NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गोरखपुर बीआरडी अस्पताल हादसा को एक सालः न मुआवज़ा और न ही कोई सुविधा
पिछले साल 9-10 अगस्त को ऑक्सीजन की कमी के चलते बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में अपने बच्चों को खोने वाले परिजनों से न्यूज़़क्लिक ने बात की।
अब्दुल अलीम जाफ़री
11 Aug 2018
one year of BRD tragedy

"भगवान ने 8 साल बाद मुझे जुड़वा बच्चे दिये, एक लड़का और एक लड़की। मैंने अपना ख़ून तक दिया उन्हें बचाने के लिए लेकिन डॉक्टर बचा नहीं पाए। ऑक्सीजन की कमी से वो मर गए। मेरी पूरी दुनिया ख़त्म हो गई।" ये शब्द उस पिता के हैं, जिन्होंने पिछले साल 10 अगस्त को बीआरडी गोरखपुर अस्पताल में अपने बच्चा को गँवा दिया। ब्रह्मदेव यादव ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए अपना दर्द बयां किया।

लरज़ाई हुई आवाज़ में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ये मामूली बुख़ार उनके बच्चों की जान ले लेगा। उन्होंने कहा "मैं अपने बेटे राकेश को लेकर 2 अगस्त 2017 को बीआरडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया था। मेरे बेटे को बुख़ार था और बेटी पूरी तरह से ठीक थी लेकिन डॉक्टरों ने मुझे अपनी बेटी सोनी का वज़न कम होने को लेकर अस्पताल में दाख़िल करने को कहा। मैंने देखा कि डॉक्टर किस तरह रोज़ाना 2-3 सिरिंज ख़ून निकाल रहे थे और इस तरह मेरे बच्चे कमज़ोर होते चले गए। इसके तुरंत बाद मैंने अपना एक यूनिट खून दिया फिर भी वे मेरे बच्चों को बचा नहीं सके।"

यादव ने आगे रूंधी हुई आवाज़ में कहा कि वह उस काले दिन को याद नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन्होंने वो चीख़- पुकार वाला दिन देखा था जब माता-पिता अपने मृत बच्चे को इधर उधर लेकर भाग रहे थें। उन्होंने कहा, "मैंने ऑक्सीजन के ख़तरे के निशान को देखा जो लगातार लाल निशान को ब्लिंक कर रहा था लेकिन किसी ने भी प्रशासन को ख़बर नहीं किया। यह भयानक समय था, अब और नहीं बता सकता हूं।"

इस एक साल में यादव ने मदद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कई बार मुलाक़ात की लेकिन या तो वे सिर्फ मुस्कुराए या कहा कि 'देखेंगे कि क्या किया जा सकता है'। पीड़ित यादव ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को साक्षात्कार भी दिया लेकिन कुछ भी असर नहीं पड़ा। उन्हें अभी तक मुआवज़े का एक पैसा भी नहीं मिला है।

गोरखपुर से क़रीब बीस किलोमीटर दूर खजानी के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति जितेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्होंने 10 अगस्त 2017 को अपने बेटे को खो दिया और छह दिन बाद अपनी पत्नी को भी खो दिया। उन्होंने कहा, "मेरे बेटे का जन्म पिछले साल 10 अगस्त को ऑपरेशन द्वारा हुआ था, बाद में उसे एनआईसीयू में रखा गया था और बाद में मृत घोषित कर दिया गया। छह दिन बाद ख़ून की कमी के कारण मेरी पत्नी भी मेरी आंखों के सामने मर गई। मैं देखकर चौंक गया था कि किस तरह जूनियर डॉक्टर जो खुद सीखने आए थे वे इन एन्सेफलाइटिस बच्चों का इलाज कर रहे थें। ज़्यादातर कर्मचारी और डॉक्टर मोबाइल फोन पर कैरम बोर्ड और गेम खेलते थे। वे किसी के ज़िंदगी को कैसे बचाएंगे?"

ये पूछे जाने पर उनकी ज़िंदगी इस एक साल में कितना बदल गई तो चौधरी अपने बेटे और पत्नी को याद करते हुए रोने लगे। उन्होंने कहा, "मैंने देखा है कि 10 अगस्त को कम से कम50-60 लोग अपने बच्चों के लिए किस तरह रो रहे थें। हमें अस्पताल परिसर के बाहर हमारे मृत बच्चों को ले जाने के लिए मजबूर किया गया। यह दर्दनाक वक़्त था।"

