NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
ज़ाकिर नगर आग : 6 की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल, केजरीवाल ने जताया शोक
अग्निशमन विभाग ने बताया कि ‘इलेक्ट्रिक मीटर’ में शॉर्ट- सर्किट के कारण चार मंज़िला आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसपर सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर क़ाबू पाया गया। दमकल गाड़ियाँ आग पर क़ाबू पाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन संकरी गलियां होने के कारण उन्हें काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Aug 2019
ज़ाकिर नगर

दक्षिणी दिल्ली में ओखला के ज़ाकिर नगर में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 11 घायल हो गए। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अनुसार सोमवार देर रात ढाई बजे उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आठ दमकल गाड़ियों को तुरन्त मौक़े पर भेजा गया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ज़ाकिर नगर इलाक़े में लगी आग की घटना में लोगों की मौत की ख़बर सुन स्तब्ध हूं। मैं घटना स्थल पर पहुंचने वाला हूं। दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करेगी। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।’’

 

Shocked to know about the loss of lives in Zakir Nagar fire. I am inspecting the incident spot & Del govt will provide all help to affected families. Cause of fire will be probed.

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 6, 2019

अग्निशमन विभाग ने बताया कि ‘इलेक्ट्रिक मीटर’ में शॉर्ट- सर्किट के कारण चार मंज़िला आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसपर सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर क़ाबू पाया गया। दमकल गाड़ियाँ आग पर क़ाबू पाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन संकरी गलियां होने के कारण उन्हें काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा। इस इलाक़े में घनी आबादी है। मकान के बीच में कम गैप ना के बराबर गैप है। यही कारण है कि दमकल के कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में क़रीब सात कारों और 19 मोटरसाइकलों को नुकसान पहुंचा है।
घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाक़ी है।

पुलिस के अनुसार मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस चार मंज़िला इमारत में कुल 13 फ्लैट थे। पुलिस ने घटना में घायल सभी लोगों को होली फ़ैमिली अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ओखला के ज़ाकिर नगर इलाक़े में लगी आग की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वह घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

zakir nagar fire
okhla
south delhi fire
Arvind Kejriwal
fire brigade
okhla fire

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

मुंडका अग्निकांड के लिए क्या भाजपा और आप दोनों ज़िम्मेदार नहीं?

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

दिल्ली : क्या सांप्रदायिक क़त्लेआम के शिकार पीड़ितों के साथ न्याय किया जा रहा है?

पीरागढ़ी हादसाः सुरक्षा इंतज़ाम के बिना मज़दूर और दमकलकर्मी

दिल्ली: फैक्ट्री में आग लगने के बाद इमारत गिरी, 13 दमकल कर्मियों समेत 14 लोग घायल

दिल्ली के किराड़ी में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ की मौत

अनाज मंडी अग्निकांड: सिर्फ मज़दूरों की मौत नहीं, मुनाफे के लिए हत्या?

दिल्ली : एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन जारी, सीएम की शवयात्रा निकाली


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License