NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
भारत
राजनीति
इंडियन साइंस कांग्रेस : विज्ञान का मज़ाक!
ऑल इंडिया पीपुल्स साइंस नेटवर्क ने मांग की है कि राष्ट्रपति, पीएमओ के वैज्ञानिक सलाहकार, तीन भारतीय विज्ञान अकादमी और भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन फर्जी विज्ञान और तर्कहीनता फैलाने के लिए 2014 से इंडियन साइंस कांग्रेस के निरंतर दुरुपयोग को समाप्त करने के लिए कदम उठाएं।
संदीपन तालुकदार
08 Jan 2019
protest
Image Courtesy : Scroll.in

भारतीय पौराणिक कथाओं के बारे में वैज्ञानिक धारणाओं की गलत व्याख्या भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) में काफी समय से एक नियम बन गया है। वैज्ञानिक विचार, खोज और वैज्ञानिक प्रवृत्ति को पीछे की तरफ धकेला जा रहा है। इस वर्ष का आईएससी भी इससे कोई अछूता नहीं है। आईएससी में एक एक्टिंग वाइस चांसलर के व्याख्यान सहित दो व्याख्यानों ने इस देश के विज्ञान समाज में विवादों को जन्म दे दिया है।

आंध्र विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और अकार्बनिक रसायन विज्ञान के प्रोफेसर जी नागेश्वर राव ने दावा किया कि भारतीय पौराणिक महाकाव्य महाभारत के कौरव स्टेम सेल शोध तथा टेस्ट ट्यूब निषेचन प्रक्रिया से पैदा हुए थे। राव ने कहा, “यह हजारों साल पहले हुआ था। इस देश में यह विज्ञान था। महाभारत के अनुसार, 100 अंडे निषेचित किए गए थे और 100 मिट्टी के बर्तन में रखे गए थे। क्या वे टेस्ट ट्यूब बेबी नहीं हैं? इस देश में स्टेम सेल शोध हजारों साल पहले मौजूद था।”

वह यहीं नहीं रुकते बल्कि इससे आगे कहते हैं कि रामायण के पात्र रावण के पास 24 विभिन्न प्रकार के विमान थे और उस समय श्रीलंका में हवाई अड्डे भी थे। विकास को लेकर भी उनके सिद्धांत थे जहां उन्होंने डार्विनियन सिद्धांत को चुनौती दी और दावा किया कि भगवान विष्णु के दस अवतार "दशावतार" विकास को समझाने में काफी योग्य थे। राव ने ये बयान एक ऐसे सत्र में दिया जिसमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे।

इसी सत्र में एक अन्य वैज्ञानिक के जे कृष्णन ने आइंस्टीन और न्यूटन के सिद्धांतों की व्याख्या की। उन्होंने कहा की कि न्यूटन और आइंस्टीन को भौतिकी के बारे में कम जानकारी थी और उन्होंने अपने सिद्धांतों से दुनिया को गुमराह किया। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण घटना के अपने सिद्धांत का दावा किया और कहा कि भविष्य में यह अधिक प्रासंगिक साबित होगा और जब इसे स्वीकार कर लिया जाएगा तो दुनिया अब जिसे गुरुत्वाकर्षणीय तरंगों के रूप में जानती है उसे "नरेंद्र मोदी तरंग" के रूप में जाना जाएगा और गुरुत्वाकर्षणीय लेंसिंग "हर्षवर्धन प्रभाव” के रूप में जाना जाएगा।

आईएससी 2019 में दिए गए अवैज्ञानिक बयानों के खिलाफ आईआईएससी बैंगलोर के समक्ष विरोध प्रदर्शन

इन बयानों को लेकर विज्ञान समाज के लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और विरोध किया है। रविवार को आईटी पेशेवर, छात्र, शिक्षक और वैज्ञानिक आईएससी में किए गए अवैज्ञानिक दावों का विरोध करने के लिए बैंगलोर में आईआईएससी के मुख्य द्वार के सामने इकट्ठा हुए। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी, ऑल इंडिया पीपुल्स साइंस नेटवर्क, अखिला कर्नाटक विचारावदिगला वेदिक और अन्य संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

