NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
फिल्में
भारत
‘हाशिये के लोगों’ को समर्पित होगा छठा उदयपुर फ़िल्म फेस्टिवल
इस फेस्टिवल में कुल एक लघु फ़िल्म, 2 म्यूज़िक वीडियो, 5 फ़ीचर फ़िल्मों, 7 दस्तावेज़ी फ़िल्मों और मीडिया पर एक सत्र रखा गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Dec 2018
उदयपुर फ़िल्म फेस्टिवल

उदयपुर फ़िल्म सोसाइटी और प्रतिरोध का सिनेमा अभियान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला उदयपुर का सालाना सिनेमा जलसा छठा उदयपुर फ़िल्म फेस्टिवल 28 दिसंबर से 30 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस बार की थीम है ‘हाशिये के लोग’। पवन श्रीवास्तव की नयी फ़ीचर फ़िल्म ‘लाइफ़ ऑफ एन आउटकास्ट’ से फेस्टिवल की शुरुआत होगी।

उदयपुर में हुई प्रेस वार्ता में उदयपुर फ़िल्म सोसाइटी की संयोजक रिंकू परिहार ने बताया कि उदयपुर के महाराणा कुम्भा संगीत सभागार में हो रहे इस फेस्टिवल का उद्घाटन पवन श्रीवास्तव के वक्तव्य से होगा जिसके तुरंत बाद होईचोई समूह के दो म्यूज़िक वीडियो ‘रंग’ और ‘एक देश कब बड़ा होता है’ से फेस्टिवल की विधिवत शुरुआत होगी।

Naach Bikhari Naach.jpeg    

इस उत्सव के लिए पवन श्रीवास्तव के अलावा 8 और फ़िल्मकारों और सिनेमा एक्टिविस्टों के शिरकत करने की मंजूरी मिल चुकी है।

इसमें कुल एक लघु फ़िल्म, 2 म्यूज़िक वीडियो, 5 फ़ीचर फ़िल्मों, 7 दस्तावेज़ी फ़िल्मों और मीडिया पर एक सत्र रखा गया है। इसमें महत्वपूर्ण है दस्तावेज़ी फ़िल्म ‘अपनी धुन में कबूतरी’ – निर्देशक संजय मट्टू, ‘परमाणु ऊर्जा –बहुत ठगनी हम जानी’ – निर्देशिका फ़ातिमा निज़ारुद्दीन, ‘लिंच नेशन’ – निर्देशक अशफाक़ ई जे और फुरकान फ़रीदी। इसके अलावा लघु फ़िल्म ‘गुब्बारे’ – निर्देशक मोहम्मद गनी, ‘नाच भिखारी नाच’ – निर्देशक  शिल्पी गुलाटी और जैनेन्द्र दोस्त, ‘बाबू लाल भुइयां की कुर्बानी’ – निर्देशिका मंजीरा दत्ता भी दिखाईं जाएंगी। फीचर फिल्मों में ‘एक डाक्टर की मौत’ – निर्देशक तपन सिन्हा, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’ – निर्देशक सईद अख्तर मिर्ज़ा, ‘फर्दीनांद’ – निर्देशक कार्लोस सलदान्हा, ‘अम्मा अरियन’ – निर्देशक जॉन अब्राहम।

फ़ेस्टिवल में पंजाब के भूमिहीन किसानों पर बनी दस्तावेज़ी फ़िल्म ‘लैंडलेस’ का प्रीमियर शो भी होगा। इसके निर्देशक रणदीप सिंह भी फेस्टिवल में मौजूद रहेंगे। इसी तरह मीडिया के सत्र में चलचित्र अभियान के सफ़र को उनके दो एक्टिविस्ट विशाल और शाकिब दर्शकों के साथ साझा करेंगे। 

विद्रोही.jpg

फ़िल्म फेस्टिवल में ही नवारुण से प्रकाशित कवि रमाकांत यादव ‘विद्रोही’ के काव्य संग्रह ‘नयी खेती’ का लोकार्पण भी होगा। साथ ही विद्रोही पर बनी फ़िल्म ‘मैं तुम्हारा कवि हूँ’ का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके साथ ही फ़िल्म के निर्देशक नितिन पमनानी दर्शकों से संवाद के लिए उपस्थित रहेंगे।

उदयपुर फ़िल्म सोसाइटी की संयोजक रिंकू परिहार ने यह भी बताया कि फेस्टिवल पूरी तरह से जन सहयोग पर विकसित किया जा रहा है और इसमें प्रवेश के लिए किसी भी तरह के आमंत्रण या डोनर कार्ड की आवश्यकता नहीं है।

film
film festival
udaipur film festival
प्रतिरोध का सिनेमा
udaipur film society

Related Stories

‘हमारी फिल्मों का ‘ऑस्कर’ वाला ख्व़ाब’!

पैड वुमन : हापुड़ से लॉस एंजेलिस तक का सफ़र

“सच जानने के लिए हमें अपना मीडिया खुद बनाना होगा”

समानांतर सिनेमा के जनक मृणाल सेन नहीं रहे

पांडिचेरी फिल्मोत्सव में 100 से अधिक फिल्में


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License