NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
महिलाएं
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मई दिवस ज़िंदाबाद : कविताएं मेहनतकशों के नाम
मई दिवस की इंक़लाबी तारीख़ पर इतवार की कविता में पढ़िए मेहनतकशों के नाम लिखी कविताएं।
न्यूज़क्लिक डेस्क
01 May 2022
Mayday labor day
तस्वीर सौजन्य : सोशल मीडिया

मई दिवस की इंक़लाबी तारीख़ पर इतवार की कविता में पढ़िए मेहनतकशों के नाम लिखी कविताएं।

जो जीवन की धूल चाट कर बड़ा हुआ है 
तूफ़ानों से लड़ा और फिर खड़ा हुआ है 
जिसने सोने को खोदा लोहा मोड़ा है
जो रवि के रथ का घोड़ा है
वह जन मारे नहीं मरेगा
नहीं मरेगा
 
जो जीवन की आग जला कर आग बना है
फौलादी पंजे फैलाए नाग बना है
जिसने शोषण को तोड़ा शासन मोड़ा है
जो युग के रथ का घोड़ा है
वह जन मारे नहीं मरेगा
नहीं मरेगा

-केदारनाथ अग्रवाल

हाथी-सा बलवान, जहाजी हाथों वाला और हुआ
सूरज-सा इंसान, तरेरी आँखों वाला और हुआ
एक हथौड़े वाला घर में और हुआ

माता रही विचार अंधेरा हरने वाला और हुआ
दादा रहे निहार सवेरा करने वाला और हुआ
एक हथौड़े वाला घर में और हुआ

जनता रही पुकार सलामत लाने वाला और हुआ
सुन ले री सरकार! कयामत ढाने वाला और हुआ
एक हथौड़े वाला घर में और हुआ

-केदारनाथ अग्रवाल

माँ है रेशम के कार-ख़ाने में 
बाप मसरूफ़ सूती मिल में है 
कोख से माँ की जब से निकला है 
बच्चा खोली के काले दिल में है 
जब यहाँ से निकल के जाएगा 
कार-ख़ानों के काम आएगा 
अपने मजबूर पेट की ख़ातिर 
भूक सरमाए की बढ़ाएगा 
हाथ सोने के फूल उगलेंगे 
जिस्म चाँदी का धन लुटाएगा 
खिड़कियाँ होंगी बैंक की रौशन 
ख़ून उस का दिए जलाएगा 
ये जो नन्हा है भोला-भाला है 
सिर्फ़ सरमाए का निवाला है 
पूछती है ये उस की ख़ामोशी 
कोई मुझ को बचाने वाला है

- अली सरदार जाफ़री

सदा आ रही है मिरे दिल से पैहम 
कि होगा हर इक दुश्मन-ए-जाँ का सर ख़म 
नहीं है निज़ाम-ए-हलाकत में कुछ दम 
ज़रूरत है इंसान की अम्न-ए-आलम 
फ़ज़ाओं में लहराएगा सुर्ख़ परचम 
सदा आ रही है मिरे दिल से पैहम 
न ज़िल्लत के साए में बच्चे पलेंगे 
न हाथ अपने क़िस्मत के हाथों मलेंगे 
मुसावात के दीप घर घर जलेंगे 
सब अहल-ए-वतन सर उठा के चलेंगे 
न होगी कभी ज़िंदगी वक़्फ़-ए-मातम 
फ़ज़ाओं में लहराएगा सुर्ख़ परचम

- हबीब जालिब

May Day
1 may
LABOR DAY
chicago 1886
lenin
Marx
revolutionary poetry
ali sardar jafri
laborers
women labor
itwaar ki kavita

Related Stories

बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता 'लेनिन ज़िंदाबाद'

आर-पार: लंबी तैयारी के साथ दिल्ली आ रहे हैं पंजाब के किसान

‘दिल्ली चलो’ के आह्वान से घबराई हरियाणा सरकार!, सीमाएं सील, किसान-मज़दूरों ने कहा- ऐतिहासिक होगा प्रदर्शन

मई दिवस एक ज़िन्दा विचार का नाम है

"हम मेहनतकश जब अपना हिस्सा मांगेंगे"

मई दिवस विशेष : तकनीकी क्रांति और मुक्त अर्थव्यवस्था के दौर में मज़दूर आंदोलन


बाकी खबरें

  • banaras
    विजय विनीत
    यूपी का रणः मोदी के खिलाफ बगावत पर उतरे बनारस के अधिवक्ता, किसानों ने भी खोल दिया मोर्चा
    03 Mar 2022
    बनारस में ऐन चुनाव के वक्त पर मोदी के खिलाफ आंदोलन खड़ा होना भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है। इसके तात्कालिक और दीर्घकालिक नतीजे देखने को मिल सकते हैं। तात्कालिक तो यह कि भाजपा के खिलाफ मतदान को बल…
  • Varanasi District
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : बनारस की मशहूर और अनोखी पीतल पिचकारी का कारोबार पड़ रहा है फीका
    03 Mar 2022
    बढ़ती लागत और कारीगरों की घटती संख्या के कारण पिचकारी बनाने की पारंपरिक कला मर रही है, जिसके चलते यह छोटा उद्योग ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष रहा है।
  • migrants
    एपी
    एक सप्ताह में 10 लाख लोगों ने किया यूक्रेन से पलायन: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी
    03 Mar 2022
    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) के आंकड़ों के अनुसार, पलायन करने वाले लोगों की संख्या यूक्रेन की आबादी के दो प्रतिशत से अधिक है। विश्व बैंक के अनुसार 2020 के अंत में यूक्रेन की आबादी…
  • medical student
    एम.ओबैद
    सीटों की कमी और मोटी फीस के कारण मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं छात्र !
    03 Mar 2022
    विशेषज्ञों की मानें तो विदेशों में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए जाने की दो मुख्य वजहें हैं। पहली वजह है यहां के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में सीटों की संख्या में कमी और दूसरी वजह है प्राइवेट कॉलेजों…
  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License