NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ग्रीस के लोगों ने पॉलिटेक्निक विद्रोह की 47वीं वर्षगांठ मनाई
दक्षिणपंथी न्यू डेमोक्रेसी (एनडी) सरकार ने COVID-19 प्रतिबंधों की आड़ में इस वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोहों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की है।
पीपल्स डिस्पैच
18 Nov 2020
ग्रीस

मंगलवार 17 नवंबर को प्रदर्शनों पर दक्षिपंथी सरकार के प्रतिबंध को नज़रअंदाज़ करते हुए और पुलिस बलों की भारी तैनाती के बीच एथेंस और अन्य शहरों में ग्रीस में प्रगतिशील वर्गों ने 1973 के गौरवशाली पॉलिटेक्निक विद्रोह की 47 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रैली निकाला।COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अमेरिकी दूतावास और एलीफिथियस पार्क के सामने प्रदर्शन किए गए। कम्युनिस्ट पार्टी ऑप ग्रीस (केकेई) और कम्युनिस्ट यूथ ऑफ ग्रीस (केएनई) ने इस प्रदर्शन का अगुवाई किया।

यूनान के शहरों थेसालोनिकी, पत्रास, पेरिस्ट्री और कवाला आदि शहरों में भी बड़े प्रदर्शन हुए।

एथेंस पॉलिटेक्निक विद्रोह ने 1967 - 1974 के बीच ग्रीस पर शासन करने वाले दक्षिणपंथी अमेरिका समर्थित सैन्य जुंटा के अस्वीकृति के एक विशाल प्रदर्शन के रूप में शुरू किया। 14 नवंबर को एथेंस पॉलिटेक्निक में छात्रों की हड़ताल जुंटा-विरोधी विद्रोह में बदल गया और 17नवंबर के तड़के खून खराबे से समाप्त हुआ। इस छात्र विद्रोह को सैन्य तानाशाही के खिलाफ प्रतिरोध के एक साहसिक कार्य के रूप में बताया गया और अत्याचार के प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में कहा गया।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ ग्रीक (केकेई) की केंद्रीय समिति के महासचिव दिमित्रिस कौटसौम्बास ने पॉलिटेक्निक विद्रोह में मारे गए नायकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि "पॉलिटेक्निक विद्रोह के संदेश जीवित, शाश्वत और नवीनहैं। साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ नारे और रोटी, शिक्षा,स्वतंत्रता, काम, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए नारे" ग्रीक के लोगों, ग्रीक के युवाओं के दिलों को झकझोड़ते रहते हैं जोआज और हर दिन इन दिनों निरंतर विरोधी-लोकप्रिय नीति के ख़िलाफ़ जूझ रहे हैं।

कौटसौम्बास ने 17 नवंबर को COVID-19 प्रतिबंधों की आड़ में दक्षिणपंथी न्यू डेमोक्रेसी (एनडी) सरकार के प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों को भी आड़े हाथों लिया।

भीड़ जुटाने को लेकर कम्युनिस्ट यूथ ऑफ ग्रीस (केएनई)ने कहा है कि “लोगों को डराने के लिए सड़कों और विश्वविद्यालयों में सशस्त्र पुलिस भेजने के बजाय सरकार को अस्पतालों में डॉकटर्स, शिक्षकों को स्कूलों और विश्वविद्यालयों में, निरीक्षकों को कार्यस्थलों पर लोग और युवा की सुरक्षा के लिए भेजना चाहिए। प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने के बजाय सरकार को लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।”

इस दिन की याद में कम्युनिस्ट यूथ ऑप ग्रीस (केएनई) ने पॉलिटेक्निक विद्रोह को याद करते हुए "द स्ट्रीट हैज इट्स ओन हिस्ट्री..." शीर्षक वाला एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट आयोजित किया।

Greece
greece govt
polytechnic uprising greece

Related Stories

ग्रीस में प्रगतिशीलों ने ज़ेलेंस्की के नव-नाज़ियों के साथ संसद के संबोधन को ख़ारिज किया 

तुर्की और ग्रीस में फैली विनाशकारी जंगल की आग

ग्रीस : स्वास्थ्यकर्मी इस क्षेत्र में और संसाधनों की मांग को लेकर मुखर

क्रांतिकारी जब जागते हैं, वह प्रेम के सिवा और किसी चीज़ की परवाह नहीं करते 

प्रतिबंध के बावजूद ग्रीस के लोगों ने एलेक्सेंड्रोस ग्रिगोरोपोलस को याद किया

26 नवंबर की आम हड़ताल बनी विश्व इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल

ग्रीस : कामकाजी वर्ग ने कोविड-19 के बीच स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हड़ताल की

ग्रीस : पब्लिक हेल्थ और सुरक्षित कार्यस्थलों की मांग करते हुए श्रमिक इकट्ठा हुए

ग्रीसः साम्राज्यवाद-विरोधियों ने नाटो महासचिव के दौरे का विरोध किया

ग्रीस के शरणार्थी शिविर में आग लगने से एक बच्चे की मौत


बाकी खबरें

  • russia
    एम के भद्रकुमार
    सैन्य अभियान पूरा करने को लेकर रूसी सेना पहले से कहीं ज़्यादा प्रतिबद्ध
    16 Mar 2022
    यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को काफ़ी हद तक कमज़ोर करने के बाद मास्को उस विशेष अभियान को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जिससे कि जीत हासिल की जा सके।
  • DHAMI
    योगेश के नेगी
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: हिंदुत्व की लहर या विपक्ष का ढीलापन?
    16 Mar 2022
    वैसे तो उत्तर-प्रदेश के मुकाबले उत्तराखंड के चुनावी नतीजे देश की राजनीति में कुछ खास मायने नहीं रखते हैं, मग़र फिर भी हिंदी-भाषी राज्यों में हिंदुत्व की राजनीति की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण भी हैं।
  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,876 नए मामले, 98 मरीज़ों की मौत
    16 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 16 हज़ार 72 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • women
    अजय कुमार
    क्या भाजपा को महिलाओं ने जिताया? राशन योजना का वोटिंग पर क्या रहा असर 
    16 Mar 2022
    पोस्ट पोल सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इस बार यूपी में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के मुकाबले भाजपा को जमकर वोट किया है।
  • सत्यम कुमार
    देहरादून: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कारण ज़हरीली हवा में जीने को मजबूर ग्रामीण
    16 Mar 2022
    कूड़ा निस्तारण के लिए उत्तराखंड राज्य का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देहरादून के नजदीक, आसान नदी के किनारे शीशम बाड़ा में बनाया गया है, चार साल पहले बने इस कूड़ा निस्तारण प्लांट का मुख्य कार्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License