों की जानें ली हैं और कई लोगों, मुख्य रूप से गरीबों की आजीविका को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों के द्वारा इस बात का खुलासा किया गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाले दिनों में चरम मौसमी घटनाओं में और भी अधिक वृद्धि की संभावना है। 

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान महानिदेशक, मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि 2021 में, चरम मौसम की घटनाओं के चलते महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में सबसे अधिक संख्या में मौतें हुई हैं; जबकि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक जिले इससे प्रभावित हुए हैं।

महापात्रा ने सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) द्वारा आयोजित चार दिवसीय अनिल अग्रवाल डायलॉग 2022 में अपनी यह बात रखी।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान गर्मी और शीतलहर और बारिश में उत्तरोतर वृद्धि की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है। भारी बारिश और बाढ़ से संबधित घटनाओं में कथित तौर पर 750 से अधिक मौतों का दावा किया गया है। इसी प्रकार, पिछले वर्ष आंधी और आसमानी बिजली गिरने की घटनाओं से 700 से अधिक मौतों का दावा किया गया था।

वक्ताओं में से एक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में पर्यावरण विज्ञान मामलों के प्रोफेसर एपी डिमरी ने इसके भयानक चेतावनियों को प्रतिध्वनित किया।

उन्होंने कहा, “ग्लेशियर लगातार खत्म होते जा रहे हैं और उत्तर भारत में नदियों के प्रवाह को लगातार तेज कर रहे हैं। देश के पूर्वी हिस्से की तुलना में उत्तरी हिस्से में ज्यादा बारिश होने की संभावना है। बादल फटने की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, और हमने पाया है कि हिमालय की तलहटी वाले हिस्से में बादल फटने की स्थिति में तेजी 14% बढ़ जाती है।” 

पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के एक मौसम विज्ञानी, रॉक्सी मैथ्यू कोल ने इसी सत्र में बोलते हुए अपेक्षाकृत कम ज्ञात समुद्री हीटवेव की परिघटना पर अपना ध्यान केंद्रित किया। उनके अनुसार, वैश्विक स्तर पर देखें तो हिन्द महासागर सबसे तेजी से गर्म होने वाला महासागर है, जो दक्षिण एशियाई क्षेत्र को गंभीर तौर पर प्रभावित करता है। समुद्री हीटवेव के कारण पादपप्लवक की आबादी में लगातार गिरावट हो रही है और समुद्री मत्स्य जीवन को प्रभावित कर रही हैं।

कोल ने कहा, “ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तापमान वृद्धि का तकरीबन 93% हिस्सा महासागरों में चला जाता है। गर्म पानी असल में चक्रवातों के लिए एक उर्जा स्रोत का काम करते हैं - और इसकी आवृति, तीव्रता, वेग कुल अवधि को निर्धारित करता है। हमारे शोध से पता चलता है कि हिन्द महासागर में जैसे जैसे गर्मी बढ़ेगी चक्रवातों के लिए यह अधिकाधिक अनुकूल होता चला जायगा। समुद्री हीटवेव की वजह से मूंगा ब्लीचिंग, समुद्री घास के विनाश और सिवार के वनों के नुकसान से समुद्री आवास के विनाश का कारण बनती हैं, जिससे मत्स्य पालन क्षेत्र पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।”

सीएसई की महानिदेशक, सुनीता नारायण खतरे की घंटी बजाते हुए कहती हैं: 

“आईपीसीसी की नवीनतम रिपोर्ट ने इस बात को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि विश्व के पास इस नुकसान की भरपाई पर कार्यवाही करने के लिए एक छोटी सी खिड़की मौजूद है—जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पूर्णतया विनाशकारी हैं; विश्व की आधी आबादी इन विनाशकारी परिवर्तनों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील स्थिति में हैं; और यह और भी बदतर, बेहद भयानक होने जा रहा है। रिपोर्ट ने इस बात को स्वीकार किया है कि दुनिया में गरीब इससे सबसे अधिक प्रभावित हैं - वे इसके शिकार हैं, जबकि उन्होंने वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों के भंडार में अपना योगदान नहीं दिया है। और इस रिपोर्ट ने पहली बार बढ़ते जलवायु परिवर्तन से होने वाले विस्थापन के बारे में बात की है। इससे हमारे विश्व में असुरक्षा में वृद्धि होने जा रही है।”

डाउन टू अर्थ के अक्षित संगोमला ने कहा, “2021 एक बेहद महत्वपूर्ण वर्ष था, यह चरम सीमा का वर्ष था। यह अब तक के इतिहास में दर्ज किये गए सात सबसे गर्म वर्षों में से एक था। भारत जलवायु परिवर्तन से होने वाली आपदाओं का अनुभव करने के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर था। और जलवायु परिवर्तन से संबंधित सर्वाधिक संख्या में मौतों के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार बिजली गिरने और आंधी-तूफ़ान से होने वाली घटनाएं रही हैं।”

