NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
‘हमें नियामगिरी के लिए मौत स्वीकार है’: नियामगिरी के आदिवासी ओडिशा में वेदांता के विरोध उतरे
नियामगिरी में वहां के लोगों का संघर्ष और अभियान पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील नियमगिरी में एल्यूमीनियम रिफाइनरी को बंद करने के लिए 2003 से जारी रहा है, तमिलनाडु के थूथुकुडी में 13 लोगों की हत्या के बाद इस आन्दोलन ने गति पकड़ ली है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jun 2018
Translated by महेश कुमार
तमिलनाडु

जबसे थूथुकुडी का विरोध हाल ही में सुर्खियों में आया है, ओडिशा में नियमगिरी आदिवासी भी अपनी आजीविका की रक्षा के लिए लंबे समय से वेदांत के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं और 'प्रदूषक और हत्यारे वेदांत, भारत छोडो का नारा देते रहे हैं। तुतीकोरिन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए'- आदिवासी और कार्यकर्ता राज्य में नियामगिरी पहाड़ियों में वेदांत द्वारा बॉक्साइट खनन का सामूहिक रूप से विरोध करने के लिए उड़ीसा के नियामगिरी पर्वत के लांजीगढ़ गांव में इकट्ठे हुए।

2003 से जारी रहे पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील नियमगिरी में एल्यूमीनियम रिफाइनरी को बंद करने के लिए नियमगिरी लोगों के संघर्ष और अभियान में तमिलनाडु में 13 लोगों की हत्या के बाद तेज़ी आ गयी है - जो वेदांत की सहायक कंपनी तांबे स्मेल्टर स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के खिलाफ तमिलनाडु की थूथुकुडी में विरोध कर रहे थे और राज्य की पुलिस ने उनकी जान ले ली।

लांजीगढ़ के सुदूर शहर में रिफाइनरी के पास एक रैली में भीड़ को संबोधित करते हुए आदिवासी नेता लाडो सिकका ने कहा, "हम नियमगिरी के लिए अपना खून बहा देंगे, हम नियामगिरी के लिए मर जाएंगे।" नियमगिरी पहाड़ी राज्य के रायगडा और कालाहांडी जिलों में फैले 160 गांवों में रहने वाले 15,000 से अधिक कोंड जनजातियों (डोंग्रिया और कुटिया) का घर है। ये जनजातियां पहाड़ियों को पवित्र मानते हैं और पहाड़ी की पूजा करते हैं, इसे 'नियम राजा' कहते हैं।

नेता ने कहा, "वेदांत केवल कुछ ही नौकरियां दे सकता हैं, लेकिन ‘नियम राजा’ ने हमें सब कुछ दिया है।" "हम अंत तक लड़ाई जारी रखेंगे। हम अपने आंदोलन को तेज करेंगे। "

नियमगिरी के निवासियों का डर है कि कंपनी, जो आयातित बॉक्साइट पर निर्भर करती है, नियामगिरी पहाड़ियों के नीचे उच्च गुणवत्ता वाले बॉक्साइट जमा को निकाल लेगी। लोगों के भय को बढाने के लिए, वेदांत के अधिकारियों में से एक ने बताया था कि नियमगिरि में खनन इसका दीर्घकालिक उद्देश्य है।

राज्य सरकार के स्वामित्व वाली ओडिशा खनन निगम को नियामगिरी पहाड़ियों से वेदांत रिफाइनरी में निकाले गए बॉक्साइट को प्रदान करना था। पहाड़ियों में 80 मिलियन टन से अधिक बॉक्साइट मौजूद है। हालांकि, 18 अप्रैल, 2013 को, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि गांव परिषदों का ही फैसला होगा कि वे राज्य के स्वामित्व वाली खनन निगम को बॉक्साइट के लिए पहाड़ियों का खनन कर सकता है या नहीं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर, सभी गांव परिषदों या ग्राम सभाओं ने खनन के खिलाफ मतदान किया था।

