NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
भाजपा का भ्रामक प्रोपगेंडा: कोविड संबंधित उत्पादों पर जीएसटी घटा
भाजपा का दावा है कि कोरोना के दौरान कोविड संबंधी उत्पादों पर टैक्स घटा है। अब सवाल ये उठता है कि “दौरान” का मतलब क्या है? कोरोना जनवरी 2020 से चल रहा है। तो क्या मान लें कि फरवरी या मार्च 2020 में टैक्स घटाया गया?
राज कुमार
02 Jul 2021
GST

मोदी सरकार बड़े धूम-धाम से जीएसटी के चार साल मना रही है। भाजपा मीडिया में उपलब्धियों का प्रचार कर रही है औऱ सोशल मीडिया पर पोस्टर और ग्रैफिक की बाढ़ आई हुई है।

 30 जून को #4yearsofGST ट्रेंड करता रहा।

इसी सिलसिले में भाजपा ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक ग्रैफिक ट्वीट किया है जिसमें बताया गया है कि कोविड के दौरान कोविड से संबंधित उपकरणों एवं उत्पादों पर टैक्स घटाया गया। ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट राज्य मामले मंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्रालय को टैग भी किया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके आप ट्वीट देख सकते हैं।

आइये, पूरे मामले को समझते है और जानते हैं कि मास्क, हैंड सेनेटाइज़र, हैंडवॉश, थर्मामीटर, कोविड टेस्टिंग किट, वेंटिलेटर, वेंटिलेटर मास्क एवं कनुला, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीज़न और ऑक्सीमीटर आदि पर सरकार कितना जीएसटी ले रही है। इन उपकरणों पर टैक्स को लेकर सरकार का क्या रिकॉर्ड है? सबसे पहले शुरुआत हैंड सेनेटाइज़र, मास्क और हैंडवॉश से करते है। क्योंकि कोविड के दौरान ये तीन चीज़ें हर नागरिक के लिये अपरिहार्य हो चुकी हैं। 

मास्क, हैंड सेनेटाइज़र और हैंडवॉश पर जीएसटी

भारत में जनवरी 2020 के अंतिम सप्ताह में कोरोना का पहला केस पाया गया। उसके बाद से लहर बढ़ती गई और मार्च तक देश लॉकडाउन में पहुंच गया। गौरतलब है ये वो समय था जब वैक्सीन नहीं आई थी और बचाव ही एकमात्र उपचार था, अतः मास्क, हैंड सेनेटाइज़र और हैंडवॉश अत्यंत आवश्यक हो गये थे। हैंड सेनेटाइज़र की कमी हो गई थी। इसी दौरान हैंड सेनेटाइज़र निर्माण के क्षेत्र में अनेकों कम्पनियां आ गई। हैंड सेनेटाइज़र की खपत चरम सीमा पर पहुंच गई।

उस समय सेनेटाइज़र पर 18 प्रतिशत, पीपीई किट पर 12 प्रतिशत, वेंटिलेटर पर 12 प्रतिशत, ग्लव्ज़ पर 12 प्रतिशत, लिक्विड हैंड वॉश पर 18 प्रतिशत, एंबुलेंस सेवाओं पर 28 प्रतिशत और मास्क पर 5 प्रतिशत जीएसटी वसूला जा रहा था।

हैंड सेनेटाइज़र, हैंडवॉश और मास्क एसेंशिएल कॉमोडिटी में शामिल किये जाने की मांग उठी।  13 मार्च, 2020 को केंद्र सरकार ने घोषणी की थी कि हैंड सेनेटाइज़र और मास्क एसेंशिएल कॉमोडिटी हैं। जुलाई, 2020 में हैंड सेनेटाइज़र और मास्क को एसेंशिएल कॉमोडिटी की लिस्ट से हटा दिया गया।

