NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
हैदराबाद: कोरोना इलाज के लिए बढ़ा-चढ़ाकर पैसा ले रहे हैं निजी अस्पताल
बढ़ा-चढ़ाकर शुल्क वसूलने के अलावा निजी अस्पताल मरीज़ों के साथ आने वाले लोगों से रेमडेसिविर इंजेक्शन जैसी दवाइयों के व्यवस्था खुद से करने के लिए भी कह रहे हैं।
पृध्वीराज रूपावत
06 May 2021
हैदराबाद: कोरोना इलाज़ के लिए बढ़ा-चढ़ाकर पैसा ले रहे हैं निजी अस्पताल
Image Courtesy: DNA India

तेलंगाना में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस बीच निजी अस्पताल कोरोना के मरीज़ों और उनके परिवार से इलाज़ के लिए बहुत ज़्यादा पैसे ले रहे हैं। निजी अस्पतालों द्वारा ली जाने वाली शुल्क की निगरानी के लिए अभी तक कोई भी आधिकारिक प्रक्रिया तय नहीं की गई है। दूसरी तरफ सरकारी अस्पताल मरीज़ों से भरे पड़े हैं। इसके चलते तेलंगाना में कोरोना का इलाज़ बेहद महंगा हो गया है। 

मंगलवार को सत्यनारायण नाम के किसान की हैदराबाद के मदिनागुडा स्थित एक कॉरपोरेट हॉस्पिटल में मौत हो गई। उनका वहां दो हफ़्ते तक इलाज़ चला था। परिवार वालों का कहना है कि इसके ऐवज़ में अस्पताल ने उनसे 12.5 लाख रुपये की मांग रखी। इस पैसे को चुकाने के लिए परिवार को भद्रादि कोठागुदेम जिले के चारला में अपनी कृषि भूमि को गिरवी रखना पड़ा।

स्थानीय रिपोर्टों और कोविड-19 हेल्पलाइन सेवा प्रदान करने वाले नागरिक समूह के स्वयंसेवकों के मुताबिक़, मौजूदा कोरोना महामारी के बीच निजी अस्पतालों बढ़ा-चढ़ाकर शुल्क ले रहे हैं और बहुत ज़्यादा मुनाफ़ा कमा रहे हैं।

हैदराबाद के सरकारी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर संजय कुमार कहते हैं, "लोग अच्छी स्वास्थ्य सेवा के लिए प्राइवेट कॉरपोरेट हॉस्पिटल में जा रहे हैं, जहां उनपर बहुत बढ़ा-चढ़ाकर शुल्क लगाया जा रहा है। यह कॉरपोरेट हॉस्पिटल लोगों में फैले कोरोना के डर को भुना रहे हैं।"

4 मई को आए आंकड़ों के मुताबिक़, राज्य में 6,361 नए मामले दर्ज किए गए थे। तब तक राज्य में 77,704 सक्रिय मामले हो चुके थे। मंगलवार रात 8 बजे से पहले के 24 घंटों में 51 लोगों की मौत भी हो चुकी थी। 

कोविड-19 अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर के बारे में जानकारी देने वाली, राज्य सरकार की वेबसाइट के मुताबिक़, राज्य के निजी और सरकारी अस्पतालों में 8,553 ऑक्सीजन और आईसीयू (वेंटिलेटर) बेड खाली पड़े हैं।

पिछले साल जून में राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों द्वारा कोरोना इलाज के लिए अधिकतम दर तय करते हुए आदेश निकाला था। उदाहरण के लिए, वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड का शुल्क अधिकतम 9000 रुपये हो सकता था। लेकिन आईसीयू बेड के लिए कॉरपोरेट हॉस्पिटल 1.25 लाख रुपये और उससे ज़्यादा का शुल्क वसूल रहे हैं।

ऊपर से निजी अस्पताल मरीज़ों के साथ आए परिवारजनों और अन्य लोगों से रेमडेसिविर इंजेक्शन जैसी दवाइयों का इंतज़ाम खुद से करने को भी कह रहे हैं।

विपक्षी राजनीतिक दलों का कहना है कि राज्य सरकार, निजी अस्पतालों पर निगरानी रखने में नाकाम रही है, जिसके चलते गरीब़ और मध्यमवर्गीय लोग अपने परिवारों को इलाज़ उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।