Breakthrough Science Society.jpg

Image Source: News minute

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान लोग अपने हाथों में तख्ती लिए हुए थें जिस पर अंग्रेजी में कुछ वाक्य लिखे थे जिसका हिंदी अनुवाद है "भारत में विज्ञान को बदनाम मत करो", "विज्ञान के नाम पर अवैज्ञानिक विचारों को फैलाना बंद करो", "भारत में विज्ञान का बचाव करनी ही सही देशभक्ति है" आदि। प्रदर्शनकारियों ने आईएससी में दिए गए तर्कहीन बयानों की निंदा की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले लोगों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के प्रोफेसर जयंत मूर्ति और ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार शामिल थे।

विज्ञान और वैज्ञानिक प्रकृति के प्रचार में सक्रिय संगठन ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी ने कहा कि युवाओं के सामने प्राचीन भारत के बारे में किए गए "चौंकाने वाले दावे" काफी परेशान करने वाले थे। संगठन ने एक बयान में कहा, "पौराणिक पद्य और महाकाव्य कविता संबंधी, आनंददायक, नैतिक तत्व वाले और कल्पना में समृद्ध हैं लेकिन वैज्ञानिक रूप से मान्य नहीं हैं।"

ऑल इंडिया पीपुल्स साइंस नेटवर्क ने अपने प्रेस वक्तव्य में मांग की है कि राष्ट्रपति, पीएमओ के वैज्ञानिक सलाहकार, तीन भारतीय विज्ञान अकादमी और भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन फर्जी विज्ञान और तर्कहीनता फैलाने के लिए 2014 से इंडियन साइंस कांग्रेस के निरंतर दुरुपयोग को समाप्त करने के लिए कदम उठाएं।

इस प्रेस वक्तव्य में यह भी कहा गया कि "वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय विज्ञान कांग्रेस में किए गए दावे (गणेश प्लास्टिक सर्जरी के प्रतीक हैं), वर्ष 2018 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (स्टीफन हॉकिंग को उद्धृत करते हुए कहा कि मास एनर्जी इक्वीवैलेंस का संबंध वेदों से है) और अन्य आमंत्रित वक्ता (वर्ष 2015 में आनंद बोडास ने कहा प्राचीन भारत में विमान परिचालन होता था; वर्ष 2016 में पांडे ने पर्यावरणविद् के रूप में शिव को बताया, शर्मा ने कहा शंख बजाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है) के दावे वैज्ञानिक प्रकृति को विकसित करने की आवश्यकता के संबंधन में संविधान के निर्देशित सिद्धांतों की भावना के ख़िलाफ़ हैं। इसके अलावा भारतीय विज्ञान कांग्रेस का निर्दिष्ट विचार "आम लोगों के बीच वैज्ञानिक प्रकृति को बढ़ाना" है।”

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कहना है कि आईएससी के एजेंडे को तय करने में सरकार की कोई भूमिका नहीं है :

सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा कि सरकार आईएससी के वक्ताओं या उसके एजेंडा को तय करने में कोई भूमिका नहीं निभाती है। उन्होंने कहा, "इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए) के पास फ़िल्टर करने का यंत्र नहीं है और सरकार की "इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।"

हालांकि राघवन ने जी नागेश्वर राव की आलोचना की और कहा कि स्टेम सेल शोध और कौरवों के बारे में उनके दावे "वैज्ञानिक रूप से अपुष्ट हैं"। राघवन ने यह भी कहा कि आंध्र विश्वविद्यालय के चांसलर को वीसी राव के खिलाफ औपचारिक रूप से शिकायत करनी चाहिए।

विजय राघवन ने एक ब्लॉग में कहा, "वैज्ञानिक अगर निरर्थक बात करते हैं तो वे इस समुदाय का आक्रोश झेलेंगे। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के एक बड़े विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कुछ ऐसा कहते हैं जो वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह से अपुष्ट है।"

जालंधर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित 106 वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2019 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

Indian Science Congress
ISC
Scientific ideas
discoveries
scientific temperament
mythologies
G Nageswara Rao
K J Krishnan
Breakthrough Science Society

Related Stories

क्या भारतीय समाज में वैज्ञानिक नज़रिया ख़त्म हो रहा है?


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License