NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
समाज
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इतवार की कविता : 'जीते हुए लश्कर के सिपाही, ऐसे कैसे हो जाते हैं?'
बमबारी, हमले और जंग के शोर के बीच इतवार की कविता में पढ़िये स्वप्निल तिवारी की लिखी नज़्म 'शेल-शॉक्ड'...
न्यूज़क्लिक डेस्क
13 Mar 2022
Itwar ki kavita
फ़िल्म हैकसॉ रिज का एक सीन

बमबारी, हमले और जंग के शोर के बीच इतवार की कविता में पढ़िये स्वप्निल तिवारी की लिखी नज़्म 'शेल-शॉक्ड'...

शेल शॉक्ड

कान के पास से निकली गोली 
ज़हन के अन्दर ठहर गयी है 
कान के पर्दे पर इक चूं का लम्बा पर्दा पड़ा हुआ है 
बच्चों के हँसने की खनखन 
मौसम के पाज़ेब की छनछन
चीख़ हो कोई या फिर सिसकी 
इस परदे पर ही है ठिठकी 
यानी कोई लफ्ज़ कोई आवाज़ मेरे अंदर आ कर अब 
ढूँढ नहीं सकती अपनी लय
मुझमें कहीं नहीं अब वो शय ... 

बम का धुआँ तो बम फटने के कुछ ही देर में हवा हुआ था 
लेकिन उसकी चमक आँख पर ठहरी हुई है
बीनाई पे जैसे कोई वरक़ चढ़ा है चांदी का
सुबह सुबह कोई फूल खिले 
या देर रात एक फिल्म चले 
या तुम आ जाओ शाम ढले... कुछ भी देख नहीं सकता मैं
मुझको देखो 
और बताओ 
जीते हुए लश्कर के सिपाही 
ऐसे कैसे हो जाते हैं ? 

- स्वप्निल तिवारी


बाकी खबरें

  • protest in Kedarnath
    वर्षा सिंह
    देवस्थानम एक्ट के विरोध में उबल रहे हैं चारों धाम, पूर्व सीएम को बिना दर्शन लौटाया, पीएम मोदी के विरोध की तैयारी
    02 Nov 2021
    केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को तीर्थ-पुरोहितों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें दर्शन न करने देने के लिए पुरोहित मंदिर के प्रांगण में लेट गए। काले…
  • anil deshmukh
    भाषा
    ईडी ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद अनिल देशमुख को किया गिरफ़्तार
    02 Nov 2021
    देशमुख को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ़्तार किया गया है। वसूली के आरोपों के कारण देशमुख को अप्रैल में इस्तीफा देना पड़ा था।
  • UP
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: बुंदेलखंड में ‘उर्वरक संकट’ ने एक सप्ताह में ली 5 किसानों की जान
    02 Nov 2021
    सहकारी समितियों के गोदामों में रबी की बुआई के लिए बेहद जरुरी डीएपी, यूरिया सहित अन्य उर्वरक खाद का स्टॉक खत्म हो गया है। ललितपुर और उसके आसपास के किसान या तो आत्महत्या से या मिट्टी के लिए जरुरी पोषक…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: मुलाकात हुई क्या बात हुई…!
    02 Nov 2021
    उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए गतिविधियां बहुत तेज़ हो गई हैं। नये-पुराने सियासी रिश्ते बन और बिगड़ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के…
  • Blinken’s ‘Indo-Abrahamic Accords’ Unravels
    एम. के. भद्रकुमार
    ब्लिंकन के 'इंडो-अब्राहमिक समझौते' का हुआ खुलासा
    02 Nov 2021
    यह एक निराशाजनक रूप से अविश्वसनीय रणनीति है जो किसी तरह अमेरिका को पश्चिम एशिया में फंसाए रखना चाहती है, तब, जब उसकी कूटनीति स्पष्ट रूप से ग़ैर-प्रभावी साबित हो रही है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License