NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
भारत
राजनीति
भारत ने विकिरण रोधी मिसाइल रुद्रम-1 का सफल परीक्षण किया
भारत की पहली स्वदेश निर्मित विकिरण रोधी मिसाइल रुद्रम-1 की गति मैक दो या ध्वनि की गति से दोगुनी है।
भाषा
09 Oct 2020
रोधी मिसाइल रुद्रम-1

नयी दिल्ली:  भारत ने शुक्रवार को नयी पीढ़ी की विकिरण रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो भारतीय वायु सेना के रणनीतिक अस्त्र-शस्त्र भंडार में शामिल होगी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत की पहली स्वदेश निर्मित विकिरण रोधी मिसाइल रुद्रम-1 की गति मैक दो या ध्वनि की गति से दोगुनी है।

अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल जब वायु सेना में शामिल होने के लिए तैयार होगी तो इसे सुखोई लड़ाकू विमानों के साथ जोड़ा जा सकता है।

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) को बधाई दी।

उन्होंने कहा, ‘‘नयी पीढ़ी की विकिरण रोधी मिसाइल (रुद्रम-1) भारत की पहली स्वदेश निर्मित विकिरण रोधी मिसाइल है जिसे डीआरडीओ ने वायु सेना के लिए विकसित किया है। इसका सफल परीक्षण आज बालासोर में आईटीआर से किया गया। डीआरडीओ और अन्य संबंधित हितधारकों को इस प्रशंसनीय उपलब्धि के लिए बधाई।’’

भारतीय वायु सेना ने पिछले साल मई में एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस मिसाइल के आकाशीय संस्करण का सफल परीक्षण किया था।

Rudram’ Anti-Radiation Missile
Sukhoi-30 fighter aircraft
DRDO

Related Stories

जज़्बाः ग्रामीण इलाक़े के छात्रों को विज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं 'तेजस' के वैज्ञानिक

इसरो की एक और सफलता, उपग्रह रिसैट-2बी का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

क्या 2012 में ही सफल हो गया था 'मिशन शक्ति'?

“मिशन शक्ति” के लिए वैज्ञानिकों को बधाई, “चुनाव प्रचार” के लिए मोदी की आलोचना

रिसर्च विद्यार्थियो का देशभर में प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • Khori village
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    खोरी पुनर्वास संकट: कोर्ट ने कहा एक सप्ताह में निगम खोरीवासियों को अस्थायी रूप से घर आवंटित करे
    15 Sep 2021
    कोर्ट ने आदेश दिया कि बेदख़ल परिवारों की ओर से जो भी क्लेम या दस्तावेज़ नगर निगम को प्राप्त हुए हैं उन्हें देखकर पात्रता सुनिश्चित करे और बिना वेरिफिकेशन किए पहले आवेदन देने वाले परिवारों को अस्थायी…
  • GST
    रबींद्र नाथ सिन्हा
    जीएसटी परिषद उपाध्यक्ष की नियुक्ति न करने के पीछे की राजनीति
    15 Sep 2021
    संविधान का अनुच्छेद 279 ए जीएसटी काउंसिल के उपाध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश देता है।
  • /Corona-update-india-14th-sep-2021-covid-19
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 27,176 नए मामले, 284 मरीज़ों की मौत
    15 Sep 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 लाख 51 हज़ार 87 हो गयी है।
  • mohan bagan
    जयदीप बसु
    ईस्ट बंगाल, मोहन बागान और भारतीय फुटबॉल का कॉरपोरेट श्राप
    15 Sep 2021
    कोलकाता फुटबॉल लीग (सीएफ़एल) में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के खेलने से इंकार करना, यह दर्शाता है कि कैसे दो ऐतिहासिक क्लब धीरे-धीरे अपने मुख्य मूल्यों से अलग जा रहे हैं। लेकिन बात सिर्फ़ इन मूल्यों की…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    हिमाचल के सेब किसानों का प्रदर्शन, पेगासस मामले पर SC सख़्त और अन्य ख़बरें
    14 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी हिमाचल के सेब किसानों का प्रदर्शन, पेगासस मामले पर SC सख़्त और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License