दूसरी तरफ, रॉयटर्स को दिए एक बयान में, वेदांत ने कहा कि वे ओडिशा में नई बॉक्साइट खानों की किसी भी नीलामी में भाग लेंगे। रिफाइनरी की क्षमता का विस्तार करने के लिए कंपनी ने सालाना 6 मिलियन टन एल्यूमीनियम का उत्पादन करने के लिए पर्यावरण मंजूरी और अन्य मंजूरी हासिल कर ली है। नियमगिरी पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर बॉक्साइट रिजर्व पर नजर रखते हुए, कंपनी ने राज्य में कुल रिसाइनरी और एल्यूमीनियम स्मेल्टर बनाने के लिए 9 अरब डॉलर से अधिक खर्च किए हैं, जिसमें देश के कुल बॉक्साइट रिजर्व का 70 प्रतिशत हिस्सा मौजूद है।

अब तक, स्थानीय लोगों द्वारा उनकी आजीविका के लिए कई संघर्षों को नियमगिरी बेल्ट में देखा जा चूका है, जबकि राज्य लोगों के संघर्ष को बाधित करने का प्रयास कर रही है। अप्रैल 2017 में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अयोधगिरी सुरक्षा समिति (एनएसएस) को माओवादियों से जोड़ने का की कोशिश की थी। अपनी वार्षिक रिपोर्ट में, मंत्रालय ने लिखा: "नियमगिरी हिल्स क्षेत्र (जिलों रायगडा और कालाहांडी, ओडिशा) में, संगठन [माओवादियों] ने नियमगिरी सुरक्षा समिति की गतिविधियों का मार्गदर्शन जारी रखा"। देश भर में पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम का विरोध किया और इसे निराधार माना।

इसके अलावा, गृह मंत्रालय ने झारखंड के विस्थान विरोधी जन विकास आंदोलन (वीवीजेवीएम) को "सीपीआई (माओवादी) के मंच के तौर पर प्रसिद्द किया था। वीवीजेवीएम राज्य में विस्थापित किसानों के अधिकारों के लिए काम करता है।

मंत्रालय के फैसले के मजबूत विरोध के बीच, मई 2017 में, एनएसएस के सह-संयोजक की बहू को ओडिशा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले और बाद में, आदिवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कई आदिवासियों और कार्यकर्ताओं को माओवादियों के साथ उनके कथित संबंध के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था। 30 अक्टूबर, 2014 को, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के सदस्य हरिबंधू कद्रक, जो आदिवासियों के भूमि अधिकारों के लिए काम करते थे, कथित तौर पर माओवादी होने के कारण गिरफ्तार किया गया था।

 

Niyamgiri Protest
vedanta
Odisha
Thoothukudi
VVJVM
Kondh Tribes

Related Stories

लाखपदर से पलंगपदर तक, बॉक्साइड के पहाड़ों पर 5 दिन

ओडिशा के क्योंझर जिले में रामनवमी रैली को लेकर झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित

विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  

स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व

आरटीआई अधिनियम का 16वां साल: निष्क्रिय आयोग, नहीं निपटाया जा रहा बकाया काम

ओडिशा माली पर्वत खनन: हिंडाल्को कंपनी का विरोध करने वाले आदिवासी एक्टिविस्टों को मिल रहीं धमकियां

माली पर्वत बचाओ: अपनी जमीन बचाने के लिए एक और संघर्ष की तैयारी में ओडिशा के आदिवासी

स्टील से भी सख्त: ओडिशा के ग्रामीण दशकों से अपनी जमीन का रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं

ओडिसा: जबरन जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रही आदिवासी महिला नेता को किया नज़रबंद

निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या काफी कम : रिपोर्ट


बाकी खबरें

  • पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    न्यूज़क्लिक टीम
    पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    16 Jul 2021
    पिछले दो दशकों में कई कंपनियों ने सरकारी बैंकों से करोड़ों रूपये का क़र्ज़ लिया और उसे कभी लौटाया नहींI अब सरकारी बैंक कुछ पैसा वापस लेकर इस कर्ज़े को रफादफा कर रहे हैंI इससे जनता का पैसा बड़े…
  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License