21 अप्रैल 2020 को उद्यमियों की संस्था चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के संयोजक बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि कोविड संबंधी उत्पादों से जीएसटी हटाई जाए। मद्रास हाइकोर्ट में अपील की गई थी कि हैंड सेनेटाइज़र से 18 प्रतिशत और मास्क से 5 प्रतिशत जीएसटी हटाई जाए।

लगातार मांग उठती रही कि कोविंड संबंधी उत्पादों से जीएसटी हटाई जाए लेकिन नहीं हटाई गई। देश में भयानक गरीबी है और कोरोना की वज़ह से लोगों का रोज़गार जा रहा है और स्थितियां विकट हो रही हैं। लेकिन ऐसे में भी हैंड सेनेटाइज़र और मास्क जैसी जीवन रक्षक वस्तुओं पर जीएसटी नहीं हटाई गई। महामारी के दौर में ये अपराधिक गतिविधि है क्योंकि ये जीवन रक्षक अनिवार्य उत्पादों तक लोगों की पहुंच को कम कर देती है।

क्या कोरोना के दौरान कोविड उत्पादों पर टैक्स घटा है?

भाजपा का दावा है कि कोरोना के दौरान कोविड संबंधी उत्पादों पर टैक्स घटा है। अब सवाल ये उठता है कि “दौरान” का मतलब क्या है? कोरोना जनवरी 2020 से चल रहा है। तो क्या मान लें कि फरवरी या मार्च 2020 में टैक्स घटाया गया? सच्चाई ये है कि 12 जून 2021 को जीएसटी काउंसिल की 44वीं बैठक में कोविड संबंधी उत्पादों से जीएसटी घटाया गया है। 12 जून को देश में कोरोना के कुल 2 करोड़ 94 लाख 39 हज़ार 38 केस थे और 12 जून तक 3 लाख 75 हज़ार 837 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी थी। 12 जून को जीएसटी घटाने का फैसला लिया गया और 30 जून को यानी मात्र 18 दिन के भीतर ही इसे कोरोना के “दौरान” जीएसटी घटाने के दावे के तौर पर ट्रेंड करा दिया गया।

स्पष्ट है कि “दौरान” शब्द किसी ठोस समय सीमा को नहीं दर्शाता। भाजपा द्वारा ट्वीट किये गये ग्रैफिक से लगता है कि सरकार ने काफी पहले जीएसटी घटा दी थी जबकि सच्चाई ये है कि ये फैसला मात्र 18 दिन पहले लिया गया है। इसलिये भाजपा द्वारा किया गया ट्वीट प्रोपगेंडा का हिस्सा है और भ्रामक है।

कोविड संबंधी उत्पादों पर कितना जीएसटी घटाया गया है ये आप नीचे दिये गये चित्र में देख सकते हैं या इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। ये दरें 30 सितंबर 2021 तक लागू हैं।

जीएसटी घटाने का मकसद लोगों को राहत देना है या हैडलाइन हड़पना

सवाल ये भी उठता है कि ये लोगों को राहत देने के लिए किया गया है या जीएसटी के 4 साल पूरा होने के मौके पर हैडलाइन हड़पने के लिये। क्योंकि 28 मई को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में कोरोना संबंधी उत्पादों और उपकरणों पर जीएसटी हटाने/घटाने संबंधी निर्णय पर कोई फैसला नहीं हो पाया था। विपक्ष और कई राज्यों ने वित्तमंत्री से मांग की थी कि कोविड संबंधी सेवाओं, उत्पादों और उपकरणों को जीएसटी से मुक्त किया जाए। निर्मला सीतारमण पहले भी कहती रही हैं कि हैंड सेनेटाइज़र आदि से जीएसटी नहीं हटाई जा सकती। तो अचानक जीएसटी के चार साल पूरा होने से ठीक पहले वित्तमंत्री का हृद्य परिवर्तन कैसे हुआ? ये उत्तर प्रदेश चुनाव का असर है या हैडलाइन हड़पने के लिए इवेंट रचा गया है। ताकि जीएसटी के चार साल धूम-धाम से मना सकें।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

GST
GST Revenue
BJP
COVID-19
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License