NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मार कर हत्या
विकास चौधरी पर हमला उस वक्त हुआ जब वह हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-9 स्थित पीएचसी जिम के बाहर अपनी गाड़ी को पार्क कर रहे थे।
भाषा
27 Jun 2019
Vikas

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास चौधरी की गुरुवार को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों की तलाश के लिये पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। 

एसीपी जयबीर राठी ने बताया कि चौधरी पर हमला उस वक्त हुआ जब वह सेक्टर-9 स्थित पीएचसी जिम के बाहर अपनी गाड़ी को पार्क कर रहे थे। इस गोलीबारी में कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने उनकी गाड़ी के दोनों तरफ से फायरिंग की। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देकर हमलावर सफेद रंग की गाड़ी में आए थे। 

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर 12 गोलियों के खोखे मिले हैं वहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। राठी ने बताया कि मामले को देख कर लगता है कि हत्या की साजिश काफी पहले से रची गई थी। इतना ही नहीं, इसके लिए संभवत: रेकी भी की गई होगी क्योंकि विकास चौधरी के जिम आने की बात हत्यारों को पहले से पता थी।

पुलिस ने बताया कि चौधरी पर करीब 12 से 15 गोलियां दागी गईं। वह खुद गाड़ी चलाकर जिम पहुंचे थे, उनके साथ कोई नहीं था। गोलियां उनकी गर्दन, छाती पर मारी गईं। हत्या की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

गोलियों की आवाज सुनते ही जिम में मौजूद पृथला गांव के नवीन सिंह सेक्टर- 9 के कुछ दुकानदारों के सहयोग से चौधरी को सर्वोदय अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात हमलावरों की पहचान में जुट गई है। इसके अलावा हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें भी बनाई गई हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फरीदाबाद में पार्टी नेता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को हरियाणा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह घटना राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का सबूत है।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निंदनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर चौधरी की आत्मा को शांति एवं परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘विकास चौधरी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या की खबर अत्यंत दुखद है। यह कायराना हरकत घोर निंदनीय और शर्मनाक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा के राज में हरियाणा प्रदेश गुंडाराज और संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून-व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। गुंडे-बदमाशों और अराजक तत्वों का बोलबाला है। इस माहौल के लिए सिर्फ खट्टर सरकार जिम्मेदार है।’’

सुरजेवाला ने कहा कि विकास चौधरी की हत्या की निष्पक्ष जांच हो और आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए ।

murder
Haryana
vikas chaudhary
Congress
opposition
Rahul Gandhi

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

पंजाब: धार्मिक ग्रंथों का अपमान निंदनीय, लेकिन इसके लिए 'लिंचिंग' कितनी जायज़?

पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप

लखीमपुर खीरी कांड के बाद हरियाणा में प्रदर्शनकारी महिला किसानों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत

लखीमपुर के बाद अंबाला में भी भाजपा नेता पर लगे किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप

दिल्ली बलात्कार कांड: जनसंगठनों का कई जगह आक्रोश प्रदर्शन; पीड़ित परिवार से मिले केजरीवाल, राहुल और वाम दल के नेता

कथित 'माओवादी' लड़की को मुठभेड़ में मारने के आरोप को परिजनों ने बताया फ़र्ज़ी, कहा रेप कर हत्या की

छत्तीसगढ़ : सिलगेर में प्रदर्शन कर रहे आदिवसियों से मिलने जा रहे एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका

डीयू के छात्र धरने पर, हरियाणा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव और अन्य ख़बरें

आख़िर विपक्ष ‘बीजेपी नेताओं से बेटी बचाओ’ की बात क्यों कर रहा है?


बाकी खबरें

  • farmers
    शंभूनाथ शुक्ल
    सरकार औपनिवेशक नीतियां न लादे!
    28 Jul 2021
    संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता जा रहा है और सरकार किसी भी सर्वमान्य हल की तरफ़ बढ़ने का संकेत नहीं दे रही है। यह सरकार की ज़िद है और लोकतंत्र-विरोधी काम है।
  • p
    कुमुदिनी पति
    मनोरंजन का कारोबार बनाम पॉर्न का बाज़ार
    28 Jul 2021
    आखिर हम कैसे फर्क करें कि राज का धंधा इरोटिका से जुड़ा था या पॉर्न उद्योग से? हम कैसे समझें कि वह अपनी टीम के साथ जो कुछ कर रहा था वह समाज के लिए अस्वस्थ है या नहीं और कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी…
  • पीपल्स डिस्पैच
    म्यांमार में 4,800 खदान कर्मचारियों की हड़ताल के छह महीने पूरे
    28 Jul 2021
    माइनिंग वर्कर्स फ़ेडरेशन ऑफ़ म्यांमार से जुड़े ये खनिक फ़रवरी में सैन्य तख़्तापलट के बाद से हड़ताल पर हैं। उनकी लंबी हड़ताल ने सैन्य शासन के राजस्व को प्रभावित किया है।
  • neoliberalism
    अजय गुदावर्ती
    नवउदारवाद के तीन ऐसे रास्ते जिन्होंने नए भारत में राजनीति को बदल दिया है
    28 Jul 2021
    आज के नेता विचारधारा की परवाह नहीं करते हैं और एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आते-जाते रहते हैं, और फिर भी वे जनता के हितों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं। आख़िर ऐसा क्यों है?
  • सफाइकर्मचारियों की हड़ताल
    अजीत सिंह
    उत्तराखंड में स्वच्छता के सिपाही सड़कों पर, सफाई व्यवस्था चौपट; भाजपा मांगों से छुड़ा रही पीछा
    28 Jul 2021
    उत्तराखंड राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वच्छता और सफ़ाई व्यवस्था में लगे हजारों की तादाद में सफ़ाईकर्मी अपना काम छोड़ कर हड़ताल पर हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License