NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
भारत
राजनीति
जल्द ही जयपुर में आयोजित होगा "जन साहित्य पर्व"
“इस उत्सव की आज के दौर में इसीलिए ज़रुरत है क्योंकि आज साहित्य पूँजी से जुड़कर आम लोगों से दूर हो गया है ,और जो सही में लोगों के सवाल उठाने वाले हैं उनकी आवाज़ लोगों तक नहीं पहुँच पाती I हम चाहते हैं कि आम लोगों का संवाद जन लेखकों से बन पाए I”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Jan 2018
jan sahitya parv

24 और 25 जनवरी को जयपुर में “साँझा सांस्कृतिक मोर्चा” द्वारा “जन साहित्य पर्व” आयोजित किया जा रहा है I हाल के सालों में जयपुर “जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल”(JLF) के लिए जाना जाता रहा है ,जनवरी के सर्द महीने में यहाँ इसी वजह से चहल पहल देखने को मिलती रही है I पर जन आन्दोलनों से जुड़े लोगों को ये लगने लगा था कि JLF आम लोगों के बुनियादी सवालों से दूर होकर अब सिर्फ एक व्यावसायिक उत्सव बनकर रह गया है I इसमें कुछ समय से कॉर्पोरेट का हस्तक्षेप बहुत ज़्यादा बढ़ जाने की वजह से ,ये आम लोगों की पहुँच से दूर होकर सिर्फ एक सम्पन्न वर्ग का उत्सव बन गया है I

यही वजह है कि बहुत से लोगों को एक ऐसे साहित्यिक संवाद की ज़रुरत होने लगी जो कि आम लोगों मुद्दों पर आधारित हो I आज के दौर में इस आयोजन की प्रासंगिकता के बारे में उत्सव के अयोजक संदीप मील का कहना है “ इस उत्सव की आज के दौर में इसीलिए ज़रुरत है क्योंकि आज साहित्य पूँजी से जुड़कर आम लोगों से दूर हो गया है ,और जो सही में लोगों के सवाल उठाने वाले हैं उनकी आवाज़ लोगों तक नहीं पहुँच पाती I हम चाहते हैं कि आम लोगों का संवाद जन लेखकों से बन पाए I”

साथ ही उन्होंने जोड़ा “आज साहित्य का न सिर्फ बाज़ारिकरण हो गया है बल्कि उसमें साम्प्रदायिकता की बू भी आने लगी है , इसीलिए ज़रुरत है इसके खिलाफ एक वैकल्पिक सांस्कृतिक आन्दोलन की I”

भारत में जनआन्दोलनों से जुड़े साहित्य ने हमेशा से ही आम लोगों की ज़िन्दगी से जुड़े मुद्दों को उठाया है और समानता,सहष्णुता और भाइचारे की आवाज़ बना है I इस धारा में प्रेमचंद,मंटो,राहुल सांकृत्यायन ,यशपाल और नजाने कितने लेखकों के नाम याद आते हैं I पर नवउदारवाद के उदय और वैश्विकरण की संस्कृति ने आज के जनवादी लेखकों को आम जन से दूर कर दिया और साहित्य को बाज़ार की बस एक और वस्तु के सामान बना दिया है I यही वजह है कि आयोजकों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि न सिर्फ आम जन को आज जनवादी साहित्यकारों से बल्की जन आन्दोलनों से भी जोड़ने की ज़रुरत है I ये तब और भी ज़रूरी हो जाता है जब हाल ही में कलबुर्गी ,गौरीलंकेश , रामचंद्र छत्रपति और बाकि लेखकों की हत्या सिर्फ अपनी बात रखने के लिए कर दी गयी I

इस उत्सव में हिंदी,पंजाबी,राजस्थानी में प्रतिरोध का साहित्य ,20वीं सदी के संदर्भ में प्रतिरोध का इतिहास , नाटक सिनेमा और प्रतिरोध एवं समाज के वर्तमान एवं जन आन्दोलन के विषयों पर लेखक , चिंतक, कवि और इतिहासकार हिस्सा लेंगे I इसके आलावा यहाँ बुक स्टॉल, फिल्म प्रदर्शनियाँ , और पोस्टर प्रदर्शनी भी होगी I

राजस्थान विश्वविद्यालय में होने वाले इस आयोजन में हिमांशु पाण्डया, कविता कृष्णपिल्लेई , निखिल डे, कवियित्री भूमि दिवेदी , कवि अनिल जन विजय , प्रो चमनलाल , दुग्गी राजा , अमराराम ,कविता कृष्णन , कविता श्रीवास्तव ,अनीता भार्गव और चित्रकार कुंवार रविंदर के साथ अन्य कई बड़ी हस्तियाँ शामिल होंगी I

जन साहित्य पर्व
JLF
literature festival
jaipur
जनवादी लेखक
फासीवादी
अभिवक्ति की आज़ादी
freedom of expression

Related Stories

"आरएसएस का सिद्धांत भारत के लिए हानिकारक है" - हामिद अंसारी

केदारनाथ सिंह का निधन प्रगतिशील-जनवादी धारा के लिए एक अपूरणीय क्षति है:जनवादी लेखक संघ


बाकी खबरें

  • Hijab
    अजय कुमार
    आधुनिकता का मतलब यह नहीं कि हिजाब पहनने या ना पहनने को लेकर नियम बनाया जाए!
    14 Feb 2022
    हिजाब पहनना ग़लत है, ऐसे कहने वालों को आधुनिकता का पाठ फिर से पढ़ना चाहिए। 
  • textile industry
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः "कानपुर की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी"
    14 Feb 2022
    "यहां की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी है। जमीनी हकीकत ये है कि पिछले दो साल में कोरोना लॉकडाउन ने लोगों को काफ़ी परेशान किया है।"
  • election
    ओंकार पुजारी
    2022 में महिला मतदाताओं के पास है सत्ता की चाबी
    14 Feb 2022
    जहां महिला मतदाता और उनके मुद्दे इन चुनावों में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं नतीजे घोषित होने के बाद यह देखना अभी बाक़ी है कि राजनीतिक दलों की ओर से किये जा रहे इन वादों को सही मायने में ज़मीन पर…
  • election
    सत्यम श्रीवास्तव
    क्या हैं उत्तराखंड के असली मुद्दे? क्या इस बार बदलेगी उत्तराखंड की राजनीति?
    14 Feb 2022
    आम मतदाता अब अपने लिए विधायक या सांसद चुनने की बजाय राज्य के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने लगा है। यही वजह है कि राज्य विशेष के अपने स्थानीय मुद्दे, मुख्य धारा और सरोकारों से दूर होते…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,113 नए मामले, 346 मरीज़ों की मौत
    14 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 4 लाख 78 हज़ार 882 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License