NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
होटल अग्निकांड : हादसे के बाद सरकार को होश आया कि होटल तो नियमों के ख़िलाफ़ बना था
दिल्ली के पॉश इलाके करोलबाग में होटल में लगी आग में 17 ज़िंदगी ख़ाक हो जाने के बाद सरकार को पता चला कि ये होटल तो बिना इजाज़त के निर्माण मानदंडों का उल्लंघन करते हुए बनाया गया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Feb 2019
ARVIND KEJRIWAL
करोलबाग स्थित होटल में आग के बाद घटना का जायजा लेते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पॉश इलाके करोलबाग में होटल में लगी आग में 17 ज़िंदगी ख़ाक हो जाने के बाद सरकार को पता चला कि ये होटल तो बिना इजाज़त के निर्माण मानदंडों का उल्लंघन करते हुए बनाया गया था। अक्सर शासन-प्रशासन को नियम-कायदों का होश हादसे होने के बाद ही आता है। यहां भी ऐसा ही हुआ।  

दिल्ली सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को मध्य दिल्ली के अर्पित पैलेस होटल में लगी भयावह आग की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए कहा कि होटल के मालिक ने निर्माण मानदंडों का उल्लंघन किया था, और होटल की इमारत को छह मंजिला बना लिया था। जबकि इस इलाके में चार मंजिल बनाने की इजाजत है।

सत्येंद्र जैन, होटल के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने भवनों के मानदंडों के उल्लंघन पर टिप्पणी की और कहा कि मालिकों के पास घर के अंदर होटल व बार चलाने के वैध लाइसेंस हैं या नहीं, इसकी जल्द जांच की जाएगी।

इस दुखद घटना की वजह से आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रस्तावित एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया। इसमें लोकप्रिय गायक विशाल ददलानी अपनी प्रस्तुति देने वाले थे।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "करोल बाग की दुखद आग की घटना में कई लोगों की जान चली गई। इस वजह से आज दिल्ली में शाम को आयोजित ददलानी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। शोकसंतप्त परिवारों के साथ हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं।"


Arpit Palace Hotel, delhi.jpg

अर्पित पैलेस होटल में एक बेसमेंट, एक भूतल व चार अन्य मंजिले थीं। एक परिवार ने कम से कम 35 कमरे बुक किए थे। परिवार शहर में एक विशेष कार्यक्रम के लिए ठहरा था। बताया जाता है कि आग तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी, लेकिन यह नीचे भी फैल गई। सिर्फ बेसमेंट व भूतल आग से बचे रहे।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह 4.30 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद दमकल की 25 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं, आग से बचने के लिए तीन लोगों ने इमारत से नीचे छलांग लगा दी।

पुलिस उपायुक्त मंदीप रंधावा ने आईएएनएस को बताया कि करोल बाग में छह मंजिला होटल अर्पित पैलेस से 35 लोगों को बचाया गया है। इस दौरान कमरे और टॉयलेट्स की तलाशी भी ली गई ताकि ये पता चल सके कि उनमें कोई फंसा तो नहीं रह गया।
दमकल विभाग के मुख्य अधिकारी जी.सी. मिश्रा ने कहा
"जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तो आग की लपटें इमारत से बाहर निकल रही थीं। उस समय भी कई लोग सो रहे थे।"

अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है।"

हादसा बहुत बड़ा रहा। मंत्री जैन ने ट्वीट करके भी कहा कि " भवन निर्माण में कानून का उल्लंघन स्पष्ट है। चार मंजिल की इजाजत के बजाय, इमारत को एक अस्थायी मंजिल के साथ छह मंजिला बनाया गया। इलाके में इमारतों की अग्निशमन जांच के आदेश दिए गए हैं।"
लेकिन यही सवाल दिल्ली में हर बार उठता है वो चाहे होटल हो या कोई फैक्ट्री। पता चलता है कि वो अवैध तौर पर बनाई गई थी या अवैध तौर पर चल रही थी। सेफ्टी नार्म्स का उल्लंघन तो एक आम बात है। लेकिन ये हैरत है कि करोलबाग जैसे पॉश इलाके के शानदार होटल को नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया है, ये शासन-प्रशासन को हादसे के बाद पता चला जबकि चार मंजिला इलाके में छै मंजिला इमारत दूर से ही दिख सकती है।

इस सबसे साफ है कि कानून के उल्लंघन में कानून बनाने और चलाने वाले सभी शामिल हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें : फिर हादसा, फिर मौतें : लगातार ख़तरनाक़ होती जा रही हैं दिल्ली की फैक्ट्रियां

Delhi
Arpit Palace Hotel
Karol Bagh
Karol Bagh hotel fire
Arvind Kejriwal
satyendra jain

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License