NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ग्रीसः नए लाइसीयम बिल को लेकर माध्यमिक स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन
एसवाईआरज़ेडए की अगुवाई वाली सरकार नए विधेयक का प्रस्ताव लाई है जो माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को यह चयन करने के लिए बाध्य करता है कि वे सीमित समय और सीमित विकल्पों के साथ उच्च अध्ययन के अगले स्तर के लिए किस विषय को लेना चाहते हैं।
पीपल्स डिस्पैच
23 Mar 2019
ग्रीसः नए लाइसीयम बिल को लेकर माध्यमिक स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन

ग्रीस के हाई स्कूल के छात्रों की हड़ताल जारी है और छात्रों ने सोमवार को नए लाइसियम (माध्यमिक स्कूल) बिल लागू करने के एसवाईआरआईज़ेडए (रेडिकल लेफ़्ट का गठबंधन) सरकार की योजना के ख़िलाफ़ संसद तक मार्च किया। सरकार इस बिल के माध्यम से देश में उच्चतर माध्यमिक प्रवेश में सुधार करना चाहती है। शिक्षा मंत्रालय ने 14 मार्च को इसकी घोषणा की थी। नए बिल के अनुसार अक्टूबर महीने में तीसरी लाइसियम से संबद्ध 95,000 माध्यमिक स्कूल के छात्रों को शुरू में 10 विभागों का चयन करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा जिसमें वे चार महीने के भीतर शामिल हो सकेंगे। छोटे प्रभागों को लक्ष्य बनाते हुए मंत्रालय छात्रों को उनकी पसंद और हर विभाग में प्रवेश की संख्या के आधार पर पाठ्यक्रम आवंटित करेगा। जिन अनुभागों में प्राथमिकताओं की संख्या प्रवेश की संख्या से कम होगी उन्हें नि:शुल्क प्रवेश विभाग (आईटीएफ़) कहा जाएगा, जबकि जिन अनुभागों के लिए प्रवेश की संख्या प्राथमिकताओं की संख्या से कम होगी उन्हें पैन-हेलेनिक (टीपीई) के मामले में एक्सेस प्वाइंट कहा जाएगा।
ग्रीस में लाइसियम या हाई स्कूल सिस्टम तीन स्तरों वाला है: पहला स्तर (15-16 वर्ष), दूसरा स्तर (16-17 वर्ष) और तीसरा स्तर (17-18 वर्ष)। मंत्रालय ने तीसरे लाइसियम से भी सभी सामान्य शिक्षा पाठ्यक्रमों को हटा दिया है।

ये परिवर्तन जो वर्गीकरण और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के नए रूपों को आवश्यक बना देता है साथ ही साथ उच्च शिक्षा तक पहुँच को मुश्किल बनाता है उसका छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा विरोध किया गया है। कई छात्रों की समन्वय समितियों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और एथेंस, थेसालोनिकी, पैट्रास, हेराक्लिऑन आदि शहरों सहित ग्रीस के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन किया है। एथेंस में छात्रों ने प्रोपीलिया के पास इकट्ठा होने के बाद पूरे शहर में मार्च निकाला। उधर थेसालोनिकी में छात्र वेनिज़ेलोस प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए और प्रांत के प्रशासनिक मुख्यालय तक मार्च किया।

एथेंस स्कूल की कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ने कहा, “एसवाईआरआईज़ेडए सरकार और शिक्षा मंत्री के.गवरोग्लू मीडिया से कहते रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में वे बिल को पेश करना चाहते हैं। ये पहले से ही बदहाल स्कूलों को और भी बदहाल बना देगा। कठिन परीक्षाओं के साथ-साथ घर से स्कूल और फिर ट्यूटोरियल के लिए लगातार शिफ़्ट बदलने को लेकर वे हमारी चिंताओं और हमारे तनाव की परवाह नहीं करते हैं। वे हमारे घरों के स्थिति की परवाह नहीं करते हैं जहाँ हमारे माता-पिता की आधी कमाई ट्यूटोरियल में चली जाती है। वे इसे और भी बदतर बनाना चाहते हैं! वे सभी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।”

