NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इवो मोरालेस 9 नवंबर को बोलिविया लौटेंगे
सोमवार को बोलिविया के एक न्यायाधीश ने देशद्रोह और आतंकवाद के कथित अपराधों के लिए पूर्व राष्ट्रपति ईवो मोरालेस के ख़िलाफ़ गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया था जिससे उन्हें हिरासत में लेने का जोखिम उठाए बिना अपने देश लौटने का रास्ता साफ हो गया।
पीपल्स डिस्पैच
29 Oct 2020
Evo

27 अक्टूबर को एक टेलीविजन इंटरव्यू में मूवमेंट टूवार्ड्स सोशियलिज़्म (एमएएस) पार्टी के सीनेटर एंड्रोनिको रोड्रिगेज ने जानकारी दी कि पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस 9 नवंबर यानी एमएएस के लुइस एर्से और डेविड चोकुहुआंसा के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के एक दिन बाद बोलिविया लौटेंगे।

रोड्रिगेज ने यह भी कहा कि दो दिन बाद यानी 11 नवंबर को पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस ट्रॉपिक ऑफ कोचाम्बा जाएंगे जहां वे रहेंगे। रोड्रिगेज ने कहा कि पिछले साल 11 नवंबर को राष्ट्रपति को उनके ख़िलाफ़ नागरिक-सैन्य तख्तापलट के बाद देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इसको लेकर उन्होंने घोषणा की कि कोचाबम्बा में इस "ऐतिहासिक दिन" में "ऐतिहासिक नेता" का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ जमा होगी। इसी तरह, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 9 तारीख़ को पूरे देश में मोरालेस की वापसी का जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा होगी।

इस चुनाव प्रचार के दौरान कई मौक़ों पर राष्ट्रपति मोरालेस ने अपने देश लौटने की इच्छा व्यक्त की थी कि यदि उनकी पार्टी एमएएस 18 अक्टूबर को होने वाले आम चुनाव जीत जाती है तो। इस चुनाव में एर्से-चोकुहुआंसा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी ने शानदार जीत हासिल की। इस सोमवार यानी 26 अक्टूबर को उनका मार्ग तब प्रसस्त हुआ जब एक न्यायाधीश ने उनके ख़िलाफ़ देशद्रोह और आतंकवाद के कथित अपराधों के लिए दायर मुकदमा और जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट को रद्द कर दिया।

ला पाज़ के डिपार्टमेंट कोर्ट ऑफ जस्टिस के अध्यक्ष जॉर्ज क्वीनो ने बताया कि प्रथम आपराधिक जांच न्यायाधीश रोमन कास्त्रो ने यह मानते हुए कि उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया उन्होंने उनके ख़िलाफ़ आरोपों को रद्द करने के लिए मोरालेस के बचाव के अनुरोध को स्वीकार किया। मोरालेस के ख़िलाफ़ शिकायत तख्तापलट के कुछ दिन बाद तख्तापलट अतिदक्षिणपंथी सरकार के आंतरिक मंत्री आतुरो मुरिलो द्वारा प्रस्तुत किया गया जिन्होंने मोरालेस के इस्तीफे के बाद हफ्ते भर में उन पर देश में अशांति फैलाने का आरोप लगाया था।

इस बीच 27 अक्टूबर को बोलिविया के सुप्रीम इलेक्टोरल कोर्ट (टीएसई) ने प्लुरिनेशनल लेजिस्लेटिव एसेंबली के नवनिर्वाचित सदस्यों को मान्यता प्रदान की जिसमें 130डिप्यूटिज, 36 सीनेटर और 6 सुप्रा-स्टेट एसेंबली सदस्य हैं। COVID-19 महामारी के चलते हेल्थ प्रोटोकॉल के कारण ये समारोह दो चरण में हुआ: सुबह में इनकंबेंट (incumbents) के लिए और दोपहर में अल्टर्नेट(alternates) के लिए। ये कार्यक्रम सेंट्रल बैंक ऑफ बोलीविया (बीसीबी) के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लुइस एर्से और नवनिर्वाचित उप-राष्ट्रपति डेविड चोकुहुआंसा ने कल यानी 28 अक्टूबर को अपना आधिकारिक पत्र प्राप्त किया और 8 नवंबर को पद ग्रहण करेंगे।

Evo Morales
bolivia
evo morales in bolivia

Related Stories

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

बोलिवियाई लोगों को तख्तापलट करने वाली नेता जीनिन आनेज़ के जेल से भागने की आशंका

बोलिविया के तख़्तापलट में शस्त्र मुहैया कराने के मामले में अर्जेंटीना ने जांच शुरू की

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

बोलिविया में तख्तापलट का नेतृत्व करने के लिए जीनिन अनेज गिरफ़्तार

साकाबा नरसंहार के एक साल बाद बोलीविया ने पीड़ितों को याद किया और न्याय की मांग की

बोलिवियाई लोगों ने एक विशाल रैली में ईवो मोरालेस का स्वागत किया

बोलिवियाः लुइस एर्से ने राष्ट्रपति और डेविड चोकेहुआंसा ने उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया

बोलीवियाः एमएएस ने ला पाज़ में कैम्पेन हेडक्वार्टर के पास विस्फ़ोट की निंदा की


बाकी खबरें

  • उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    09 Mar 2022
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव की चर्चा भले ही मीडिया में कम हुई हो, मगर चुनावी नतीजों का बड़ा असर यहाँ की जनता पर पड़ेगा।
  • Newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ! BJP लोकतंत्र की चोरी कर रही है!
    09 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma बात कर रहे हैं चुनाव नतीजे के ठीक पहले Akhilesh Yadav द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस की।
  • विजय विनीत
    EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बना
  • बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    09 Mar 2022
    मौजूदा 17वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 है। 2020 के चुनाव में 243 सीटों पर महज 26 महिलाएं जीतीं यानी सदन में महिलाओं का प्रतिशत महज 9.34 है।
  • सोनिया यादव
    उत्तराखंड : हिमालयन इंस्टीट्यूट के सैकड़ों मेडिकल छात्रों का भविष्य संकट में
    09 Mar 2022
    संस्थान ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे वर्ष के छात्रों से फ़ाइनल परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपये की फ़ीस जमा करने को कहा है, जिसके चलते इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License