NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फ़ैक्ट-चेक : भारत पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा?
इस दावे की पड़ताल करते हुए हमने देखा कि 1 अगस्त को इस बारे में कई मीडिया संगठनों ने ख़बर छापी है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2021 में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भारत के पास रहेगी. इसकी अध्यक्षता PM मोदी करेंगे. जनसत्ता की रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे पहले भी भारत कई बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर चुका है.
प्रियंका झा
07 Aug 2021
फ़ैक्ट-चेक : भारत पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा?

फ़ेसबुक पेज ‘नमो इंडिया‘ ने एक इन्फ़ोग्राफ़िक शेयर किया. इसमें लिखा है- “आज से दुनियाँ की कमान भारत के हाथों में, भारत बना UNO (UNSC) का अध्यक्ष. तुर्की पाक समेत कई देश बौखलाए, United Nations की अध्यक्षता पहली बार भारत करेगा.”

नमो इंडिया पेज ने इस ग्राफ़िक को सुधीर चौधरी फ़ेसबुक ग्रुप और अरनब गोस्वामी ऑफ़िशियल ग्रुप में भी शेयर किया.

इस इन्फ़ोग्राफ़िक को कई दूसरे पेज सहित यूज़र्स ने शेयर किया है. ‘विद्यार्थी शिवम्‘ नाम के पेज से शेयर किए गए पोस्ट को 7 हज़ार से अधिक लाइक्स मिले हैं. इसी पेज ने ये ग्राफ़िक बनाया है और ये इसपर दिख रहे लोगो से पता चल रहा है.

फ़ैक्ट-चेक

इस दावे की पड़ताल करते हुए हमने देखा कि 1 अगस्त को इस बारे में कई मीडिया संगठनों ने ख़बर छापी है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2021 में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भारत के पास रहेगी. इसकी अध्यक्षता PM मोदी करेंगे. जनसत्ता की रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे पहले भी भारत कई बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर चुका है.

हालांकि ये सच है कि PM मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो इस सुरक्षा परिषद् की अध्यक्षता करेंगे. लेकिन ये दावा कि भारत पहली बार इसकी अध्यक्षता करने जा रहा है, पूरी तरह से ग़लत है. इस बात की जानकारी UN की वेबसाइट पर भी मौजूद है. पहली बार भारत ने 1950 में इस सुरक्षा परिषद् की अध्यक्षता की थी. उसके बाद से कई बार भारत इस काउंसिल का सदस्य बना है.

UN की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी से पता चलता है कि इस काउंसिल की अध्यक्षता एक महीने के लिए हर सदस्यों को दी जाती है. भारत अगस्त महीने के लिए इस परिषद् का अध्यक्ष होगा. काउंसिल के सदस्यों को अल्फ़ाबेटिकल ऑर्डर में अध्यक्षता दी जाती है. जैसा कि नीचे तस्वीर में देखा जा सकता है. और भारत की सदस्यता 31 दिसम्बर 2022 में समाप्त हो जाएगी. भारत अभी (2021-2022) इस काउंसिल का सदस्य है.

UN की सुरक्षा परिषद् में 15 सदस्य होते हैं. इसमें 5 परमानेंट सदस्य हैं. और बाकी 10 सदस्यों का चुनाव 2 सालों के लिए किया जाता है. चीन, फ़्रांस, रूस, UK और US इसके परमानेंट सदस्य हैं. भारत सालों से इस काउंसिल का परमानेंट मेम्बर बनने की कोशिश कर रहा है लेकिन वोट नहीं मिलने की वजह से ये हो नहीं पा रहा है. 5 परमानेंट सदस्यों के पास ‘राइट टू वीटो’ है. यानी, अगर इन 5 सदस्यों में से कोई एक किसी प्रस्ताव से सहमत नहीं है तो वो प्रस्ताव पारित नहीं हो सकता है. भारत की सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता मिलने की राह में चीन सबसे बड़ा रोड़ा है.

कुल मिलाकर, सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा कि भारत पहली बार UN सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष बना है, पूरी तरह से आधारहीन है.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

Alt news
fact check
fake news
UNO
Narendra modi
India

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?


बाकी खबरें

  • Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
    भाषा
    गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
    11 Nov 2021
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया…
  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License