NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हैवानियत की हद पार- रेप के बाद 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालकर हत्या
लड़की के साथ दरिंदगी की गई है और उसके शव की बुरी हालत है।
सबरंग इंडिया
11 Dec 2017
rape case
सबरंग इंडिया

नई दिल्ली। दिल्ली में पांच साल पहले एक छात्रा के साथ दरिंदगी हुई थी। दामिनी कांड के नाम से विख्यात हुई घटना ने समूचे देश को हिला दिया था। इस घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे, लेकिन लड़कियों/महिलाओं के प्रति हिंसा नहीं रुकी। जो इस घटना के विरोध में खड़े थे वे भी इसी समाज के थे और जो रेप जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दे  रहे हैं वे भी इसी समाज के हैं। दामिनी केस की पुनरावृत्ति हरियाणा में सामने आई है। यहां कथित तौर पर पांच साल की बच्ची से रेप और हत्या का मामला सामने आया है। 

चौंकानी वाली बात यह है कि बच्ची के प्राईवेट पार्ट में लकड़ी डालकर उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर को बुरी तरह नोचा गया है। बच्ची का खून से सना शव हिसार में उकलाना के टेलीफोन एक्सचेंज के पास मिला। कबाड़ चुनकर गुजारा करने वाले बच्ची के मां-बाप का कहना है कि वह उन्हीं के पास सो रही थी और उसे कोई उठाकर ले गया था। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल (एसआइटी) के गठन के आदेश दिए हैं। फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरी तरफ शनिवार की हुई इस बर्बर हत्या के बाद स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और बाजार बंद कर दिया गया। लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

उकलाना के टेलीफोन एक्सचेंज के पास सुबह करीब छह बजे बच्ची का खून से लथपथ शव देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। शव की हालत देखकर लग रहा था कि उसके साथ काफी दरिंदगी की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हिसार की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। चौधरी ने बच्ची के परिजनों से बातचीत की। 

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और पूरे क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी की तलाश के लिए गठित कई टीमें डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुट गई हैं। पुलिस का कहना है कि किसी अन्य जगह बच्ची से दुष्कर्म किया गया और इसके बाद उसकी हत्या कर के शव को यहां फेंक दिया गया। 

लड़की के साथ दरिंदगी की गई है और उसके शव की बुरी हालत है। पुलिस ने अज्ञात बलात्कारी व हत्यारे के खिलाफ भादंसं की धारा 376 व 302 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हिसार के जिला अस्पताल में पांच डॉक्टरों की टीम ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया।

Courtesy: सबरंग इंडिया
rape case
Delhi
6 year old

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

मुंडका अग्निकांड : 27 लोगों की मौत, लेकिन सवाल यही इसका ज़िम्मेदार कौन?

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

दिल्ली: केंद्र प्रशासनिक सेवा विवाद : न्यायालय ने मामला पांच सदस्यीय पीठ को सौंपा


बाकी खबरें

  • जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    वसी मनाज़िर
    जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    06 Sep 2021
    एक मुस्लिम-विरोधी और इस्लाम-विरोधी आख्यान को संस्थाबद्ध करने का काम जिसे अतीत में सिर्फ खुस-फुसाहट वाली बातचीत या कट्टर व्हाट्सएप्प ग्रुपों में ही सुना जाता था, एक प्रकार से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय…
  • गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    पीपल्स डिस्पैच
    गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    06 Sep 2021
    तख़्तापलट करने वाले नेताओं ने देश के संविधान को भंग करने की भी घोषणा की है। इसे पिछले साल संशोधित किया गया था ताकि कोंडे को तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल सके।
  • पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    एम. के. भद्रकुमार
    पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    06 Sep 2021
    पंजशीर विद्रोह एक फुटनोट बन कर रह गया है क्योंकि इसकी पूरे अफ़गानिस्तान में तालिबान विरोधी प्रतिरोध पैदा करने की संभावना शून्य है।
  • ग्रमीण बैंक
    अंकित शुक्ला, प्रकाश रंजन
    बिहार ग्रामीण बैंक में एक और बड़ा घोटाला!, लेकिन बैंक और पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
    06 Sep 2021
    मामला 19 अगस्त का है जब लोगों को इस बात की भनक लगी कि कस्तूरी सराय बैंक में ग़बन हो गया है तो लोग अपने साथ भी ग़बन की आशंका में डर सहम गए। मामले के बारे में सुनते ही बैंक के आगे भीड़ उमड़ गई , लोग अपनी-…
  • वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    प्रभात पटनायक
    वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    06 Sep 2021
    केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस समय इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 साल तक उम्र…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License