NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
उत्पीड़न
कानून
कृषि
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
ग़ाज़ीपुर धरना स्थल खाली करने के आदेश, पुलिस और किसान आमने सामने; राकेश टिकैत ने कहा धरना जारी रहेगा
गाज़ीपुर बॉर्डर पर पिछले 60 से अधिक दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाज़ियाबाद पुलिस ने आज रात धरना स्थल छोड़ने की चेतवानी दी है। इससे पहले कल बुधवार रात को वहां की बिजली काट दी गई थी और पानी सप्लाई भी रोक दी गई थी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Jan 2021
farmers protest

दिल्ली: बुधवार रात और गुरवार के दिन में अचानक पुलिस प्रशासन के लोग किसान आंदोलन को समाप्त करने पर तुले हुए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले 60 से अधिक दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाज़ियाबाद पुलिस ने आज रात में धरना स्थल छोड़ने की चेतवानी दी है। इससे पहले कल बुधवार रात को वहां की बिजली काट दी ,पानी सप्लाई को रोक दिया और सुबह कुछ रिपोर्ट के मुतबिक शौचालयों को भी बंद कर दिया था।  

इसके साथ ही भारतीय किसान यूनियन के नेता और इस मोर्चे के नेतृत्वकारी राकेश टिकैत के खिलाफ नोटिस दिया गया है। साथ ही उनके गिरफ़्तारी की भी उम्मीद की जा रही है। परन्तु राकेश टिकैत ने साफ किया कुछ भी हो जाए वो धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे। उनके साथ अभी वहां हज़ारों किसान बैठे हुए हैं। सभी का कहना है कि  पुलिस जेल में डाल दे लेकिन हम अपना आंदोलन नहीं छोड़ेंगे।

राकेश टिकैत ने कहा कि बीजेपी के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं, आंदोलन जारी रखो।  उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए गुरुवार की शाम को कहा कि कुछ हुआ तो प्रशासन जिम्मेदार होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि बीजेपी के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं।
वहां स्थति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है , लेकिन  आंदोलनकारी किसानों के हौसलें पूरी तरह बुलंद है। उनका कहना है पुलिस अगर  गिरफ़्तार करेगी तो इससे बड़ा जनसैलब पीछे गाँवो से यहां आएगा।

यह सिर्फ गाजीपुर पर नहीं हुआ है बल्कि उत्तर प्रदेश के बागपत में 40 दिनों से शांतपूर्ण रूप से प्रदर्शन कर रहे  किसानों को  बुधवार रात बल प्रयोग करके हटा दिया गया। 

इसी तरह हरियाणा पुलिस ने भी सिंघु और टिकरी बॉर्डर को छोड़कर पुरे राज्य के टोल और बाकि अन्य जगहों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने का काम कर रही है।  वहां भी टिकरी बार्डर और सिंघु पर इस वक़्त दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेज की संख्या को बढ़ा दिया गया है। बड़ी संख्या में BSF, CRPF के जवान तैनात हैं।

इस सबके पीछे केंद्र सरकार 26 जनवरी के दिन हुए लाल क़िले की घटना की आड़ ले रही है।  किसान नेताओं ने उसी दिन साफ कर दिया था कि हिंसा से उनका कोई लेना देना नहीं है। सभी किसानों ने उस घटना की निंदा की थी।  हालांकि इस पूरे घटना को लेकर पुलिस और केंद्र सरकार पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 

आपको बता दे ये किसान पांच महीने तक पंजाब और पिछले दो महीने से अधिक से दिल्ली के बॉर्डर पर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे।  इसमें कोई भी हिंसा नहीं हुई, जो झुटपुट घटना भी हुई, उसमें पुलिस से झड़प थी।  26 जनवरी के दिन की ही बात करें तो पूरे देश में ऐतिहसिक किसान परेड हुई और दिल्ली में लाखों ट्रैक्टरों द्वारा मार्च किया गया।  इतने बड़े आंदोलन में एक लाल किले के अपवाद को छोड़ दें तो पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण ही रहा है।  

Ghazipur protest site
Power Cut Ghazipur Border
farmers protest
Anti Farm Laws

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे

ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’

इतवार की कविता : 'ईश्वर को किसान होना चाहिये...

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

जीत कर घर लौट रहा है किसान !

किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत , 11 को छोड़ेंगे मोर्चा


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License