NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
आपदा: चमोली में ग्लेशियर टूटने से निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड परियोजना का बांध टूटा, हरिद्वार तक अलर्ट
उत्तराखंड एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की ख़बर से सहम गया है। आज, रविवार 7 फ़रवरी की सुबह चमोली में विष्णुप्रयाग-बदरीनाथ से करीब 20 किलोमीटर नीचे तपोवन गांव के पास ग्लेशियर टूटने की सूचना है।
वर्षा सिंह
07 Feb 2021
आपदा

उत्तराखंड एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की ख़बर से सहम गया है। आज, रविवार 7 फ़रवरी की सुबह चमोली में विष्णुप्रयाग-बदरीनाथ से करीब 20 किलोमीटर नीचे तपोवन गांव के पास ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। ग्लेशियर टूटने से धौलीगंगा पर निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड परियोजना का बांध टूट गया है। धौलीगंगा और उससे आगे अलकनंदा नदी में भयंकर पानी आ रहा है। नदी में पानी का ये रौद्र रुख देख लोगों को वर्ष 2013 की आपदा का डर सताने लगा।

नरेंद्र प्रसाद पोखरियाल चमोली में पीपलकोटी के पास रहते हैं। उन्होंने अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की हुई है। वह बताते हैं कि उनका घर तपोवन से करीब 100 किलोमीटर नीचे है। उन तक पहुंची जानकारी के मुताबिक तपोवन-विष्णुगाड परियोजना के बैराज के पास काफी नुकसान हुआ है। वहां एनटीपीसी का बैराज बन रहा था। उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां काम करने वाले काफी लोग भी मौजूद थे। नुकसान की बात स्पष्ट है। दिन में करीब 11 बजकर 45 मिनट पर इस बातचीत के दौरान पीपलकोटी के पास स्थिति सामान्य थी। 

तपोवन में रेस्क्यू कार्य जारी।

पुलिस प्रसाशन मोके पर। pic.twitter.com/OuQT3wEVz5

— chamoli police (@chamolipolice) February 7, 2021

चमोली के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने इस बात की पुष्टि की है कि तपोवन के पास ग्लेशियर टूटा है। जिसके चलते बांध भी टूट गया है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार तक सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। नदियों के किनारे से लोगों को हटाया जा रहा है।

माटू जन संगठन के विमल भाई ने दोपहर 12.30 बजे बताया कि ग्लेशियर टूटने से उतरा पानी करीब सौ किलोमीटर नीचे पीपलकोटी से आगे निकल गया। उनके मुताबिर बारिश के दौरान नदियों का जो जलस्तर होता है, अलकनंदा का जलस्तर वहीं तक पहुंचा। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

This is how #NTPC #TAPOVAN HEP broken today 7-2-2021 morning.
In #Uttarakhand , #Chamoli district pic.twitter.com/9GVc5Kth4X

— Vimal bhai (@Vimalbhai11) February 7, 2021

विमल भाई कहते हैं प्रकृति लगातार ये संदेश दे रही है कि हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की बड़ी परियोजनाएं बनाना मूखर्ता ही है। जिस तेजी से बांधों की बात फिर से आगे बढ़ रही है, अलकनंदा नदी ने बता दिया है कि ग्लेशियर कभी भी टूट सकते हैं, सबकुछ अस्थायी है। हम प्रकृति पर विजय नहीं प्राप्त कर सकते। विमल भाई कहते हैं कि वहां आपदा के बाद बांधों का निर्माण कार्य रोका गया। कल्पना कीजिए कि वहां सभी बांध बन गए होते तो फिर क्या होता। ग्लेशियर का टूटने का असर नदी की इकोलॉजी पर तो पड़ेगा ही।

