NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
गंगा और यमुना में डूबने से तीन बच्चों समेत 10 की मौत
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के बृजघाट में एक परिवार के सात सदस्य की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। वहीं चित्रकूट में यमुना नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Jun 2019
Amroha
फोटो साभार: Dainik Jagran

उत्तर प्रदेश में डूबने से दस लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक हादसा अमरोहा जिले में हुआ। यहां बृजघाट में गंगा स्नान के लिए गए एक परिवार के सात सदस्य डूब गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार का है। नदी से पांच शवों को बाहर निकाल लिया गया है और दो लोगों के शव लापता हैं।

पुलिस के मुताबिक ये लोग लुहारी गांव के रहने वाले थे। मृतकों में बंटी (21), संजीव (18), विपिन (21), मनोज (20) और संजीव (17) शामिल हैं। लापता लोगों की पहचान गौतम (20) और धर्मेंद्र (16) के रूप में की गई है।

धनौरा की क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव ने बताया कि परिवार के लोग ‘मुंडन’ समारोह के बाद बृजघाट में स्नान कर रहे थे। इनमें से दो लोग अचानक डूबने लगे और अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे।

उन्होंने बताया कि इनमें से तीन लोग जीवित बच गए।

मोनिका ने कहा, ‘‘दो लोग अब भी लापता हैं और एनडीआरएफ का दल शवों को तलाश करने की कोशिश कर रहा है।’’ जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा ने बताया कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और उन्होंने परिवार को वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा है।

उधर, चित्रकूट में मऊ थाना के रेड़ी भुसौली गांव में सोमवार को हादसा हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया, "रेड़ी भुसौली गांव में रमेश केवट के घर में हो रही शादी में शामिल होने आए तीन बच्चे अनीता (7),जीतू (10) और सोनी उर्फ बन्ने (13) परिजनों की गैर जानकारी में सोमवार को यमुना नदी में नहाने चले गए, जहां गहरे पानी में डूब कर उनकी मौत हो गई है।"

उन्होंने बताया, "मीरा नामक मूक-बधिर लड़की की सूचना पर परिजनों ने तीनों शव पानी से निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।"

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

amroha
chitrakut
Uttar pradesh
drown
Ganga River
yamuna
children death

Related Stories

उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत

यूपी: ‘135 शिक्षक, शिक्षा मित्रों की पंचायत चुनावों में तैनाती के बाद कोविड जैसे लक्षणों से मौत'

गंगा के कटाव से विस्थापित होने की कगार पर हजारों परिवार

उत्तर प्रदेश: गाय ले जाने के लिए मिलेगा प्रमाणपत्र

'मौत का हाईवे' बन गया है यमुना एक्सप्रेस-वे, 5 साल में 5 हज़ार हादसे

मुज़फ़्फ़रनगर : बारिश से मकान की छत गिरी, तीन बच्चों की मौत

ज़मीनी रिपोर्ट: यूपी भट्टा मज़दूरों की कहानी, गर्मी में काम बिना खाना और पानी

दलित बच्ची की घर से अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म की आशंका

जश्न मनाते हुक्मरान और डली भर गुड़, ग्लास भर दूध के इन्तजार में मरते बच्चे

मुज़फ़्फ़रपुर पहुंचे नीतीश के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का गुस्सा, दिल्ली में भी प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर में आम लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं
    17 Mar 2022
    इन भाषाई एवं जातीय रूप से विविध क्षेत्र की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं, जिनके लिए अनुकूलित विशेष पहल की दरकार है, जिन पर लगता है कोई भी काम नहीं कर रहा है। 
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    केजरीवाल के आगे की राह, क्या राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस की जगह लेगी आप पार्टी
    17 Mar 2022
    मोदी-आरएसएस से सीधे भिड़े बिना कांग्रेस को निपटाती आप पार्टी, क्या एक बार फिर केजरीवाल की ‘अस्पष्ट’ विचारधारा के झांसे में आएगा देश?
  • राहुल कुमार गौरव
    ग्राउंड रिपोर्ट: कम हो रहे पैदावार के बावजूद कैसे बढ़ रही है कतरनी चावल का बिक्री?
    17 Mar 2022
    विश्व में अपनी स्वाद और जिस खुशबू के लिए कतरनी चावल को प्रसिद्धि मिली। आज उसी खुशबू का बिजनेस गलत तरीके से किया जा रहा है। कतरनी चावल जैसे ही महीन चावल में सुगंधित इत्र डालकर कतरनी के नाम पर बेचा जा…
  • अनिल अंशुमन
    ‘बिहार विधान सभा पुस्तकालय समिति’ का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वामपंथ के माले विधायक ने रचा इतिहास
    17 Mar 2022
    ‘पुस्तकालय-संस्कृति’ विकसित कर ‘शिक्षा में क्षरण’ से निजात पाने के जन अभियान का दिया प्रस्ताव
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 
    17 Mar 2022
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित एड़समेटा गांव में,  पुलिस गोलीबारी के दौरान चार नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस नक्सली ऑपरेशन के तौर पर पेश किया था, परन्तु अब जाँच रिपोर्ट आई जिसने साफ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License