जब न्यूज़क्लिक ने सिद्धार्थनगर के रहने वाले एक अन्य पीड़ित किशन से संपर्क किया तो उन्होंने इस मामले पर बात करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह लगातार उन्हीं चीज़ों को दोहराना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा "मैं उस दिन को भूल गया जब मैंने अपने दो साल के बेटे लवकुश को खो दिया था। मुझे सरकार से कोई मुआवज़ा नहीं मिला। पिछले साल जब मैंने लव खो दिया तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने मुझे किसी भी बैंक में खाता खोलने को कहा और आधार कार्ड सहित सभी ज़रूरी दस्तावेज़ के साथ आने को कहा लेकिन यह महज़ एक मज़ाक था जो कि वे अब तक ख़ामोश हैं।"

किशन ने भारत के न्यायपालिका प्रणाली का उपहास करते हुए कहा, "देखिए, सभी आरोपी जेल से बाहर आ रहे हैं, और हमारे जैसे लोगों के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। हमारा किस तरह का क़ानून है? मैं अब निराश और असहाय हूँ।"

अपनी 12 वर्षीय बेटी वंदना को खोने वाले रमेश ने कहा, "अब इस पर चर्चा करना ही बेकार है क्योंकि ग़रीब लोगों के ज़िंदगी की कोई क़ीमत नहीं है। मैं इस मामले के बारे में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पांच बार से ज़्यादा लखनऊ गया लेकिन नतीजा क्या निकला, सारी दुनिया जानती है।" और इस तरह बात करते हुए उन्होंने फोन काट दिया।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और लखनऊ स्थित कंपनी पुष्पा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोप्राइटर और मालिक, जो मेडिकल कॉलेज को लिक्विड ऑक्सीजन गैस देते थे,सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था और इस मामले में जेल भेजा गया था। अब नौ में से चार ज़मानत पर जेल से बाहर हैं।

पुष्पा सेल्स द्वारा लिखे गए अस्पताल के प्रमुख को एक पत्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति में रूकावट के पीछे 63,65,702 रुपए बकाया होने कारण था। ऐसा लगता है कि ज़िला प्रशासन ने शुरूआती संकट पर ध्यान नहीं दिया था जहां 63 बच्चों की मौत हो गई थी।

दिल दहला देने वाली इस घटना के एक साल बाद इस मेडिकल कॉलेज में थोड़ा भी बदलाव नहीं आया है। उसने अपने अतीत से कुछ नहीं सीखा है। बच्चों की मौत अभी भी जारी है क्योंकि इसमें कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं बढ़ाई गई है और कोई अच्छे डॉक्टर भी नहीं है। हाल ही में न्यूजक्लिक ने रिपोर्ट किया था कि इस मेडिकल कॉलेज ने 13 अगस्त, 2017 के बाद से हेल्थ बुलेटिन तैयार नहीं किया है।

इससे पहले बीआरडी प्रशासन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण) को यहां आने वाले मरीज़ों की संख्या, एन्सेफलाइटिस रोगियों की संख्या और उनकी चिकित्सा स्थिति इत्यादि के बारे में आंकड़ा देता था। हालांकि अब ये आंकड़ा दिए हुए क़रीब एक साल हो रहा है।

सरकार की उदासीनता के चलते 60 से ज़्यादा बच्चों की मौत उस भयावह रात में हो गई। जांच पर जांच बैठाए गए और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ। कई डॉक्टर और कर्मचारी को जेल में डाला गया लेकिन कुछ महीने की क़ानूनी लड़ाई के बाद वे जेल से बाहर आ गए। अभी भी एक सवाल का जवाब नहीं मिला है कि आख़िर असली मुजरिम कौन है।

BRD Tragedy
BRD hospital
gorakhpur hospital tradegy
गोरखपुर

Related Stories

गोरखपुर ऑक्सीजन कांड : डॉ. कफ़ील को कोर्ट से राहत, लेकिन जांच में देरी

भारत के बच्चे : गोरखपुर की जर्जर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली

Daily Round-up : यंग इंडिया अधिकार मार्च, किसानों का प्रदर्शन और कुछ अन्य ख़बरें

डॉक्टर कफील ने कहा ऑक्सीज़न की कमी ने बच्चों की मौतों में किया था इज़ाफा

बीआरडी त्रासदी: एक और डॉक्टर जेल में कैद है

बीआरडी त्रासदी: एक और डॉक्टर जेल में कैद है

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू : डॉक्टर कफील के परिवार से गोरखपुर हादसे पर चर्चा

गोरखपुर अस्पताल में बच्चों की मौत मामले में डॉ कफ़ील को ग़लत तरीके से आरोपी बनाया जा रहा है?

डॉक्टर कफील को प्रशासन की नाकामी पर पर्दा डालने के लिए बलि का बकरा बनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश, बिहार उपचुनाव:सभी तीनों लोकसभा सीटों पर भाजपा हारी


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License