NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
भारत को अपनी अमेरिकी नीतियों में करना होगा पूरा बदलाव
मोदी ने ट्रंप के साथ संबंधों में बहुत निवेश किया था। इसी के चलते, पॉम्पिओ के प्रोत्साहन से भारत ने "इंडो-पैसिफ़िक स्ट्रेटजी" में हिस्सेदारी ली। नतीजतन भारत के चीन के साथ संबंधों में बड़ी और गंभीर दरारें आ गईं।
एम. के. भद्रकुमार
09 Nov 2020
(हीरो इमेज कैप्शन: प्रधानमंत्री मोदी ने यह मानकर निवेश किया था कि ट्रंप 8 साल राष्ट्रपति रहेंगे। लेकिन चीज़ें उनकी उम्मीद से अलग रहीं)
(हीरो इमेज कैप्शन: प्रधानमंत्री मोदी ने यह मानकर निवेश किया था कि ट्रंप 8 साल राष्ट्रपति रहेंगे। लेकिन चीज़ें उनकी उम्मीद से अलग रहीं)

भारतीय नजरिए से देखें, तो हमें जो बाइडेन की राष्ट्रपति पद पर जीत के लिए टी एस एलियट के शब्दों का इस्तेमाल करना होगा - यह क्षण भारत की "याददाश्त का आकांक्षाओं से मिलन" का वक़्त' है। प्राथमिक तौर डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी में भारत के प्रति नजरिए में कोई अंतर दिखाई नहीं पड़ता। लेकिन जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप में ज़मीन-आसमान का अंतर है।

भारतीय विश्लेषक इस बात से इंकार नहीं करते कि बाइडेन का प्रशासन मानवाधिकार के मुद्दे पर मोदी सरकार पर कड़ा रुख अपनाएगी। वाशिंगटन में एक सांस्थानिक याद मौजूद है कि भारत पर किस हद तक दबाव बनाया जा सकता है। बल्कि अगर दबाव देने की स्थिति आई, तो कितनी मजबूती से भारत प्रतिकार करेगा। भारत को भी अपने मुख्य हितों को बाहरी हस्तक्षेप से अलग रखने में लंबा अनुभव है।

भारतीय कूटनीतिज्ञों ने रिचर्ड होलब्रुक के अफगानिस्तान-पाक चार्टर से कश्मीर मुद्दों को हटाने में सफलता पाई है, वह भारत की इसी सफलता का गवाह है। इसका पता विकीलीक्स के केबल ट्रैफिक के खुलासों से चलता है। यह केबल ट्रैफिक दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के हैं (केबल्स 185384, तारीख 31/12/2008 और 186057 तारीख (1/7/2009)।

भारत का कहना रहा है कि घाटी में मजबूत लोकतांत्रिक प्रक्रिया लागू करने की स्थिति में बाहरी तत्वों की भूमिका और हस्तक्षेप बढ़ जाएगा। लेकिन अब यह तर्क आगे उपलब्ध नहीं रहेगा।

अमेरिकी राजनीतिक हलकों में 2014 से भारत की आंतरिक राजनीतिक दिशा के बारे में चिंता को हलके में नहीं लिया जा सकता। इसलिए राष्ट्रीय एजेंडे के नाम पर जिस हद तक एक अनिच्छुक राष्ट्र पर हिंदुत्व एजेंडा और मुस्लिम विरोधी चीजें थोपी जाएंगी, वे ध्यान खींचेंगी और उन्हें याद रखा जाएगा। भले ही यह भारत-अमेरिका संबंधों को हिला ना पाएं, लेकिन इनसे दोनों के बीच का माहौल दूषित होगा।

डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर प्रभावशाली आवाज़ें, जैसे बार्नी सैंडर्स, नैन्सी पेलोसी और प्रमिला जयपाल, खुद कमला हैरिस ने अतीत में व्याकुलता भी जताई है। हॉउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में जो माहौल होगा, वह बिडेन की भारतीय नीतियां तय करेगा। बल्कि हॉउडी मोदी इवेंट से अमेरिकी राजनीति के एक नाजुक वक़्त पर संवेदनशील जगहों पर चोट हुई थी।

फिर डेमोक्रेटिक पार्टी बहुत हद तक केंद्र से वामपंथ की तरफ भी झुक गई है। यह केवल थोड़ी ही राहत देता है कि अमेरिका की 'अपवाद की नीति' की अब कोई साख नहीं है। यहां मुख्य बात यह है कि हमें अमेरिका से मूल्यों पर आधारित संबंध बनाने होंगे।

