NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जिगनेश मेवानी को राजस्थान के नागौर जाने के रोका गया, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
“राजस्थान में साफ़ तौर पर एक अघोषित आपातकाल की स्थिति है I जो भी प्रतिरोध की आवाज़े हैं उन्हें डरा कर दबाने की कोशिश की जा रही है I"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Apr 2018
JIGNESH

15 अप्रैल को गुजरात के वडगांव से विधायक और दलित नेता जिगनेश मेवानी को राजस्थान के नागौर ज़िले में होने वाले उनके कार्यक्रम से पहले ही जयपुर में राजस्थान पुलिस ने रोक दियाI दरअसल, जिगनेश मेवनी नागौर में आयोजित एक कार्यक्रम में अम्बेडकर की विचारधारा और संविधान पर बोलने वाले थे I लेकिन 15 अप्रैल की सुबह जैसे ही वह जयपुर हवाई अड्डे पर पहुँचे उन्हें पुलिस ने वहीं रोक दिया और उन्हें कहा गया कि उन्हें नागौर नहीं जाने दिया जा सकता I हैरानी की बात ये है कि प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम की अनुमति पहले ही दी जा चुकी थी फिर भी आखिर समय पर ये कदम उठाया गया I

पुलिस ने उन्हें वापस अहमदाबाद भेजने की बात की पर सामाजिक कार्यकर्त्ताओं द्वारा इसका विरोध करने पर उन्हें जयपुर में रुकने की इजाज़त दे दी गयी I इसके बावजूद उन्हें काफी देर तक एक गाड़ी में बैठाया गया और जब दो दलित सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने जब उनके साथ लाइव वीडियो पर बात करने की कोशिश की तो उन दोनों को भी हिरासत में ले लिए गया I

उन्हें करीब 4 घंटे एअरपोर्ट के बाहर ही रोका रखा गया और बाद में वह किसी जानने वाले के यहाँ जयपुर में ही रुक गए जहाँ बाहर पुलिस का पहरा था I

इस घटना का राजस्थान के सामाजिक कार्यकर्त्ता लगातार विरोध कर रहे हैं I PUCL (People’s Union for Civil Liberties) ने इस घटना के बाद एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें इस घटना की निंदा करते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया है और इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित भी बताया है I दरअसल, राजस्थान पुलिस ने जिगनेश को रोकते हुए उनपर ये आरोप लगाये थे कि उनके नागौर ज़िले में जाने से माहौल ख़राब हो सकता है I इस लिखित आदेश में ये कहा गया है कि जिगनेश जहाँ भी गए हैं, वहाँ जातिगत उन्माद फैला है और कानून व्यवस्था भी ख़राब हुई है I उसमें आगे कहा गया है कि 2 अप्रैल के भारत बंद के बाद जयपुर और आस-पास के इलाकों में काफी तनाव रहा है I यही वजह है कि यहाँ 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक धारा 144 लगाई गयी है, इसीलिए जिगनेश मेवनी को यहाँ कोई रैली, कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन करने का इजाज़त नहीं है I

इस मुद्दे पर बात करते हुए PUCL राजस्थान अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव ने कहा “राजस्थान में साफ़ तौर पर एक अघोषित आपातकाल की स्थिति है I जो भी प्रतिरोध की आवाज़े हैं उन्हें डरा कर दबाने की कोशिश की जा रही है, अगर वहाँ धारा 144 लागू थी भी तो उन्हें जिगनेश के घूमने से क्या परेशानी थी ? ये जानभूझकर किया गया कानून का दुरुपयोग है I हम देखते हैं जहाँ एक तरफ राजस्थान में बीजेपी के नेता खुलेआम भड़काऊ भाषण देते हैं और उनपर कोई कार्यवाही नहीं होती और दूसरी तरफ़ अगर कोई बाबा साहब पर अपनी बात रखता है तो उसे अनुमति नहीं दी जातीI बीजेपी को असल में जिगनेश की मुखरता से डर लग रहा है और ये सब इस साल प्रदेश में होने वाले चुनावों को देखते हुए किया जा रहा है I कुछ दिन पहले ही कोटा और भीलवाडा में भी इसी तरह आम आदमी पार्टी के दो नेताओं को रोका गया था I”

जिगनेश मेवनी ने इस कार्यवाही के खिलाफ फेसबुक पर लिखा “राजे तेरा राज जाएगा अब तय है। 
में बाबा साहब और संविधान पर बात करने आया था, तब भी रोका गया ! 
इसक सज़ा मिलेंगी, बराबर मिलेंगी। 
कितनी बार रोकती है आप हम भी देखते है..."