आईपीसीसी की छठी मूल्यांकन रिपोर्ट के मुताबिक, यदि जीएचजी उत्सर्जन में कोई भारी कटौती नहीं की गई तो अगले 20 वर्षों में पृथ्वी की औसत सतह के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और सदी के मध्य तक इसके 2 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाने की संभावना है। यहाँ तक कि यदि उत्सर्जन को 21वीं सदी के मध्य तक नेट जीरो तक भी ले आया जाता है तो, इसके बावजूद 1.5 डिग्री सेल्सियस सीमा में 0.1 डिग्री सेल्सियस का “ओवरशूट” होगा। यदि उत्सर्जन में “आने वाले दशकों में” गहरी कटौती नहीं की गई तो 2 डिग्री सेल्सियस की दहलीज “21वीं सदी के दौरान ही पार” कर जायेगी।

संगोलमा ने कहा, “एक डरावनी भविष्यवाणी यह है कि सितंबर में आर्कटिक के समुद्री-बर्फ से मुक्त हो जाने की संभावना है- जो कि चरम गर्मी का महिना होता है— 2050 से पहले कम से कम एक बार।” 

अनिल अग्रवाल डायलॉग 2022, जैसा कि इस कॉन्क्लेव को कहा जाता है, एक वार्षिक समारोह है। इस वर्ष इसने भारत के कुछ गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए देश भर से करीब 70 पत्रकारों को एक जगह पर एकत्र करने का काम किया है। इस संवाद का उद्घाटन 1 मार्च को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मामलों के मंत्री, भूपेंद्र यादव के द्वारा किया गया, जिन्होंने इस अवसर पर सीएसई और डाउन टू अर्थ पत्रिका की भारतीय पर्यावरण 2022 की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट को भी जारी किया।

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें   

Environment: Experts Ring Alarm Bells as Extreme Weather Events Rapidly Increasing in India

Anil Agarwal Dialogue 2022
Environment
climate change
Extreme Weather Events
Climate Change Related Deaths
Environment Challenges in India
Down To Earth
CSE

Related Stories

गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा

मज़दूर वर्ग को सनस्ट्रोक से बचाएं

लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

उत्तराखंड: क्षमता से अधिक पर्यटक, हिमालयी पारिस्थितकीय के लिए ख़तरा!

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

लगातार गर्म होते ग्रह में, हथियारों पर पैसा ख़र्च किया जा रहा है: 18वाँ न्यूज़लेटर  (2022)

‘जलवायु परिवर्तन’ के चलते दुनियाभर में बढ़ रही प्रचंड गर्मी, भारत में भी बढ़ेगा तापमान

दुनिया भर की: गर्मी व सूखे से मचेगा हाहाकार

बनारस में गंगा के बीचो-बीच अप्रैल में ही दिखने लगा रेत का टीला, सरकार बेख़बर


बाकी खबरें

  • russia ukrain
    एपी/भाषा
    यूक्रेन-रूस घटनाक्रम: रूस को अलग-थलग करने की रणनीति, युद्ध अपराधों पर जांच करेगा आईसीसी
    01 Mar 2022
    अमेरिका ने जासूसी के आरोप में 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। रूस की कई समाचार वेबसाइट हैक हो गईं हैं जिनमें से कुछ पर रूस ने खुद रोक लगाई है। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के दुलर्भ…
  •  Atal Progress Way
    बादल सरोज
    अटल प्रोग्रेस वे से कई किसान होंगे विस्थापित, चम्बल घाटी का भी बदल जाएगा भूगोल : किसान सभा
    01 Mar 2022
    "सरकार अपनी इस योजना और उसके असर को छुपाने की कोशिश में है। ना तो प्रभावित होने वाले किसानों को, ना ही उजड़ने और विस्थापित होने वाले परिवारों को विधिवत व्यक्तिगत नोटिस दिए गए हैं। पुनर्वास की कोई…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर एक लाख से कम हुई 
    01 Mar 2022
    पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के क़रीब 7 हज़ार नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 92 हज़ार 472 हो गयी है।
  • Imperialism
    प्रभात पटनायक
    साम्राज्यवाद अब भी ज़िंदा है
    01 Mar 2022
    साम्राज्यवादी संबंध व्यवस्था का सार विश्व संसाधनों पर महानगरीय या विकसित ताकतों द्वारा नियंत्रण में निहित है और इसमें भूमि उपयोग पर नियंत्रण भी शामिल है। 
  • Ukraine
    सी. सरतचंद
    यूक्रेन युद्ध की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    01 Mar 2022
    अन्य सभी संकटों की तरह, यूक्रेन में संघर्ष के भी कई आयाम हैं जिनकी गंभीरता से जांच किए जाने की जरूरत है। इस लेख में, हम इस संकट की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की पृष्ठभूमि की जांच करने की कोशिश करेंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License