NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
जम्मू-कश्मीर: नागरिक की हत्या के बाद कर्फ्यू लागू, सेना बुलाई गई 
घटना में मारे गए नईम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे गोरक्षकों की हिंसा का शिकार होना पड़ा है। 
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
16 May 2019
फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर की भद्रवाह घाटी में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद भड़की हिंसा को देखते हुए गुरुवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गोलीबारी का कारण क्या था। इस घटना में मारे गए नईम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे गोरक्षकों की हिंसा का शिकार होना पड़ा है। 

हालांकि घटना में शामिल दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने गोली तब चलाई जब उन्होंने पाया कि बुधवार रात दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे है। घटना के तुरंत बाद नईम के परिजनों ने भद्रवाह थाने पर हमला करके पांच वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और तीन वाहनों में आग लगा दी। 

पुलिस ने भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एम के सिन्हा ने बताया, ‘एक नईम नाम का शख्स चतेरगाला की तरफ से आ रहा था और जब वह नलटी इलाके में पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी गई और दूसरा व्यक्ति छर्रे (गोलीबारी से) लगने से घायल हो गया।’

उन्होंने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस ने इस मामले की संबंध में सात लोगों को हिरासत में लिया है। इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

भद्रवाह को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाका माना जाता है। पुलिस नागरिक की हत्या की जांच कर रही है और प्रशासन ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने की अपील की है।

(समाचार एजेंसी भाषा व आईएएनएस के इनपुट के साथ)
     

Jammu and Kashmir
Cow Vigilantes
Bhaderwah
Curfew

Related Stories

हालिया गठित स्पेशल टास्क फ़ोर्स द्वारा संदिग्ध ‘राष्ट्र-विरोधी’ कर्मचारियों को एकांगी तौर पर निष्काषित करना क्यों समस्याग्रस्त है

धारा 370, अर्थव्यस्था या उन्नाव रेप केस, सवाल क्यों न करें 

23 साल जेल में बिताने के बाद निर्दोष साबित : क्या न्याय हुआ?

कठुआ बलात्कार मामला:  जम्मू-कश्मीर सरकार और दोषियों को अदालत ने जारी किया नोटिस  

कठुआ की मासूम को इंसाफ, तीन दोषियों को उम्र कैद, तीन पुलिसवालों को 5 साल की सज़ा


बाकी खबरें

  • yogi
    अजय कुमार
    “कहां तो तय था चराग़ाँ….” CM योगी के वायदे और प्रति व्यक्ति आय में पिछड़ता यूपी
    22 Sep 2021
    अगर योगी सरकार अपने राजकाज में लोगों की भलाई का दावा कर रही है इसे परखने का सबसे शानदार तरीका ये है कि ये जाना जाए कि क्या वाकई लोगों की आमदनी बढ़ी है या नहीं?
  • अमय तिरोदकर
    महाराष्ट्र : किसानों के बढ़े बिजली बिलों से आती 'घोटाले' की बू
    22 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक द्वारा महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड(एमएसईडीसीएल) की आर्थिक गड़बड़ी पर की गई एक विस्तृत ख़बर में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, ख़ास तौर कृषि पम्प द्वारा की गई
  • 27 सितंबर को भारत बंद का समर्थन करने के लिए महाराष्ट्र में 200 संगठन एक साथ आए
    अमेय तिरोदकर
    27 सितंबर को भारत बंद का समर्थन करने के लिए महाराष्ट्र में 200 संगठन एक साथ आए
    22 Sep 2021
    इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए राज्य में किसानों, मज़दूरों और समाज के अन्य वर्गों के संगठन और बीजेपी-विरोधी दल एक साथ आ रहे हैं।
  •  corona update
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 26,964 नए मामले, 383 मरीज़ों की मौत
    22 Sep 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 35 लाख 31 हज़ार 498 हो गयी है।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    सीतापुर में किसान महापंचायत, यूपी जलनिगम, खोरी गांव और अन्य खबरें
    21 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंड अप में आज हमारी नज़र होगी सीतापुर किसान महापंचायत पर, यूपी जलनिगम कर्मियों के अनिश्चितकालीन धरने पर, तमिलनाडु सरकार के स्पेशल कोटा पर, खोरी गांव को लेकर दिए सुप्रीम कोर्ट के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License