बाइडेन का ध्यान घरेलू मुद्दों पर रहेगा। एक मंझे हुए राजनेता होने के चलते बाइडेन ने महसूस किया है कि इस चुनाव में भी ट्रंप का बड़े स्तर पर अस्वीकरण नहीं हुआ। जबकि इसका अंदाजा लगाया जा रहा था। डेमोक्रेट्स को नैतिक जीत मिलने की आशा थी, लेकिन वैसा नहीं हो पाया। बल्कि अमेरिकी राजनीति में खाई और भी चौड़ी हो गई है।

अगर कोई ऐसा व्यक्ति है, जो अमेरिका में सीमाओं के परे जाकर आपसी मनमुटाव मिटा सकता है और एक आम सहमति या साझा ज़मीन तैयार कर सकता है, तो वह सिर्फ़ बाइडेन हैं। बाइडेन यह बहुत बारीकी से जानते हैं कि उनकी राष्ट्रपति पद की विरासत इसी बिंदु पर तय होगी।

इसलिए विदेश नीति बाइडेन की प्राथमिकता नहीं होगी। ऊपर से यह भी मुश्किल है कि भारत उनकी विदेश नीति में प्राथमिकता होगा। हालांकि भारत की अहमियत पर्यावरण परिवर्तन, कोविड-19, महामारी के बाद आर्थिक सशक्तिकरण, ईरान परमाणु मुद्दा और अफ़गानिस्तान जैसे मुद्दों पर बनी रहेगी।

उपराष्ट्रपति रहने के दौरान बाइडेन व्यक्तिगत तौर पर अफ़गानिस्तान के मुद्दे से जुड़े थे। बॉब वुडवर्ड की किताब "ओबामाज़ वार्स" बताती है कि विएतनाम युद्ध की सीखों को याद रखते हुए कैसे बाइडेन लगातार अफ़गानिस्तान में विएतनाम जैसे जाल की बात उठाते रहे। इस दौरान बाइडेन ने अफ़गानिस्तान 'लहर' जैसे अहम सवाल पर डेविड पेट्राइअस, मेक्क्रिस्टल और माइक मुलेन जैसे जनरल के नेतृत्व वाले सुरक्षा प्रतिष्ठानों और ओबामा के रक्षा सचिव रॉबर्ट गेट्स का सामना किया।

किताब में बताया गया है कि एक रविवार की सुबह बाइडेन जल्दी में आखिरी अपील करने व्हॉइट हॉउस पहुंचे और उन्होंने कहा कि अफ़गानिस्तान में एक बड़ी लहर का मतलब होगा कि हम "एक और विएतनाम में फंस चुके होंगे।" अकेले में ओबामा ने बाइडेन से कहा कि वे बैठकों में अपनी वैकल्पिक रणनीति, जिसमें अफ़गानिस्तान में बड़े सैन्य जमघट का विरोध किया जाए, उसे आगे बढ़ाएं। इस नीति को ओबामा को नकारना ही था, लेकिन इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने सेना से साफ़ कह दिया कि उन्हें अमेरिकी सेना के अफ़गानिस्तान छोड़ने की एक तारीख चाहिए, क्योंकि वे "पूरी डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन से हाथ नहीं धो सकते।"

बाइडेन के लक्ष्य स्थिर और साफ़ थे- तालिबान को रोको, अल कायदा से ख़तरे को खत्म करो और सेना को घर बुलाओ। यह मध्य, 2009 की बात है। तब से अब तक काबुल नदी में काफ़ी पानी बह चुका है। लेकिन अतीत की चीजें भविष्य का इशारा करती हैं।

पहली बात, अगर बाइडेन को हामिद करज़ई की नतीज़े देने की क्षमता में विश्वास नहीं है, तो वे अशरफ़ घानी को लेकर और भी निराश होने वाले हैं। दूसरी बात, बाइडेन अच्छी तरह से जानते हैं कि किसी युद्ध में जीत के अनुमानों पर सैन्य जनरल बुरे तरीके से गलत साबित हुए हैं।

तीसरी बात, बाइडेन ने अफ़गानिस्तान को लेकर इस्लामाबाद में सेना और नागरिक नेतृत्व के साथ घना जाल बनाया है। क्योंकि पाकिस्तानी इरादों को लेकर अविश्वास की बड़ी विरासत रही है और पाकिस्तान के दोगली बात करने वाली आदतों की भी अमेरिका को अच्छी समझ है। दोहा समझौता असमर्थनीय होगा।

इन पैमानों को ध्यान में रखते हुए संभव है कि बाइडेन अफ़गानिस्तान में शेष इंटेलीजेंस मौजूदगी पर निर्भर रहेंगे। लेकिन इसमें मुख्य लक्ष्य आतंकवाद से निपटने का होगा, ना कि तालिबान से लड़ने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। पाकिस्तान (और तालिबान) को अफ़गानिस्तान में अमेरिकी मौजूदगी से फायदा होता दिखाई देगा। अफ़गानिस्तान में भारत की भूमिका को लेकर पाकिस्तान के संदेह का भी बाइडेन विरोध नहीं करेंगे।

