NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
स्वाज़ीलैंड: गिरफ़्तार लोकतंत्र समर्थकों को रिहा किया गया
पुलिस के मुताबिक़ छापे में ज़ब्त किए गए लोकतंत्र के लिए आह्वान करने वाले दस्तावेज़ों को विवादास्पद माना जा सकता है।
पीपल्स डिस्पैच
26 Dec 2019
CPS

लोकतंत्र के समर्थक पांच नेताओं को स्वाज़ीलैंड पुलिस ने रिहा कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार यानी 20 दिसंबर को इन नेताओं को गिरफ्तार किया था। 20 दिसंबर की सुबह की गई छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां हुई थी। अफ्रीका में अंतिम सम्राट राजा मिस्वाति तृतीय के आदेश पर कथित तौर पर पुलिस ने कई एक्टिविस्ट के घरों पर छापा मारा था।

इस छापेमारी में कथित तौर पर दस्तावेज़, लैपटॉप, संगठन के बैनर और टी-शर्ट पुलिस द्वारा जब्त किए गए थे। गिरफ्तार होने वाले पहले व्यक्ति कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ स्वाज़ीलैंड (सीपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डुमिसानी फ़कुद्ज़े थे।

दक्षिण अफ्रीका में निर्वासित सीपीएस के महासचिव थोकोजाने केनेथ कुनेने ने कहा, "पुलिस ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास से पार्टी के कई दस्तावेज़ों को ज़ब्त कर लिया जिसे वे स्वाज़ीलैंड के लोकतंत्रीकरण के लिए उनके आह्वान को लेकर देशद्रोही मानते हैं।"

पीपल्स यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीयूडीईएमओ) के नेताओं को भी निशाना बनाया गया। स्वाज़ीलैंड यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के एक बयान में कहा गया है, "अन्य नेताओं के यहां छापा मारा गया जिसमें सिबोंगिले मजीबूको (एन्गवाने नेशनल लिबरेशन कांग्रेस के अध्यक्ष) शामिल हैं। ऐसे ही कुछ नामों में थेम्बा मबुज़ा (फ्रंट के आयोजक) और मिफंडलाना शोंग्वे स्वाजी संघर्ष के दिग्गज नेता और पीयूडीईएमओ एनईसी के सदस्य शामिल हैं।

आईओएल ने सीपीएस के अध्यक्ष ने रिहाई की जानकारी दी। रिहा होने वालों में पीयूडीईएमओएस के वांडिले ड्लूड्लू, निग्वाने नेशनल लिबरेट्री कांग्रेस के अध्यक्ष सिबोंगिले मजीबूको, स्वाजीलैंड नेशनल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स (एसएनएटी) के महासचिव सिकेला दल्मिनी और एक अन्य यूनियन लीडर जान सिथोले शामिल हैं।

कुनेने ने कहा कि "मिस्वाती शासन के डराने-धमकाने की रणनीति से सीपीएस प्रभावित नहीं हैं। स्वाज़ीलैंड में राजनीतिक दलों पर 12 अप्रैल 1973 से प्रतिबंध लगा हुआ है। एक निरंकुश राजतंत्र का निर्माण करते हुए दिवंगत शोभूजा द्वितीय ने एकतरफा तरीक़े से संविधान को निरस्त कर दिया था, राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगा दिया था और सभी कार्यकारी, विधायी और न्यायिक शक्ति अपने पास रख लिया था।"

"सीपीएस ने लोगों से फिर आह्वान किया है कि मिस्वाती को हटाना है! (#MswatiMustFall!)"

साभार: पीपल्स डिस्पैच

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Five Activists Arrested in Police Raid in Swaziland Have Been Released

#Mswati Must Fall
Communist Party of Swaziland
CPS
Criminalization of social leaders
democracy
Dumisani Fakudze Ngwane
National Liberation Congress
People's United Democratic Movement
PUDEMO
Police repression
State repression
Swaziland National Association of Teachers

Related Stories

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

Press Freedom Index में 150वें नंबर पर भारत,अब तक का सबसे निचला स्तर

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

ढहता लोकतंत्र : राजनीति का अपराधीकरण, लोकतंत्र में दाग़ियों को आरक्षण!

लोकतंत्र और परिवारवाद का रिश्ता बेहद जटिल है

अब ट्यूनीशिया के लोकतंत्र को कौन बचाएगा?

किधर जाएगा भारत— फ़ासीवाद या लोकतंत्र : रोज़गार-संकट से जूझते युवाओं की भूमिका अहम

न्यायिक हस्तक्षेप से रुड़की में धर्म संसद रद्द और जिग्नेश मेवानी पर केस दर केस

यह लोकतांत्रिक संस्थाओं के पतन का अमृतकाल है


बाकी खबरें

  • job advertisement
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की शर्तों का विरोध, इंटरव्यू के 100 नंबर पर न हो जाए खेल!
    21 Dec 2021
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें नियुक्ति का आधार एपीआई और साक्षात्कार बनाए जाने को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के…
  •  Jayant and Akhilesh
    असद शेख़
    मुज़फ़्फ़रनगर: क्या सपा-रालोद गठबंधन किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देगा?
    21 Dec 2021
    चुनाव विश्लेषण: सपा-रालोद गठबंधन की ओर से ज़िले में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की फिलहाल में कोई स्थिति बनती हुई नज़र नहीं रही है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने टिकट फाइनल नहीं किए हैं,…
  • Tamil Nadu
    नीलाबंरन ए
    कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर
    21 Dec 2021
    विमुद्रीकरण, जीएसटी के हड़बड़ी में क्रियान्वयन, और बिना सोचे-विचारे कोविड-19 लॉकडाउन को लागू करने के कारण गंभीर झटके झेलने के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते एमएसएमई उद्योग का साँस…
  • covid
    एपी/भाषा
    अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े
    21 Dec 2021
    अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमीक्रॉन से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। अमेरिका में ओमीक्रॉन से से मौत का यह पहला मामला है। 
  • LIC
    गौरव गुलमोहर
    बुंदेलखंड में LIC के नाम पर घोटाला, अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
    21 Dec 2021
    एलआईसी एजेंट गिरोह द्वारा हजारों लोगों का बीमा किया गया और उस बीमा को बिना ग्राहक की अनुमति के बीच में ही लोन में बदल दिया गया। इस तरह यह काम बांदा जिले में एलआईसी के अंतर्गत लम्बे समय से हो रहा है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License