NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
हरियाणा में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान चार की मौत
हरियाणा के रोहतक में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। चारों की उम्र 22 से 30 साल के बीच थी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Jun 2019
फाइल फोटो

हरियाणा के रोहतक में बुधवार को सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान जहरीली गैस के चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चार में तीन कर्मचारियों को निजी तौर पर रखा गया था जबकि एक कर्मचारी का संबंध लोक स्वास्थ्य विभाग से था। वे सभी टैंक को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे।

रोहतक के पुलिस उपाधीक्षक गोरखपाल ने फोन पर बताया कि वे टैंक को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे, जैसे ही उन्होंने अपना काम शुरू किया, वे किसी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि चारों की उम्र 22 से 30 साल के बीच थी। मामले की जांच चल रही है।

सीपीएम ने जताया दुख 

सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गहरा विक्षोभ प्रकट करते हुए सरकार से मृतक कर्मचारियों के परिजनों के लिए उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की है।

दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में शव गृह में शोकाकुल मृतक कर्मचारियों के परिजनों व हमदर्द से मिलने गए।

पार्टी ने कहा कि ये दर्दनाक घटना प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के प्रति हरियाणा सरकार के रवैए को तो उजागर करता ही है, साथ ही भाजपा सरकार द्वारा नौकरियां देने के महिमामंडन का भी पर्दाफाश कर रही है। आलम यह है कि बेरोजगार युवा मौत के मुंह में जाकर काम करने को मजबूर है। पार्टी ने कहा कि पिछले एक साल के भीतर प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में 10 से ज्यादा सफाई कर्मचारी अपनी जान गवां चुके हैं। 

पार्टी ने इन मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस दर्दनाक घटना के लिए अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का कर्मचारी घोषित कर सभी सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए जाएं। इस घटना में मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

Haryana
haryana govt.
Manual Scavengers
manual scavenger
manual scavenging
CPM

Related Stories

यूपी: सफ़ाईकर्मियों की मौत का ज़िम्मेदार कौन? पिछले तीन साल में 54 मौतें

हरियाणा का डाडम पहाड़ी हादसाः"मुनाफे की हवस में गई मज़दूरों की जान"

नूंह के रोहिंग्या कैंप में लगी भीषण आग का क्या कारण है?

सीवर में उतरे सफाईकर्मी की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत, मामला दर्ज

सेना भर्ती परीक्षा से लौट रहे नौ युवकों की सड़क हादसे में मौत

‘पापा कया ऐतै (पापा कब आएंगे)?’

मध्य प्रदेश में जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत

मानसून, सीवर की सफ़ाई और मज़दूरों की टूटती सांसें

हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मार कर हत्या

वड़ोदरा : होटल में सीवर साफ करने के दौरान 4 सफाईकर्मियों समेत 7 की मौत


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 
    26 Mar 2022
    कारपोरेटपरस्त कृषि-सुधार की जारी सरकारी मुहिम का आईना है उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने तो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इसके सदस्य घनवट ने स्वयं ही रिपोर्ट को…
  • भरत डोगरा
    जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी
    26 Mar 2022
    यदि सरकार गरीब समर्थक आर्थिक एजेंड़े को लागू करने में विफल रहती है, तो विपक्ष को गरीब समर्थक एजेंडे के प्रस्ताव को तैयार करने में एकजुट हो जाना चाहिए। क्योंकि असमानता भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,660 नए मामले, संशोधित आंकड़ों के अनुसार 4,100 मरीज़ों की मौत
    26 Mar 2022
    बीते दिन कोरोना से 4,100 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से महाराष्ट्र में 4,005 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है, और केरल में 79 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा…
  • अफ़ज़ल इमाम
    सामाजिक न्याय का नारा तैयार करेगा नया विकल्प !
    26 Mar 2022
    सामाजिक न्याय के मुद्दे को नए सिरे से और पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए विपक्षी पार्टियों के भीतर चिंतन भी शुरू हो गया है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?
    26 Mar 2022
    फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में मुस्लिम विरोधी नफरत पूरे देश में स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है और उनके बहिष्कार, हेट स्पीच, नारे के रूप में सबसे अधिक दिखाई देती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License