NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जयपुर कूच: सरकारी दमन के आगे नहीं झुकेंगे किसान
किसानों ने भी साफ़ कर दिया है कि वे सरकारी दमन के आगे झुकने वाले नहीं बल्कि अपने हौंसलों के सामने सरकार को झुकने पर मजबूर कर देंगे!
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Feb 2018

अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्त्व में राजस्थान के किसान सरकार और प्रशासन के दमन के बावजूद ‘जयपुर कूच’ के अपने कार्यक्रम को पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैंI किसान सभा ने पिछले साल सितम्बर में सीकर में एक विशाल आन्दोलन छेड़कर 11 माँगों पर प्रशासन से मंज़ूरी ली थीI सरकार जब अपनी बात से मुकर गयी तो किसानों को मजबूर होकर यह राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करने का फ़ैसला लेना पड़ाI

इस विरोध को दबाने के लिए पुलिस पिछले कुछ दिनों से ही किसान सभा के कार्यकर्त्ताओं को गिरफ़्तार कर रही हैI 21 फरवरी की रात को चार हज़ार किसानों और छात्रों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लियाI 

लेकिन किसानों ने भी ठान लिया है कि वे अपने तयशुदा कार्यक्रम पर डटे रहेंगेI आज सुबह से ही किसान जयपुर की ओर चल कूच कर रहे हैंI जयपुर से गंगानगर तक कई जगहों पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुतले जलाये गयेI उन्हें रास्ते में कई जगह रोका गया, तो वे वहीं रोककर चक्का जाम कियाI

jaipur kooch

जयपुर के बाहर एनएच 12 पर किसानों को रोका गया तो वे टोल पर ही चक्का जाम कर लियाI यहाँ किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक धावले और राष्ट्रीय संयुक्त-सचिव डॉ. विजू कृष्णन ने वहाँ इकठ्ठा हुए किसानों को संबोधित कियाI डॉ. धावले ने कहा कि, “राजस्थान का किसान सरकार के दमन से डरने वाला नहीं हैI जब तक सरकार गिरफ्तार किसानों और नेताओं को रिहा नहीं करेगी और किसानों की माँगें नहीं मानी जातीं तब तक आन्दोलन जारी रहेगाI उन्होनें कहा कि सरकार ने किसानों को जयपुर आने से रोका है, किसान भाजपा को जयपुर आने से रोकेगीI”

jaipur kooch

डॉ. विजू कृष्णन ने कहा कि, “एक तरफ देश से 21 हज़ार करोड़ रूपये लेकर भगोड़ा नीरव मोदी विदेश में मज़े कर रहे है जबकि राजस्थान के किसानों को रोकने के लिए लाखों पुलिसकर्मी सड़क पर उतार दिए गये हैंI यह भारतीय लोकतंत्र और संविधान पर हमला हैI”

jaipur kooch

इस आन्दोलन में भारी संख्या में महिलाएँ भी सड़कों पर आयीं हैI पुलिस और प्रशासन के इन किसान औरतों के हौंसले राजस्थान सरकार के इरादों से ज़्यादा बुलंद हैंI

jaipur kooch

राजस्थान सरकार किसानों के विरोध के लोकतांत्रिक हक़ पर ही हमला कर रही हैI लेकिन किसानों ने भी साफ़ कर दिया है कि वे सरकारी दमन के आगे झुकने वाले नहीं बल्कि अपने हौंसलों के सामने सरकार को झुकने पर मजबूर कर देंगे!  

जयपुर कूच
अखिल भारतीय किसान सभा
राजस्थान सरकार
वसुंधरा राजे

Related Stories

डीटीसी की हड़ताल सफल, सरकार ने वेतन कटौती का सर्कुलर वापस लिया

5 सितम्बर : देश के लोकतांत्रिक आंदोलन के इतिहास में नया अध्याय

हिमाचल : किसान सभा ने दूध के उचित दाम न मिलने को लेकर किया प्रदर्शन

भाजपा शासित राज्य: सार्वजनिक परिवहन का निजीकरण

अशोक धावले : मोदी सरकार आज़ाद भारत के इतिहास में सबसे किसान विरोधी सरकार है

मध्य प्रदेश : गाय को काटे जाने के शक पर भीड़ ने एक शक्स की जान ली

बागानों को उजाड़ना राज्य का आतंक है : किसान जमीन बचाओ संघर्ष समिति

हिमाचल सरकार : अवैध कब्जे के नाम पर हज़ारों पेड़ों को काट रही है

जिगनेश मेवानी को राजस्थान के नागौर जाने के रोका गया, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

महाराष्ट्र किसान नेता : लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है


बाकी खबरें

  • रवि कौशल
    डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी
    24 May 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय के इस फैसले की शिक्षक समूहों ने तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि इससे विश्वविद्यालय में भर्ती का संकट और गहरा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल
    24 May 2022
    उत्तर बंगाल के ब्रू बेल्ट में लगभग 10,000 स्टाफ और सब-स्टाफ हैं। हड़ताल के निर्णय से बागान मालिकों में अफरा तफरी मच गयी है। मांग न मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का संकेत दिया है।
  • कलिका मेहता
    खेल जगत की गंभीर समस्या है 'सेक्सटॉर्शन'
    24 May 2022
    एक भ्रष्टाचार रोधी अंतरराष्ट्रीय संस्थान के मुताबिक़, "संगठित खेल की प्रवृत्ति सेक्सटॉर्शन की समस्या को बढ़ावा दे सकती है।" खेल जगत में यौन दुर्व्यवहार के चर्चित मामलों ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ़…
  • आज का कार्टून
    राम मंदिर के बाद, मथुरा-काशी पहुँचा राष्ट्रवादी सिलेबस 
    24 May 2022
    2019 में सुप्रीम कोर्ट ने जब राम मंदिर पर फ़ैसला दिया तो लगा कि देश में अब हिंदू मुस्लिम मामलों में कुछ कमी आएगी। लेकिन राम मंदिर बहस की रेलगाड़ी अब मथुरा और काशी के टूर पर पहुँच गई है।
  • ज़ाहिद खान
    "रक़्स करना है तो फिर पांव की ज़ंजीर न देख..." : मजरूह सुल्तानपुरी पुण्यतिथि विशेष
    24 May 2022
    मजरूह सुल्तानपुरी की शायरी का शुरूआती दौर, आज़ादी के आंदोलन का दौर था। उनकी पुण्यतिथि पर पढ़िये उनके जीवन से जुड़े और शायरी से जुड़ी कुछ अहम बातें।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License