दक्षिण एशिया में अमेरिकी भूमिका में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके केंद्र में यह बात है कि बाइडेन की चीन नीतियों में भारत की बहुत कम भूमिका होगी। चीन मामलों में दिल्ली का सहयोग उपयोगी होगा, लेकिन बहुत अहम नहीं। अमेरिका की प्राथमिकता भी दक्षिण चीन सागर, ताइवान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा होगी। वहीं भारत केवल द्वितीयक अहमियत ही रखेगा।

अमेरिका अब भी भारत की मदद करेगा, क्योंकि यह अमेरिकी हितों के भी पक्ष में है। लेकिन इस आधार पर वह चीन से युद्ध नहीं कर सकता। अमेरिका चीन की काठ के तौर पर भारत को बढ़ावा देगा, अब यह सवाल भी नहीं उठता। भारत-अमेरिका प्रबंधन में क्वाड के अच्छे दिन खत्म हो चुके हैं।

बुश प्रशासन के वक़्त से ही अमेरिकी सरकारों ने भारत के साथ सैन्य सहयोग पर जोर दिया है। बाइडेन भी भारत को हथियार निर्यात करने पर जोर देंगे। लेकिन अब इनके केंद्र में चीन का ख़तरा नहीं होगा। मतलब बाइडेन के नेतृत्व में अमेरिका और चीन की दुश्मनी जारी रहेगी, लेकिन इसकी दिशा में बड़ा बदलाव आना तय है।

बाइडेन का जोर वैश्विक गठबंधन कर चीन को संतुलित करने पर होगा। लेकिन दिल्ली की सत्ता चीन को सैन्य और आर्थिक क्षेत्र में पछाड़ने के लिए आतुर है और वह केवल मजबूत स्थिति में ही चीन के साथ सीमा विवाद पर मोलभाव करने के लिए तैयार होगी। बल्कि दिल्ली में मौजूद कट्टरवादियों को बड़ी निराशा हाथ लगने वाली है।

बाइडेन, ईरान से दोबारा संबंधों को बहुत अहमियत देते हैं। वह अब उन नीतियों की ओर वापस लौट सकते हैं, जो ओबामा प्रशासन ने शुरू की थीं। वे पश्चिम एशिया में अपना सैन्य बजट भी कम कर सकते हैं।

हाल के सालों में पश्चिम एशिया में भारत की नीतियों में पारंपरिक नीतियों से काफ़ी बदलाव आया है। अब भारत इज़रायल-सऊदी-अमीरात गठबंधन के ज़्यादा करीब है, जिसे ट्रंप प्रशासन ने बनाया था। अब बाइडेन प्रशासन उस गठबंधन और ईरान के साथ संबंधों पर अपनी नीतियां तय करेगा, इसके साथ ही भारत को भी नई सच्चाईयों को स्वीकार कर लेना चाहिए।

बुनियादी तौर पर मोदी सरकार ने ट्रंप प्रशासन के 8 साल पूरा करने की स्थिति पर बड़ा दांव लगाया था। मोदी ने ट्रंप के साथ संबंध बनाने के लिए बहुत निवेश किया था। इसी के चलते, पॉम्पियो के प्रोत्साहन के बाद भारत ने "इंडो-पैसिफिक" रणनीति में हिस्सेदारी की थी, जिसके चलते भारत के चीन के साथ संबंधों में बहुत दरार आई।

आज जब मोदी सरकार ट्रंप की हार और पॉम्पियो के रिटायरमेंट की तरफ देख रही है, तब भारत का चीन के साथ टकराव जारी है, जो हाल के सालों में भ्रमित विदेशी नीतियों की वज़ह से हुआ है। इस स्थिति में हम बहादुरी दिखा सकते हैं, लेकिन अब भारत के रणनीतिक पाले में बहुत ज़्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं।

अमेरिका के साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत के बाद, विदेशी सचिव का यूरोपीय राजधानी में हफ़्ते भर के विमर्श का वक़्त इशारा करता है कि भारत को देर से ही सही, अब यह अहसास हो चुका है कि हमारे हितों को पूरी तरह ट्रंप की गाड़ी से जोड़ना एक रणनीतिक भूल थी। अब जब भूराजनीतिक तस्वीरें बदल रही हैं, तब भारत के पास अपनी नीतियों के समीकरणों को बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

ब्लॉग का पहला हिस्सा यहाँ पढ़ें।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

India Stares at Total Reset of Its US Policy

us elections
Kamala Harris
Joe Biden
Donald Trump
China
Narendra modi
Mike Pompeo

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License