NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। आइटी सेल और भाजपा के नेता धड़ल्ले से इसका प्रचार कर रहे हैं।
राज कुमार
16 Mar 2022
pramod samvant

इन दिनों विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” काफी चर्चा में है। फ़िल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और पलायन पर केंद्रित है। भाजपा इस फ़िल्म को लेकर काफी उत्साहित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के तमाम नेता और आइटी सेल के लोग इस फ़िल्म का प्रचार कर रहे हैं। फ़िल्म को कई भाजपा शासित प्रदेशों जैसे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और गुजरात आदि राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ, मनोहर लाल खट्टर से लेकर प्रमोद सावंत तक फ़िल्म को प्रमोट कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। आइटी सेल और भाजपा के नेता धड़ल्ले से इसका प्रचार कर रहे हैं।

14 मार्च को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा भाजपा अध्यक्ष और अन्य नेताओं के साथ द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखी। उसके बाद प्रेस को संबोधित करते हुए प्रमोद सावंत ने कहा कि “ये 1990 की स्टोरी है यानी तब की सरकार ने किस प्रकार से अत्याचार जम्मू कश्मीर के लोगों के ऊपर किया। तब की सरकार जो कांग्रेस की सरकार देश में थी 1990 में। मैं तो जम्मू-कश्मीर की बात ही छोड़ दूं, जो देश में 1990 में सरकार थी, उस दौरान कश्मीरी पंडितों, ना सिर्फ कश्मीरी पंडित बल्कि कश्मीर में जो लोग रहते थे उनके ऊपर जो अत्याचार हुआ है, वो पूरे देश को पता लगना ज़रूरी है”।

अब सवाल उठता है कि क्या प्रमोद सावंत का दावा सही है? क्या सचमुच 1990 में देश में कांग्रेस की सरकार थी? आइये, पड़ताल करते हैं।

क्या 1990 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी?

इस तथ्य के बारे में इस समय काफी कंफ्यूज़न चल रही है और भाजपा कांग्रेस को निशाना बनाने से नहीं चूक रही। लेकिन सच्चाई क्या है?

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार देश की नौंवी लोकसभा के लिये 1989 में चुनाव हुए थे। उस चुनाव में किसी भी राजनैतिक दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। कांग्रेस को 197 सीट, नेशनल फ्रंट को 143 और भाजपा को 85 सीटें हासिल हुईं थी। उस वक्त देश में कांग्रेस के खिलाफ लहर थी और ग़ैर-कांग्रेसी दलों ने कांग्रेस को हराने के लिए नेशनल फ्रंट नाम से गठबंधन बनाया था जिसे भाजपा ने भी समर्थन दिया था। नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष एनटी रामाराव थे और संयोजक थे वीपी सिंह। नेशनल फ्रंट कांग्रेस को हराने और केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब रहा था। तो असल में 1990 में देश में कांग्रेस नहीं बल्कि जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार थी। जिस गठबंधन में स्थानीय राजनैतिक दल भी शामिल थे। भारत सरकार की वेबसाइट पर मौजूद प्रधानमंत्रियों की सूची और कार्यकाल के रिकॉर्ड के अनुसार जनता दल के वरिष्ठ नेता और गठबंधन के संयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह (वीपी सिंह) को प्रधानमंत्री चुना गया था।

screenshot 

निष्कर्ष

पड़ताल से स्पष्ट है कि वर्ष 1990 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं थी बल्कि कांग्रेस विपक्ष में थी। उस समय नेशनल फ्रंट की सरकार थी, भाजपा जिसका हिस्सा थी। भाजपा नेता और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा किया गया दावा ग़लत है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

 

फ़ैक्ट चेकः योगी आदित्यनाथ ने जर्जर स्कूलों की तस्वीर ग़लत दावे के साथ सांझा की

फ़ैक्ट चेकः योगी का दावा ग़लत, नहीं हुई किसानों की आय दोगुनी

pramod sawant
goa
The Kashmir Files
VP SIngh
fact check
Misinformation
Kashmiri Pandits

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

कश्मीर: एक और लक्षित हत्या से बढ़ा पलायन, बदतर हुई स्थिति

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

क्यों अराजकता की ओर बढ़ता नज़र आ रहा है कश्मीर?

फ़िल्म निर्माताओं की ज़िम्मेदारी इतिहास के प्रति है—द कश्मीर फ़ाइल्स पर जाने-माने निर्देशक श्याम बेनेगल

जेके पुलिस ने जारी की 'अनटोल्ड कश्मीर फाइल्स', हर धर्म के लोग कश्मीरी उग्रवाद का शिकार हुए

भारत एक मौज: क्यों नहीं हैं भारत के लोग Happy?

कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?


बाकी खबरें

  • russia
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस यूक्रेन में हस्तक्षेप करेगा
    25 Jan 2022
    रूस के नज़रिये से इस संकट से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका यह है कि यूक्रेन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता फिर से हासिल करे और वाशिंगटन का मुंह ताकना बंद कर अपने भाग्य का फैसला खुद करे।
  •  RPN Singh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव:  कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह
    25 Jan 2022
    यूपी कांग्रेस के स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं, आरपीएन सिंह कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे।
  • Uttarakhand congress women wing
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: ‘बेटी पढ़ाओ’ और ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारों को खोखला बताती उम्मीदवारों की लिस्ट
    25 Jan 2022
    कुल 70 में से 59 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, लेकिन मात्र 5 महिलाओं को टिकट मिला है, वहीं कांग्रेस की 64 उम्मीदवारों की सूची में मात्र 6 महिलाएं हैं।
  • Pradhan mantri awas yojna
    सरोजिनी बिष्ट
    “2022 तक सबको मिलेगा पक्का घर” वायदे की पड़ताल: ठगा हुआ महसूस कर रहे गरीब परिवार
    25 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश और केंद्र, दोनों सरकारों ने अपने पांच साल के कार्यकाल के भीतर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सभी शहरी और ग्रामीण गरीबों को पक्का घर देने का वादा किया था। सरकार दावे कुछ भी…
  • ntpc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : रेलवे परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
    25 Jan 2022
    भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने बिहार की राजधानी पटना और आरा में रेलवे ट्रैक पर गत सोमवार को प्रदर्शन किया वहीं आज मंगलवार को नालंदा, बक्सर, नवादा समेत अन्य स्टेशनों पर उन्होंने रेलवे ट्रैक पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License