NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जेएनयू फिर हुआ लाल, छात्र संघ के चारों पदों पर वाम मोर्चे की जीत
हंगामे और विवाद के बाद सेंट्रल पैनल के लिए गिने गए कुल 5170 वोटों में सभी चार पदों- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव- पर वाम मोर्चा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Sep 2018
JNUSU elections 2018

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर लाल हो गया है। छात्र संघ चुनाव में मुख्य पैनल के सभी चार पदों वाम मोर्चे की जीत हुई है। अध्यक्ष पद पर वाम मोर्चे के उम्मीदवार एन. साई बालाजी, उपाध्यक्ष पद पर सारिका चौधरी,महासचिव पद पर एजाज अहमद राथेर और संयुक्त सचिव पद पर अमुथा जयदीप ने जीत हासिल की।

तमाम कोशिशों के बावजूद आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी के हाथ कुछ नहीं आया है।

जेएनयू छात्र संघ के लिए 14 सितंबर को वोट डाले गए थे। इस दौरान करीब 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद शुरू हुई।

मतगणना के दौरान काफी हंगामा और विवाद हुआ। आरोप है कि एबीवीपी ने मतगणना के दौरान खलल डालने की कोशिश की और मारपीट भी की। जिसके बाद मतगणना को रोक दिया गया। शनिवार को दिन भर इसी को लेकर ऊहापोह और हंगामा रहा। वाम मोर्चे के मुताबिक अपनी हार सामने देखकर एबीवीपी ने इस तरह की गुंडागर्दी की जिससे चुनाव परिणाम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए जाएं, क्योंकि एबीवीपी कोई काउंसर पद भी नहीं जीत पाई।

हंगामे और विवाद के बाद गिने गए कुल 5170 वोटों में सभी चारों पदों पर वाम मोर्चा के उम्मीदवार चुने गए।

आपको बता दें कि वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रैटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने 'लेफ्ट यूनिटी'गठबंधन के तहत एक साथ चुनाव लड़ा था। इसके बरअक्स राष्ट्रीय स्वयंसेवक के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और बिरसा-आंबेडकर-फूले स्‍टूडेंट एसोसिएशन(बापसा) के उम्मीदवार सामने थे। निर्दलीयों ने भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आज़माई।

अंतिम परिणाम कुछ इस प्रकार रहे:

■ सेंट्रल पैनल

गिने गए वोट-5170

कुल वोट- 5170

■ अध्यक्ष

●एन. साईं बालाजी (वाम मोर्चा)- 2161

●ललित पाण्डेय (एबीवीपी)- 982

●थल्लापल्ली प्रवीण (बापसा)- 675

●विकास यादव (एनएसयूआई)-402

● जयंत कुमार 'जिज्ञासु' (छात्र राजद)- 540

◆नोटा- 128

 

■ उपाध्यक्ष

●सारिका चौधरी (वाम मोर्चा)- 2692

●गीताश्री बरुआ (एबीवीपी)- 1012

●पूर्णचंद्रा नाईक (बापसा)- 644

●लिजी के बाबू (एनएसयूआई)- 457

◆नोटा- 288

 

■ महासचिव

●एजाज़ अहमद राथेर(वाम मोर्चा)-2423

●गणेश गुर्जर (एबीवीपी)- 1123

●विश्वभर नाथ प्रजापति (बापसा)-837

●मो. मोफिजुल आलम(एनएसयूआई)-328

◆नोटा- 388

 

■ संयुक्त सचिव

●अमुथा जयदीप(वाम मोर्चा)- 2047

●वेंकट चौबे (एबीवीपी)- 1247

●कनकलता यादव(बापसा)- 689

●नुरेंग रीना (एनएसयूआई)- 772

◆नोटा- 344

JNUSU
JNUSU 2018
Left unity
students' politics

Related Stories

बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, छात्र बोले- जेएनयू प्रशासन का रवैया पक्षपात भरा है

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

जेएनयू छात्र झड़प : एबीवीपी के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जेएनयू में फिर हिंसा: एबीवीपी पर नॉनवेज के नाम पर छात्रों और मेस कर्मचारियों पर हमले का आरोप

JNU में खाने की नहीं सांस्कृतिक विविधता बचाने और जीने की आज़ादी की लड़ाई

जेएनयू हिंसा के दो साल : नाराज़ पीड़ितों को अब भी है न्याय का इंतज़ार 

एबीवीपी सदस्यों के कथित हमले के ख़िलाफ़ जेएनयू छात्रों ने निकाली विरोध रैली

बंगाल चुनावः तृणमूल नेताओं को भगवा पहनाकर चुनावी बिसात बैठा रही भाजपा!


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में क़रीब 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई
    04 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,205 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 3 मई को कुल 2,568 मामले सामने आए थे।
  • mp
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सिवनी : 2 आदिवासियों के हत्या में 9 गिरफ़्तार, विपक्ष ने कहा—राजनीतिक दबाव में मुख्य आरोपी अभी तक हैं बाहर
    04 May 2022
    माकपा और कांग्रेस ने इस घटना पर शोक और रोष जाहिर किया है। माकपा ने कहा है कि बजरंग दल के इस आतंक और हत्यारी मुहिम के खिलाफ आदिवासी समुदाय एकजुट होकर विरोध कर रहा है, मगर इसके बाद भी पुलिस मुख्य…
  • hasdev arnay
    सत्यम श्रीवास्तव
    कोर्पोरेट्स द्वारा अपहृत लोकतन्त्र में उम्मीद की किरण बनीं हसदेव अरण्य की ग्राम सभाएं
    04 May 2022
    हसदेव अरण्य की ग्राम सभाएं, लोहिया के शब्दों में ‘निराशा के अंतिम कर्तव्य’ निभा रही हैं। इन्हें ज़रूरत है देशव्यापी समर्थन की और उन तमाम नागरिकों के साथ की जिनका भरोसा अभी भी संविधान और उसमें लिखी…
  • CPI(M) expresses concern over Jodhpur incident, demands strict action from Gehlot government
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग
    04 May 2022
    माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने इसे भाजपा-आरएसएस द्वारा साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अनायास नहीं होती बल्कि इनके पीछे धार्मिक कट्टरपंथी क्षुद्र शरारती तत्वों की…
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन की स्थिति पर भारत, जर्मनी ने बनाया तालमेल
    04 May 2022
    भारत का विवेक उतना ही स्पष्ट है जितना कि रूस की निंदा करने के प्रति जर्मनी का उत्साह।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License