NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
जोको विडोडो दूसरी बार बने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
इं​डो​नेशिया के निर्वाचन आयोग ने दी यह जानकारी। विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं सेवानिवृत्त जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
21 May 2019
फाइल फोटो
(फोटो साभार: सोशल मीडिया)

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को विश्व के इस तीसरे बड़े लोकतंत्र का फिर से राष्ट्रपति चुना गया है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

आयोग ने बताया कि ‘इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल’ के सदस्य विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं सेवानिवृत्त जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया।

आयोग द्वारा 17 अप्रैल को हुए चुनावों की घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना थी, लेकिन अशांति और सड़कों पर प्रदर्शन के भय से परिणाम पहले की घोषित कर दिए गए।

आयोग ने बताया कि विडोडो (57) और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मारूफ आमीन ने क्रमश: सुबियांतो एवं सांडियागा यूनो के खिलाफ 55.5 प्रतिशत से लेकर 44.5 प्रतिशत तक के अंतर से जीत हासिल की।

अनधिकृत आंकड़ों के अनुसार विडोडो की जीत का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन सुबियांतो (67) ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विडोडो की जीत को चुनौती देने का संकल्प लिया था और चेताया था कि इससे इंडोनेशिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकता है।

बता दें कि सुबियांतो और सुहार्तो के सैन्य शासन के दौरान जोको विडोडो इंडोनेशिया की सेना के जनरल रह चुके हैं। 2014 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने सुबियांतो का हरा दिया था। 

बताया जाता है कि इस चुनाव में इंडोनेशिया में धार्मिक मुद्दे काफी हावी रहे हैं। हालांकि समझा जाता है कि विडोडो की चुनावी जीत के बाद उनके दूसरे कार्यकाल में इंडोनेशिया में लोकतंत्र और भी मजबूत बन सकता है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

 

indonesia
indonesian president joko widodo
joko widodo

Related Stories

पाम ऑयल पर प्रतिबंध की वजह से महंगाई का बवंडर आने वाला है

इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का अलर्ट वापस लिया

राजनीतिक क़ैदियों की रिहाई और हिंसा को समाप्त करने की मांग करते हुए पश्चिमी पापुआ में विरोध प्रदर्शन

सरकार की जीत की घोषणा के एक दिन बाद टिग्रे सैनिकों का संघर्ष फिर तेज़

इंडोनेशिया में "ऑम्निबस कानून" के हटने के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन, पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किए गए सैकड़ों लोग

चिंता : दिल्ली के निज़ामुद्दीन में तबलीगी जमात के 24 लोग कोरोना संक्रमित

इन्डोनेशिया : बच्चों के सुधार और पुनर्वास की कोशिशें जारी

इंडोनेशिया में बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, लोम्बोक द्वीप में भूकंप के झटके

इंडोनेशिया में फिर सुनामी का खतरा, भारत ने की मदद की पेशकश

इंडोनेशिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 188 लोग थे सवार


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में फिर एक्टिव मामलों में 1,280 मामलों की बढ़ोतरी हुई
    25 Sep 2021
    देश में 24 घंटो में कोरोना के 29,616 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.90 फ़ीसदी यानी 3 लाख 1 हज़ार 442 हो गयी है।
  • air pollution
    सीमा शर्मा
    डब्ल्यूएचओ ने वायु गुणवत्ता दिशा-निर्देशों में किया संशोधन, भारत को भी अपने नियमों में बदलाव लाने की ज़रूरत
    25 Sep 2021
    डब्ल्यूएचओ के निदेशक-महासचिव ने कहा कि वायु प्रदूषण सभी देशों में लोगों के स्वास्थ्य के लिए संकट है, लेकिन यह निम्न आय और मध्यम आय वाले देशों में सबसे ज़्यादा असर डालता है।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    स्कीम वर्करों की हड़ताल, असम में मुस्लिम किसानों की हत्या और अन्य ख़बरें
    24 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी स्कीम वर्करों की देशव्यापी हड़ताल, असम में मुस्लिम किसानों की हत्या और अन्य ख़बरों पर।
  • Bharat Band
    एम.ओबैद
    भारत बंद को सफल बनाने के लिए हर वर्ग से समर्थन मिल रहा हैः सीपीआई (एम)
    24 Sep 2021
    पटना के जमाल रोड स्थित सीपीआई (एम) के कार्यालय में "भारत बंद" की तैयारियों को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस कॉन्फ्रेंस में तीन वाम दलों सीपीआई (एम), सीपीआई और सीपीआई (एमएल) शामिल हुए।
  • stop rape
    सोनिया यादव
    महाराष्ट्र: महिला सुरक्षा को लेकर कितनी चिंतित है सरकार?
    24 Sep 2021
    महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी दल एक-दूसरे पर विफल होने का ठप्पा लगाना चाहते हैं लेकिन अपने राज्य के अंदर महिलाओं की स्थिति पर कोई नहीं झांकना चाहता।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License