पिछले कुछ समय से जिगनेश मेवनी दलितों के मुखर नेता बनकर सामने आये हैं I 2016 में गुजरात के ऊना में 4 दलित युवकों को मरी हुई गाय की खाल निकालने पर पीटे जाने के बाद शुरू हुए दलित आन्दोलन को नेतृत्व देने वाले जिगनेश ही थे I हाल ही में हुए गुजरात चुनावों में वह वडगांव से विधायक बने और साथ ही देश भर में चल रहे दलितों के आंदोलनों को समर्थन देते रहे हैं I वो बीजेपी के मुखर विरोधी हैं और बीजेपी के खिलाफ सभी जन आन्दोलनों और पार्टियों की एकता के समर्थक भी I

यही वजह है कि इस साल राज्य में दिसंबर में होने वाले विधान सभा चुनावों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने ये कदम उठाया है I ये और भी महत्वपूर्ण तब है जब 2 अप्रैल को SC/ST act के सुप्रीम कोर्ट द्वारा कमज़ोर किये जाने के खिलाफ हुए दलितों के भारत बंद में राजस्थान में काफी हिंसा देखने को मिली I इस हिंसा में ज़्यादातर घायलों में दलित ही शामिल हैं और एक मरने वाला युवक भी दलित ही था, इसके आलावा दलितों के 322 वाहना जलाये गए, उनपर हज़ारों फ़र्ज़ी मुकदमें भी दर्ज़ किये गए और दलित युवकों को कस्टडी में पीटा भी गया I सामाजिक कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि बहुत जगह ये हमले बजरंग दल और करणी सेना द्वारा किये गएI

यही वजह है कि राजस्थान सरकार को ये डर है कि प्रदेश की 18% दलित और 13% आदिवासी आबादी उनके खिलाफ मतदान कर सकती है I जिगनेश को नागौर जाने से रोकने के पीछे यही कारण बताया जा रहा है I

जिगनेश मेवनी
कविता श्रीवास्तव
PUCL
दलित प्रतिरोध
राजस्थान सरकार
बीजेपी

Related Stories

करौली हिंसा को रोकने में विफल रहे अधिकारियों को निलंबित करें: PUCL

कांग्रेस पर वार का ममता का दांव और दलितों की नृशंस हत्या पर योगी की लीपापोती

‘लंबी सुनवाई प्रक्रिया एक सज़ा’: पूर्व न्यायाधीशों ने यूएपीए के अंतर्गत ज़मानत और जेल के विधान की आलोचना की

महाराष्ट्र : कोरोना ने जेलों में भी दी दस्तक, न्यायलय ने जताई चिंता!

12 साल के बाद NHRC का निर्णय : सलवा जुडूम और एसपीओ ने ही कोंडासावली गाँव जलाया

झारखंड चुनाव: 20 सीटों पर मतदान, सिसई में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, दो घायल

झारखंड की 'वीआईपी' सीट जमशेदपुर पूर्वी : रघुवर को सरयू की चुनौती, गौरव तीसरा कोण

पीयूसीएल ने बिरला के बयान की निंदा की

मानवाधिकार दिवस पर 100 जनसंगठनों ने मनाया “जश्न-ए-संविधान”

डीटीसी की हड़ताल सफल, सरकार ने वेतन कटौती का सर्कुलर वापस लिया


बाकी खबरें

  • Nord Stream
    एम. के. भद्रकुमार
    नॉर्ड स्ट्रीम 2 सर्टिफ़िकेट को जर्मनी ने किया निलंबित
    23 Dec 2021
    जर्मन नेटवर्क कैस्केड के डेटा से पता चलता है कि यमल-यूरोप ट्रांसनेशनल गैस पाइपलाइन के रूप में जानी जाने वाली एक प्रमुख ट्रांजिट पाइपलाइन जर्मनी को जाने वाले सभी रूसी प्राकृतिक गैस शिपमेंट की दिशा पलट…
  • Golden Temple
    तृप्ता नारंग
    पंजाब में बेअदबी की घटनाएँ, असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश
    23 Dec 2021
    राजनीतिक जानकारों के मुताबिक़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति और धर्म का यह घालमेल चिंताजनक है।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    वोटर-आईडी को आधार से जोड़ना निराधार, चुनाव-बिगाड़ को मत कहें सुधार
    22 Dec 2021
    स्वतंत्र भारत की ज्यादातर सरकारें वास्तविक सुधारों से क्यों भागती रही हैं ? निर्वाचन आयोग के बारे मे क्या कहा था डाक्टर बी आर अम्बेडकर ने? #AajKiBaat में वरिष्ठ पत्रकार Urmilesh का विचारोत्तेजक…
  •  नया बिल, मतदान से वंचित करने के साथ लोकतंत्र पर है हमलाः अपार गुप्ता
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    नया बिल, मतदान से वंचित करने के साथ लोकतंत्र पर है हमलाः अपार गुप्ता
    22 Dec 2021
    ख़ास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मतदान कार्ड को आधार से जोड़ने वाले बिल पर बातचीत की वकील अपार गुप्ता से, जिन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक बताया औऱ कहा कि इससे मतदाताओं को डराने-धमकाने…
  • ola
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : ओला-ऊबर के किराए और पेनिक बटन-की के खिलाफ टैक्सी ड्राइवरों की भूख हड़ताल
    22 Dec 2021
    दिल्ली सरकार की ड्राइवर विरोधी नीतियों के खिलाफ और टैक्सी बस मालिकों और ओला-ऊबर के ड्राइवरों की काफी लम्बे समय से लंबित माँगों को पूरा कराने के लिए, ड्राइवर और मालिक 21 दिसंबर को जंतर मंतर पर एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License