श्रीनगर में धारी देवी मंदिर के पास मौजूद प्रदीप कुकरेती बताते हैं कि नदी में पानी बढ़ने की आशंका के चलते श्रीनगर गढ़वाल धारी देवी मंदिर परिसर को पुलिस-प्रशासन ने तत्काल खाली करा दिया। मंदिर के अंदर प्रवेश करने से लोगों को रोक दिया गया और मंदिर के कपाट बंद कर दिये गए हैं। नदी के किनारे मौजूद लोगों को भी पुलिस प्रशासन ने हटा दिया है। वह बताते हैं कि वर्ष 2013 की आपदा का डर लोगों के ज़ेहन में है और लोग भी समझदारी बरत रहे हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। वह खुद चमोली के लिए रवाना हो गए। चमोली के जोशीमठ स्थित धौलीगंगा नदी में अचानक सैलाब आ गया। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने के आदेश दिए गए हैं। चमोली और सभी नदियों के किनारे रहने वालों को अलर्ट किया गया है। अलकनंदा और गंगा नदी के किनारे हरिद्वार तक के लोगों को अलर्ट किया गया है।

चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है। नदी में अचानक पाने आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है। नदी किनारे बसे लोगों को क्षेत्र से हटाया जा रहा है।

— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) February 7, 2021

तपोवन-विष्णुगाड परियोजना का टनल पूरी तरह बंद हो गया। नदियों में बड़े-बड़े पत्थर-बोल्डर तैर रहे थे। टनल के पास कार्य कर रहे लोगों की तलाश के लिए आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हुई हैं। भागीरथी नदी में पानी के प्रवाह को रोक दिया गया है। श्रीनगर बांध और ऋषिकेश तक नदी किनारों को खाली करा दिया गया है।

UTTARAKHAND
tragedy in uttarakhand
glacial burst
chamoli tragedy

Related Stories

उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव

उत्तराखंड: बारिश ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, जगह-जगह भूस्खलन से मुश्किल हालात, आई 2013 आपदा की याद

औली में शाही शादी से कोर्ट नाराज़, 3 करोड़ का जुर्माना लगाया

उत्तराखंड के जौनपुर में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, इंसाफ की मांग

चुनाव निपट गए अब तो जंगल की आग पर ध्यान दीजिए मुख्यमंत्री जी!


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    देश भर में निकाली गई हनुमान जयंती की शोभायात्रा, रामनवमी जुलूस में झुलसे घरों की किसी को नहीं याद?
    16 Apr 2022
    एक धार्मिक जुलूस से पैदा हुई दहशत और घायल लोगों की चीख़-पुकार अभी फ़िज़ा में मौजूद है कि राजधानी दिल्ली सहित देश भर में एक और त्योहार के जुलूस निकाले गए। और वह भी बाक़ायदा सरकारी आयोजन की तरह। सवाल…
  • पलानीवेल राजन सी
    अपनी ज़मीन बचाने के लिए संघर्ष करते ईरुला वनवासी, कहा- मरते दम तक लड़ेंगे
    16 Apr 2022
    पिल्लूर में स्थानीय समुदायों की लगभग 24 बस्तियां हैं, जो सामुदायिक वन अधिकारों की मांग कर रही हैं, जैसा कि एफआरए के तहत उन्हें आश्वस्त किया गया था।
  • रूबी सरकार
    बुलडोज़र की राजनीति पर चलता लोकतंत्र, क्या कानून और अदालतों का राज समाप्त हो गया है?
    16 Apr 2022
    जिस तरह एक ख़ास धर्म के ख़िलाफ़ माहौल बनाने के लिए भाजपा की राज्य सरकारें बुलडोज़र को आगे कर रही हैं उससे लोकतंत्र हर रोज़ मरणासन्न स्थिति की ओर जा रहा है। 
  • सत्यम श्रीवास्तव
    कन्क्लूसिव लैंड टाईटलिंग की भारत सरकार की बड़ी छलांग
    16 Apr 2022
    देश में मौजूद ज़मीन के हर एक पीस/प्लॉट का एक आधार नंबर दिया जाना जिसे इस बजट भाषण में यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) कहा गया है। इसके लिए बाज़ाब्ता ज़मीन के हर टुकड़े के अक्षांश और देशांत…
  • विजय विनीत
    पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन
    16 Apr 2022
    पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ़्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ आज बलिया में ऐतिहासिक बंदी है। बलिया शहर के अलावा बैरिया, बांसडीह, बेलथरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर समेत ज़िले के सभी छोटे-बड़े बाज़ार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License