NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सख़्त वैश्विक प्रतिक्रिया के बाद नेतन्याहू ने कहा प्रस्तावित एनेक्सेशन में देरी हो सकती है
इज़रायली प्रधानमंत्री ने पहले कहा था कि क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के क्षेत्रों के कुछ हिस्सों का एनेक्सेशन 1 जुलाई से शुरू होगा।
पीपल्स डिस्पैच
30 Jun 2020
Israel

इज़रायली संसद (केसेट) के लिकुड सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए सोमवार 29 जून को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया कि क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों का प्रस्तावित एनेक्सेशन 1 जुलाई को शुरू नहीं होगा जैसा कि पहले इसकी घोषणा की गई थी।

नेतन्याहू द्वारा पार्टी के सदस्यों को कही गई बातों को इज़रायल की सरकारी मीडिया कान न्यूज़ ने लिखा,“यह बहुत सारी कूटनीतिक और सुरक्षा महत्व वाली एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें मैं प्रवेश नहीं कर सकता। हमने कहा कि [एनेक्सेशन] 1 जुलाई के बाद होगा।”

यह इस तथ्य को देखते हुए अचानक उठाया गया कदम था कि इस दिन से पहले नेतन्याहू अपने गठबंधन के साथी और रक्षा मंत्री और "वैकल्पिक प्रधानमंत्री" बेनी गैंट्ज़ के एनेक्सेशन के समय को लेकर विरोधी थे। अपने पार्टी सहयोगियों को संबोधित करते हुए गैंट्ज़ ने कहा था कि "कोरोना से संबंधित नहीं है, वायरस के बाद के दिन तक इंतजार करेंगे" और 1 जुलाई कोई "परमपावन" तारीख़ नहीं है।

नेतन्याहू ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि एनेक्सेशन का फैसला गैंट्ज़ के समर्थन पर निर्भर नहीं था और ये सरकार "इज़रायल में [इसके बारे में] अमेरिकी टीम के साथ यहां चर्चा कर रही है" जिसमें ब्लू एंड व्हाइट कोई घटक नहीं है।

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार इज़रायल COVID-19 के प्रकोप के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। सोमवार को इज़रायल में एक मौत के साथ 686 ताज़ा मामले दर्ज किए गए जो अब संक्रमण का कुल आंकड़ा 24,441 हो गया वहीं मौत की संख्या 319 तक पहुंच गई। इस वृद्धि के बाद सरकार ने पहले उठाए गए कुछ प्रतिबंधों को सोमवार को फिर से लगा दिया है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक सभा को प्रतिबंधित करने के लिए कुछ नए दिशानिर्देश जारी किए।

नेतन्याहू ने मई में कुर्सी संभालने के बाद घोषणा की थी कि 1 जुलाई से इज़रायल ट्रम्प के तथाकथित डील ऑफ दे सेंचुरी पर कार्य करने के क्रम में क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक और जॉर्डन घाटी के भीतर की बस्तियों पर इजरायल की संप्रभुता के विस्तार की प्रक्रिया शुरू करेगा। ट्रम्प की योजना के तहत एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राष्ट्र के बदले क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक की 30% भूमि इज़रायल को देने का प्रस्ताव है। हालांकि फिलिस्तीनियों और अधिकांश विश्व समुदाय ने एकतरफा होने के चलते इस योजना को ख़ारिज कर दिया है। इज़रायल ने अपनी विस्तार परियोजना के लिए एक वैध उपकरण के रूप में इसका इस्तेमाल किया है।

इस फैसले की घोषणा के बाद वैश्विक तौर पर निंदा की गई और कई व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। ये प्रदर्शन क़ब्ज़े वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र और इज़रायल में भी हुए।

Israel
Benny Gantz
Benjamin Netanyahu
COVID-19

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए


बाकी खबरें

  • Ludhiana
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट; लुधियानाः क्या दलित कार्ड पार लगाएगा नैया या भारी दूसरे दांव
    18 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची लुधियाना और भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह से लेकर सफाई कर्मचारी समाज, नौजवानों से मिलकर जाना चुनावी मौसम का हाल
  • Udupi Ground Report
    शिवम चतुर्वेदी
    उडुपी ग्राउंड रिपोर्ट : हिजाब के समर्थन में हैं कॉलेज की हिंदू लड़कियां, पर उन्हें मीडिया से बात करने की इजाज़त नहीं
    18 Feb 2022
    कुसुम ने कहा, "हिंदू लड़के कभी भी भगवा गमछा पहन कर पहले नहीं आया करते थे शायद वह किसी के उकसावे में आकर भगवा गमछा पहन कर आ रहे हैं।"
  • narendra modi
    पार्थ एस घोष
    क्या यह मोदी लहर के ख़ात्मे की शुरूआत है?
    18 Feb 2022
    अब राजनीतिक प्रतिद्वंदी बीजेपी से खौफ़ नहीं खाते हैं, ना ही वह धारणा रही है कि बीजेपी को हराया नहीं जा सकता। अब बीजेपी को समझ आ रहा है कि लोग अच्छे प्रशासन की अपेक्षा रखते हैं।
  • Modi channi kejriwal
    रवीश कुमार
    चन्नी का बयान ग़लत है लेकिन निंदा करने वाले उससे भी ज़्यादा ग़लत हैं
    18 Feb 2022
    प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि तालाबंदी के समय यूपी और बिहार के मज़दूर जब दर-दर भटक रहे थे तब वे क्या कर रहे थे? पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने तो बयान दिया है लेकिन हरियाणा की खट्टर सरकार ने तो…
  • yogi
    भाषा
    सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध जारी 274 भरपाई नोटिस वापस लिए गए: उप्र सरकार
    18 Feb 2022
    न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकान्त की पीठ ने कहा कि राज्य सरकार करोड़ों रुपये की पूरी राशि वापस करेगी जो 2019 शुरू की गई कार्रवाई के तहत कथित प्रदर्शनकारियों से वसूली गई थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License