902.gr ने रिपोर्ट किया कि इस बिल के ख़िलाफ़ आंदोलन को लेकर चर्चा करने के लिए 16 मार्च को एथेंस में विभिन्न छात्रों की समन्वय समितियों की पैन-हेलेनिक बैठक हुई थी। बैठक में पीरियस, पीटर्सबर्ग, इलियोन, ग्लिफ़ाडा, थैसालोनिकी, पैट्रास, प्रेवेज़ा, इओनिना, लारिसा, हेराक्लिअन, क्रेटे, चानिया, लामिया, वेरिया, जिअनित्सा, कोमोटिनी, कलामाता, स्पार्टा, किलकिस और लिवाडिया की छात्र समितियों ने इस बैठक में भाग लिया और इस बिल के ख़ारिज होने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

कम्युनिस्ट यूथ ऑफ़ ग्रीस (केएनई) सहित कई युवा संगठनों ने इन छात्रों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई। द कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ ग्रीस (केकेई) ने लाइसियम पर एसवाईआरआईज़ेडए के प्रस्ताव की निंदा की। उसने कहा, "सरकार जिस लाइसियम को तैयार करना चाहती है वह काफ़ी पुरानी शैली वाला होगा। लाइसियम-ट्यूटोरियल वाला जहाँ एक अंतहीन मैराथन परीक्षा को आम किया जाएगा और साथ ही कोई भी सामान्य शिक्षा पहले लाइसियम तक अनिवार्य रूप से बंद हो जाएगी जिसमें इतना कुछ शामिल है कि युवा लोगों को अपने 18 वें जन्मदिन तक सीखना होगा, पेशे की परवाह किए बिना उन्हें पूरा करना होगा।" 

Attack on Education
Attack on public education
Communist Party of Greece KKE
Lyceum bill
Students' strike in Greece
Syriza
Teachers' strike in Greece

Related Stories

2019 : शिक्षा ही प्रतिरोध, प्रतिरोध ही शिक्षा 

राज्यसभा में CAB, कश्मीर में शिक्षा और अन्य

पाकिस्तान में अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे 300 छात्रों पर राजद्रोह का मुकदमा

"सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है...": पाकिस्तान में छात्रों का ऐतिहासिक मार्च


बाकी खबरें

  • Anganwadi workers
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 
    08 Mar 2022
    आने वाले दिनों में सभी महिला कार्यबलों से सम्बद्ध यूनियनों की आस ‘संयुक्त महापंचायत’ पर लगी हुई है; इस संबंध में 10 मार्च को रोहतक में एक बैठक आहूत की गई है।
  • refugee crisis
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 
    08 Mar 2022
    अमेरीका ने रूस से आयात होने वाले तेल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी मुहिम शुरू की, तो दूसरी तरफ जेलेंस्की ने रूस को चिकित्सा आपूर्ति मार्ग पर हुआ समझौता याद दिलाया।
  • राज कुमार
    गोवा चुनावः कौन जीतेगा चुनाव और किसकी बनेगी सरकार?
    08 Mar 2022
    इस बार भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि तमाम विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए लड़े हैं और ये स्थिति कांग्रेस के पक्ष में जाती है।
  • privatization of railways
    सतीश भारतीय
    निजी ट्रेनें चलने से पहले पार्किंग और किराए में छूट जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं!
    08 Mar 2022
    रेलवे का निजीकरण गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर वजन लादने जैसा है। क्योंकि यही वर्ग व्यवसाय और आवाजाही के लिए सबसे ज्यादा रेलवे पर आश्रित है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की घटकर 50 हज़ार से कम हुई
    08 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,993 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.12 फ़ीसदी यानी 49 हज़ार 948 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License