NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
गणपति विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र में 18 और मध्यप्रदेश में 11 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के अमरावती, नासिक, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, धुले, नांदेड़, अहमदनगर, अकोला और सतारा समेत 11 जिलों में डूबने की घटनाएं हुईं। उधर मध्यप्रदेश के भोपाल में दो नाव पलट गईं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Sep 2019
ganpati visharjan
'प्रतीकात्मक तस्वीर' Image courtesy:Free Press Journal

महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। उधर मध्यप्रदेश में विसर्जन के दौरान दो नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में पुलिस ने शुक्रवार को इन हादसों की जानकारी दी। मुंबई में अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। मुंबई, पुणे तथा सांगली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी विसर्जन हुआ।

उन्होंने बताया कि अमरावती, नासिक, ठाणे, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, धुले, नांदेड़, अहमदनगर, अकोला और सतारा समेत 11 जिलों में डूबने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई।

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान चार लोगों की मौत अमरावती में और तीन लोगों की मौत रत्नागिरि में हुई। नासिक, सिंधुदुर्ग और सतारा में दो-दो लोगों की मौत और ठाणे, धुले और बुलढाना, अकोला और भंडारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

वहीं नासिक के सोमेश्वर जलप्रपात के निकट डूब रहे तीन लोगों को जीवनरक्षक और अग्निशमन कर्मियों ने बचाया।

भोपाल में विसर्जन के दौरान दो नावों के पलटने से 11 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान गणेश की एक बड़ी प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शुक्रवार तड़के दो नावों के पलटने से 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई।

भोपाल (शहर) के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने भाषा को बताया कि यह घटना छोटे तालाब के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे हुई।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त वे लोग गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने गए थे।

वली ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक इन दो नावों में 19 लोग सवार थे। 11 शव तालाब से निकाल लिए गए हैं। छह लोगों को

सुरक्षित निकाला गया और दो लोगों की तलाश की जा रही है।

मारे गए लोग पिपलानी इलाके के रहने वाले थे।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक दो नावों पर करीब 19 लोग सवार थे। किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहन रखा था। जैसे ही प्रतिमा वाली नाव पलटी, तो उसमें सवार लोग दूसरी नाव पर कूदने लगे। लिहाजा उस नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह भी पलट गई।  

एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में लग गई।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के खटलापुरा घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे को बेहद दुखद बताते हुए इस घटना की मेजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा है कि दुःख की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जायेगी।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश जारी किये हैं।

उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आयेगी, उसे बख़्शा नहीं जायेगा।

घटनास्थल पर पहुंचे प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस हादसे में दो और लोगों के डूबने की आशंका है। उनकी तलाश जारी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

Ganesh visarjan
Maharastra
Madhya Pradesh
kamalnath
Overturning boats accident
NDRF

Related Stories

बनारस : गंगा में नाव पलटने से छह लोग डूबे, दो लापता, दो लोगों को बचाया गया

मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की

मध्य प्रदेश: आख़िर ईद के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा की वजह क्या है?

तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 

महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत

मुंबई : चार मंजिला इमारत ढही, आठ बच्चों सहित 11 की मौत,सात लोग घायल, मकान मालिक व ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस

महाराष्ट्र के विरार में अस्पताल में आग लगने से कोरोना के 13 मरीज़ों की मौत

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद


बाकी खबरें

  • up map
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव:  कई सीटें ऐसी भी जहां हार-जीत का अंतर 500 वोटों से भी कम
    25 Jan 2022
    इसमें कोई दो राय नहीं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाले हैं, जानें किन-किन सीटों पर होगा एक-एक वोट का महत्व?
  • UP Polls
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव: राज्य के वित्तीय कुप्रबंधन की एक तस्वीर
    25 Jan 2022
    जहां एक तरफ़ राज्य पर क़र्ज़ को बोझ बढ़ गया है, वहीं दूसरी तरफ़ यूपी सरकार के पास जो पैसे थे,वह उसे भी ख़र्च नहीं कर पा रही थी।
  • poor district
    सौरभ शर्मा
    उप्र चुनाव: भारत के सबसे पिछड़े  जिले के जीवन में एक दिन
    25 Jan 2022
    भारत के सबसे बड़े इस राज्य में विधानसभा चुनाव तेजी से नजदीक सरकते आ रहे हैं। यहां विकास हर पार्टी के लिए एक महत्त्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बना हुआ है। इसके बावजूद राज्य के कुछ जिले विकास के संकेतकों पर…
  • hum bharat ke log
    लाल बहादुर सिंह
    आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हमारा गणतंत्र एक चौराहे पर खड़ा है
    25 Jan 2022
    यह आज का ख़ौफ़नाक सच है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संघ-भाजपा ने हमारे गणतंत्र के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। हमारे गणतांत्रिक संविधान की जो मूल आत्मा है-न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और…
  • solver gang
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी : टीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 19 सदस्य गिरफ़्तार, वर्षों से हैं सक्रिय
    24 Jan 2022
    बीते कुछ वर्षों में सॉल्वर गैंग के एक के बाद एक कई मामले सामने आए हैं जो परीक्षार्थियों से भारी रकम लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी जगह बैठ कर पेपर देते हैं। गत रविवार को हुई यूपी-टीईटी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License