तेलंगाना कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष शेख अब्दुल्ला सोहैल ने सरकार से निजी अस्पतालों के निरीक्षण की मांग की है।

48 साल के फोटोग्राफर पलविंदर ने बताया कि हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के बदले उनसे 8 लाख रुपये वसूले गए। 

पिछले साल जून और अगस्त के बीच, जब हर दिन कोरोना के 1000 से 2000 मामले आ रहे थे, तभी राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय को हैदराबाद के निजी अस्पतालों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी थीं। इनमें बढ़ा-चढ़ाकर शुल्क लेने से लेकर बिल ना चुकाने के चलते शवों को बंधक बनाए जाने की शिकायतें थीं। लेकिन इस भयावह महामारी में इस ढंग से व्यापार करने वाले अस्पतालों पर राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए अब भी यह अस्पताल कोरोना से संक्रमित लोगों और उनके परिजनों से बढ़ा-चढ़ाकर पैसा ले रहे हैं।

दूसरी तरफ, जैसा स्थानीय अख़बारों ने बताया कि अप्रैल से ही राज्य में कोरोना की दवाइयों और ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाज़ारी चरम पर पहुंच चुकी है।

कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) की प्रदेश ईकाई के सचिव तम्मिनेनी वीराभद्रम ने एक प्रेस नोट जारी किया है। इसमें वीरभद्रम कहते हैं कि पूरे प्रदेश के अस्पतालों में बिस्तरों, दवाइयों, वेंटिलेटर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और टेस्टिंग किट की कमी से लोग चिंता में हैं। राज्य सरकार वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय नहीं कर रही है, जबकि निजी अस्पताल मुनाफ़ा कमाने के लिए मरीज़ों से धोखा कर रहे हैं।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Hyderabad: Private Hospitals Charging Exorbitant Amounts for COVID-19 Treatment

Telangana Private Hospitals
Hyderabad Private Hospitals
Private Hospital Bills
Telangana Healthcare
COVID19 Pandemic

Related Stories

कोरोना महामारी अनुभव: प्राइवेट अस्पताल की मुनाफ़ाखोरी पर अंकुश कब?


बाकी खबरें

  • otting massacre
    अजय सिंह
    2021: हिंसक घटनाओं को राजसत्ता का समर्थन
    31 Dec 2021
    दिखायी दे रहा है कि लिंचिंग और जेनोसाइड को सामाजिक-राजनीतिक वैधता दिलाने की कोशिश की जा रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत लग रही है। वर्ष 2021 को इसलिए भी याद किया जायेगा।
  • dharm sansad
    स्मृति कोप्पिकर
    तबाही का साल 2021: भारत के हिस्से में निराशा, मगर लड़ाई तब भी जारी रहनी चाहिए
    31 Dec 2021
    साम्प्रदायिक विद्वेष और दलित विरोधी हिंसा के चलते हमारी स्थिति पहले भी बहुत ख़राब थी, लेकिन मौजूदा स्थिति कहीं ज़्यादा ख़राब है। नफ़रत 2021 की हमारी नयी पहचान बन गयी और भारत सरकते हुए बहुत नीचे चला…
  • BAJRANG DAL
    रवि शंकर दुबे
    बजरंग दल को नए साल के जश्न से भी परेशानी, काशी की गलियों में नोटिस लगाकर दी धमकी
    31 Dec 2021
    विश्व हिंदू परिषद हर दिन नई धमकियाँ दे रहा है। इस बार विहिप ने धमकी दी है कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो ठीक नहीं होगा, साथ ही इस दल ने पब और होटल पर संगीन आरोप मढ़ दिए हैं।
  • dharm sansad
    सत्यम श्रीवास्तव
    असल सवाल इन धर्म संसदों के औचित्य का है
    31 Dec 2021
    सवाल हरिद्वार या रायपुर में एक या अनेक लेकिन एक जैसे कथित संतों द्वारा बदतमीज़ी और उकसाने वाले बयानों का नहीं है बल्कि असल सवाल इन कथित धर्म सांसदों के आयोजनों के औचित्य का है।
  • protest
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल
    31 Dec 2021
    8 दिसंबर से जारी हड़ताल की कार्रवाई के चलते राज्य भर के सभी 22 जिलों में लगभग 26,000 आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License