NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 188 लोग थे सवार
इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, "कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं।"
आईएएनएस
29 Oct 2018
इंडोनेशिया लॉयन एयरलाइन। सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Indian Express

जकार्ता। इंडोनेशिया के लॉयन एयर यात्री विमान ने सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लौटने का आग्रह किया था। विमान में 188 लोग सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि बचाव एवं तलाशी अभियान जारी है।

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, "कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं।"

नुग्रोहो ने कहा कि इस कियाफती विमान में 178 वयस्क, एक बच्चा, दो नवजात, दो पायलट और पांच फ्लाइट अटेंडेंट थे। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी बसारनस और परिवहन मंत्रालय इस स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

737 मैक्स 8 मॉडल का बोइंग विमान जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था।

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने कहा, "जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही विमान से संपर्क टूट गया था। उस समय विमान समुद्र के ऊपर से गुजर रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग इस घटना में जीवित बचे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि विमान क्रैश हुआ है।

बीबीसी के मुताबिक, लॉयन एयर विमान ने सुबह 6.20 बजे जकार्ता से उड़ान भरी थी और यह लगभग एक घंटे में पंगकल पिनांग पहुंचने वाला था लेकिन विमान का सुबह 6.33 बजे संपर्क टूट गया।

नुग्रोहो ने विमान के मलबे और विमान से जुड़े सामान की कुछ तस्वीरें ट्वीट कर साझा की। 

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

जकार्ता पोस्ट के मुताबिक, सुबह 6.45 बजे पोत यातायात सेवा अधिकारी सुयादी को एक टगबोट 'एएस जाया द्वितीय' से एक रिपोर्ट मिली कि उनके चालक दल के सदस्यों ने विमान का मलबा देखा है।

सुयादी ने कहा, "सुबह 7.15 बजे टगबोट ने बताया कि वे दुर्घटनास्थल के करीब थे और उनके क्रू के सदस्यों ने विमान का मलबा देखा था।"

परिवहन मंत्रालय के बामबंग एरवन ने सिन्हुआ को बताया, "विमान ने रडार से संपर्क टूटने से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बेस लौटने का आग्रह किया था।"

विमानन सलाहकार गेरी सोजैटमैन ने बीबीसी को बताया कि मैक्स8 में कई तरह की समस्याएं थी। 

indonesia
indonesia plane crash
lion air crash
jakarta

Related Stories

पाम ऑयल पर प्रतिबंध की वजह से महंगाई का बवंडर आने वाला है

इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का अलर्ट वापस लिया

राजनीतिक क़ैदियों की रिहाई और हिंसा को समाप्त करने की मांग करते हुए पश्चिमी पापुआ में विरोध प्रदर्शन

सरकार की जीत की घोषणा के एक दिन बाद टिग्रे सैनिकों का संघर्ष फिर तेज़

इंडोनेशिया में "ऑम्निबस कानून" के हटने के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन, पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए सैकड़ों लोग

चिंता : दिल्ली के निज़ामुद्दीन में तबलीगी जमात के 24 लोग कोरोना संक्रमित

इन्डोनेशिया : बच्चों के सुधार और पुनर्वास की कोशिशें जारी

जोको विडोडो दूसरी बार बने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

इंडोनेशिया में बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, लोम्बोक द्वीप में भूकंप के झटके

इंडोनेशिया में फिर सुनामी का खतरा, भारत ने की मदद की पेशकश


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    भारतीय रंगमंच का इतिहास वर्ग संघर्षों का ही नहीं, वर्ण संघर्षों का भी है : राजेश कुमार
    10 Apr 2022
    आज विपक्ष की तरह रंगमंच भी कमजोर हो गया है। शहरी रंगमंच इतना महंगा हो गया है कि सरकारी ग्रांट या अनुदान लेना उसकी मजबूरी हो गयी है। जो प्रतिरोध की धारा से जुड़ कर नाटक कर रहे हैं, उन पर सत्ता का दमन…
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    “नंगा करने का दुख है लेकिन सच्ची पत्रकारिता करने का फ़ख़्र”: कनिष्क तिवारी
    09 Apr 2022
    ख़ास बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले के पत्रकार कनिष्क तिवारी से बातचीत की और उनकी पीड़ा को जाना। कनिष्क तिवारी वही पत्रकार हैं, जिन्हें एक अन्य पत्रकार और कई…
  • sdmc
    न्यूज़क्लिक टीम
    CR Park: SDMC मेयर के बयान के बाद मछली विक्रेताओं पर रोज़ी रोटी का संकट?
    09 Apr 2022
    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर के बयान के बाद दशकों से मछली बेच रहे विक्रेताओं के लिए रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो गया है. विक्रेता आरोप लगा रहे है कि वे SDMC और DDA की बेरुख़ी का शिकार हो रहे है जबकि…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पत्रकार-पत्रकारिता से नाराज़ सरकार और राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार
    09 Apr 2022
    भारत प्रेस फ्रीडम की रिपोर्ट में उन देशों में शामिल है जहाँ पर पत्रकारों की हालत बहुत खराब मानी जाती है। हाल ही के दिनों में हुई कुछ घटनाएं इस रिपोर्ट को सही साबित करती हैं. पिछले कुछ दिनों में…
  • सोनिया यादव
    यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं
    09 Apr 2022
    पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम महिलाओं को सरेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत बजरंग मुनि दास अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। वहीं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्र और नागरिक समाज के लोग दिल्ली…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License