NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव साथ कराए जाएं : माकपा
"यह हैरान करने वाली बात है कि जम्मू एवं कश्मीर में लोकसभा चुनाव कराने के लिए सुरक्षा स्थिति सही है लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए सही नहीं है।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Mar 2019
फाइल फोटो
(फाइल फोटो)

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को चुनाव आयोग से लोकसभा चुनावों के साथ ही जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा चुनाव कराने का आग्रह किया। पार्टी ने एक बयान में कहा, "यह हैरान करने वाली बात है कि जम्मू एवं कश्मीर में लोकसभा चुनाव कराने के लिए सुरक्षा स्थिति सही है लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए सही नहीं है।"

It is perplexing how the security situation in J&K is good enough to conduct Lok Sabha elections but not for assembly elections which are also due. Is there a diabolical motive? https://t.co/ym0P1u4phW pic.twitter.com/ojcElARk7y

— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) March 10, 2019

जम्मू एवं कश्मीर में मौजूदा समय में केंद्र का शासन है क्योंकि यहां की विधानसभा को भंग कर दिया गया है।

माकपा ने ध्यान दिलाते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के लोगों को भरोसा दिलाया था कि राज्य विधानसभा के भी चुनाव एकसाथ होंगे।

राज्य में सभी गैर-भाजपा पार्टियों ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव एकसाथ कराने की मांग की थी।

माकपा ने कहा, "चुनाव आयोग को मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए और एकसाथ विधानसभा चुनाव की घोषणा करनी चाहिए।"

मोदी सरकार की कश्मीर नीति विफल : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। मायावती ने जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा का चुनाव लोकसभा के साथ नहीं कराए जाने को मोदी सरकार की कश्मीर नीति की विफलता बताया है। 

उन्होंने ट्वीट किया, "जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा का आमचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ नहीं कराना मोदी सरकार की कश्मीर नीति की विफलता का द्योतक है। जो सुरक्षा बल लोकसभा चुनाव करा सकते हैं, वही उसी दिन वहां विधानसभा का चुनाव क्यों नहीं करा सकते हैं? केंद्र का तर्क बेतुका है व भाजपा का बहाना बचकाना है।"
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का आमचुनाव लोकसभा चुनाव के साथ नहीं कराना श्री मोदी सरकार की कश्मीर नीति की विफलता का द्योतक है। जो सुरक्षा बल लोकसभा चुनाव करा सकते हैं वही उसी दिन वहाँ विधानसभा का चुनाव क्यों नहीं करा सकते हैं? केन्द्र का तर्क बेतुका है व बीजेपी का बहाना बचकाना है।

— Mayawati (@Mayawati) March 11, 2019

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, "भाजपा राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ताल ठोक रही है। भाजपा जो चाहे करे लेकिन पहले करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों आदि को बताए कि अच्छे दिन लाने व अन्य लुभावने चुनावी वायदों का क्या हुआ? क्या हवा-हवाई विकास हवा खाने गया?"

तमिलनाडु की सभी 21 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो : द्रमुक

चेन्नई से ख़बर है कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने सोमवार को कहा कि वह चुनाव आयोग से तमिलनाडु में 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ यहां की केवल 18 विधानसभा सीटों पर ही नहीं, बल्कि सभी 21 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की मांग करेगी। द्रमुक ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने उसकी मांग को स्वीकार नहीं किया तो पार्टी कानूनी रास्ता अख्तियार करेगी।

यह निर्णय यहां आयोजित पार्टी के सांसदों, विधायकों और जिला सचिवों की बैठक में लिया गया।

चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा कर कहा था कि यहां विधानसभा की केवल 18 खाली सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

आयोग ने कहा कि बाकी बची तीन सीटों- ओट्टापिदरम, थिरूपराकंद्रम और अरवाकुरुचि में न्यायिक लड़ाई चल रही है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Jammu and Kashmir
General elections2019
jammu and kashmir assembly election
CPI(M)
Sitaram yechury
BSP
MAYAWATI
tamil nadu
DMK
stalin

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम जॉब पैकेज में कोई सुरक्षित आवास, पदोन्नति नहीं 

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा

आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रक़ैद


बाकी खबरें

  • Mothers and Fathers March
    पीपल्स डिस्पैच
    तख़्तापलट का विरोध करने वाले सूडानी युवाओं के साथ मज़बूती से खड़ा है "मदर्स एंड फ़ादर्स मार्च"
    28 Feb 2022
    पूरे सूडान से बुज़ुर्ग लोगों ने सैन्य शासन का विरोध करने वाले युवाओं के समर्थन में सड़कों पर जुलूस निकाले। इस बीच प्रतिरोधक समितियां जल्द ही देश में एक संयुक्त राजनीतिक दृष्टिकोण का ऐलान करने वाली हैं।
  • गौरव गुलमोहर
    यूपी चुनाव: क्या भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं सिटिंग विधायक?
    28 Feb 2022
    'यदि भाजपा यूपी में कम अंतर से चुनाव हारती है तो उसमें एक प्रमुख कारण काम न करने वाले सिटिंग विधायकों का टिकट न काटना होगा।'
  • manipur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मणिपुर में पहले चरण का चुनाव, 5 ज़िलों की 38 सीटों के लिए 67 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
    28 Feb 2022
    मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय केवल शाम 4 बजे तक ही था। अपराह्न तीन बजे तक औसतन 67.53 फ़ीसदी मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : फिर ज़ोर पकड़ने लगी है ‘स्थानीयता नीति’ बनाने की मांग : भाजपा ने किया विरोध
    28 Feb 2022
    हेमंत सोरेन सरकार को राज्य में होने वाली सरकारी नियुक्तियों के लिए घोषित विसंगतिपूर्ण नियोजन नीति को छात्रों-युवाओं के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा है। लेकिन मामला यहीं थम नहीं रहा है।
  • Sergey Lavrov
    भाषा
    यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद रूस ‘किसी भी क्षण’ बातचीत के लिए तैयार: लावरोव
    28 Feb 2022
    लावरोव ने यह भी कहा कि रूस के सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का ‘‘विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से’’ मुक्त कराना है और कोई भी उस पर कब्जा नहीं करने वाला है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License