NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पाकिस्तान
इमरान ने दी सफाई, पाकिस्तान हमले में शामिल नहीं, सुबूत मिले तो करेंगे कार्रवाई
“हम सभी जानते हैं कि युद्ध शुरू करना आसान है..लेकिन यह हमें कहां ले जाएगा, केवल ईश्वर जानता है।"
आईएएनएस
19 Feb 2019
IMRAN KHAN (FILE PHOTO)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि अगर भारत जम्मू एवं कश्मीर में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले के मद्देनजर पाकिस्तान पर हमला करेगा तो उनका देश निश्चित ही इसका जवाब देगा। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारत 'कार्रवाई करने योग्य जानकारी' उपलब्ध कराएगा तो आत्मघाती हमले में शामिल पाए जाने वाले किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खान ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, "अगर आप (भारत सरकार) सोचते हैं कि आप हम पर हमला करेंगे और हम जवाब देने के बारे में नहीं सोचेंगे..हम जवाब देंगे। हमारे पास जवाब देने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा। हम सभी जानते हैं कि युद्ध शुरू करना आसान है..लेकिन यह हमें कहां ले जाएगा, केवल ईश्वर जानता है।"

खान ने कहा कि भारत सरकार ने बिना सबूत के पुलवामा हमले का आरोप पाकिस्तान पर लगाया, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारत 'कार्रवाई करने योग्य जानकारी' उपलब्ध कराएगा तो इस्लामाबाद इसकी जांच करने के लिए तैयार है।

खान ने कहा, "भारत ने पाकिस्तान पर बिना सबूतों और बिना यह सोचे हम पर आरोप लगाए कि इससे हमें कैसे फायदा होगा..यह नया पाकिस्तान है..हमारी नई सोच है.. पाकिस्तान ऐसी चीजें क्यों करेगा जब वह स्थायित्व की दिशा में बढ़ रहा है।"

भारत ने जम्मू एवं कश्मीर में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले के लिए इस्लामाबाद को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके कई दिनों बाद खान की तरफ से यह प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से इनकार करते हुए, पाकिस्तानी नेता ने कहा, "भारत में चुनाव होने वाले हैं और हम जानते हैं कि पाकिस्तान पर हमले के बारे में बोलना एक लोकप्रिय उपाय है।"

हमले की जांच की पेशकश करते हुए उन्होंने कहा, "पाकिस्तान हमले के बारे में जांच करने के लिए तैयार है और अगर भारत कार्रवाई करने योग्य सूचना मुहैया कराएगा तो हम कार्रवाई करने के लिए तैयार है। यह हम इसलिए नहीं करेंगे कि हम दबाव में है, बल्कि इसलिए करेंगे कि यह हमारी नीति है।"

उन्होंने कहा, "अगर कोई कहीं भी आतंकवादी हमलों के लिए हमारी धरती का इस्तेमाल करता है तो वह हमारा दुश्मन है। यह हमारे हितों के खिलाफ है।"

इमरान ने कहा, "आप अतीत से निकलना नहीं चाहते और जब भी कश्मीर में कोई घटना होती है, आप उसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा देते हैं। कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के स्थान पर, वार्ता शुरू करने या आगे बढ़ने के स्थान पर, आप इस्लामाबाद को बार-बार बलि का बकरा बनाते हैं।"

उन्होंने कहा, "भारत को यह सोचना चाहिए कि कश्मीर में लोग उससे इतने गुस्से में क्यों हैं। कश्मीरी अब मौत से नहीं डरते हैं। इसके पीछे कुछ तो कारण होगा। क्या इसपर भारत में चर्चा नहीं होनी चाहिए?"

इमरान ने कहा कि जब भी पाकिस्तान, भारत के साथ वार्ता शुरू करना चाहता है, नई दिल्ली की पूर्व शर्त होती है कि आतंकवाद पर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "हम आतंकवाद पर बात करने को तैयार हैं। आतंकवाद क्षेत्रीय मुद्दा है..हम चाहते हैं कि क्षेत्र में आतंकवाद समाप्त हो। पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसलिए हम आपसे बातचीत करने के लिए तैयार है।"

खान ने कहा, "कश्मीर मुद्दा, अफगान मुद्दे की तरह बातचीत से ही सुलझेगा।"

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख ने कहा कि उन्हें मुद्दे पर बोलने में देरी हुई क्योंकि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान उनके देश आए हुए थे।

उन्होंने कहा, "क्या हम ऐसे (आत्मघाती हमले जैसे) कार्य करेंगे, जब सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस यहां का दौरा कर रहे हों? क्या कोई मूर्ख भी कांफ्रेंस को बर्बाद करने के बारे में सोचेगा और इससे भला हमें क्या फायदा होगा?"

India and Pakistan
Pakistan
Imran Khan
Narendra modi
Jammu and Kashmir
pulwama attack
CRPF Jawan Killed

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    वसी मनाज़िर
    जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    06 Sep 2021
    एक मुस्लिम-विरोधी और इस्लाम-विरोधी आख्यान को संस्थाबद्ध करने का काम जिसे अतीत में सिर्फ खुस-फुसाहट वाली बातचीत या कट्टर व्हाट्सएप्प ग्रुपों में ही सुना जाता था, एक प्रकार से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय…
  • गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    पीपल्स डिस्पैच
    गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    06 Sep 2021
    तख़्तापलट करने वाले नेताओं ने देश के संविधान को भंग करने की भी घोषणा की है। इसे पिछले साल संशोधित किया गया था ताकि कोंडे को तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल सके।
  • पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    एम. के. भद्रकुमार
    पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    06 Sep 2021
    पंजशीर विद्रोह एक फुटनोट बन कर रह गया है क्योंकि इसकी पूरे अफ़गानिस्तान में तालिबान विरोधी प्रतिरोध पैदा करने की संभावना शून्य है।
  • ग्रमीण बैंक
    अंकित शुक्ला, प्रकाश रंजन
    बिहार ग्रामीण बैंक में एक और बड़ा घोटाला!, लेकिन बैंक और पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
    06 Sep 2021
    मामला 19 अगस्त का है जब लोगों को इस बात की भनक लगी कि कस्तूरी सराय बैंक में ग़बन हो गया है तो लोग अपने साथ भी ग़बन की आशंका में डर सहम गए। मामले के बारे में सुनते ही बैंक के आगे भीड़ उमड़ गई , लोग अपनी-…
  • वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    प्रभात पटनायक
    वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    06 Sep 2021
    केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस समय इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 साल तक उम्र…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License