NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
सोशल मीडिया
भारत
झारखंड: बीफ से जुड़ी दो साल पुरानी फेसबुक पोस्ट के लिए आदिवासी शिक्षक गिरफ्तार
जीतराई हांसदा को जेल भेजे जाने पर कई पारंपरिक आदिवासी संगठनों ने नाराजगी जताई है।
अमित सिंह
27 May 2019
फाइल फोटो
(फोटो साभार: ट्विटर/@JharkhandJanad1)

चेन्नई में एक बीफ पार्टी के समर्थन में दो साल पहले फेसबुक पर कथित तौर पर 'आपत्तिजनक पोस्ट' लिखने के लिये झारखंड के एक सरकारी कॉलेज के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में अनुबंध पर काम कर रहे जीतराई हांसदा को शनिवार की रात को जमशेदपुर के साकची इलाके में एक गांव से गिरफ्तार किया गया। 

साकची पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी राजीव सिंह ने बताया, 'हांसदा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में घाघीडीह जेल भेज दिया गया है।' 

साकची पुलिस ने कहा है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले जीतराई हांसदा फरार चल रहे थे। 

अधिकारी ने बताया कि शिक्षक ने आईआईटी-मद्रास के छात्रों द्वारा आयोजित एक बीफ पार्टी के समर्थन में कथित रूप से एक पोस्ट लिखी थी, जिसे लेकर आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

कौन है हांसदा?

जीतराई हांसदा जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज में पढ़ाते हैं। इसके पहले वह जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ वीमेन में पढ़ाया करते थे। जीतराई हांसदा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पढ़ाई की है। आदिवासियों के विस्थापन पर केंद्रित उनका एक नाटक 'फेविकोल' काफी चर्चित रहा है। इसका देश में कई जगहों पर मंचन भी हुआ है। 

घाघीडीह जेल भेजे जाने से पहले रविवार को 'द टेलीग्राफ' से बातचीत में जीतराई हांसदा ने कहा, 'मैं अपने बयान पर कायम हूं। (बीफ खाने) को समाज के लिए आपत्तिजनक माना जाता है लेकिन यह हमारी आदिवासी संस्कृति का हिस्सा है। लेकिन कुछ चीजें जो मैंने पोस्ट की थीं, वे गलत थीं, मुझे इसे ऐसे नहीं रखना चाहिए था।'

उन्होंने बताया, 'गिरफ्तारी से पहले उन्होंने जिला अदालत और झारखंड हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली थी।'

आपको बता दें कि झारखंड में गोमांस खाना या बेचना गैरकानूनी है।

क्या था फेसबुक पोस्ट में?

पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार जीतराई हांसदा ने 29 मई 2017 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गोमांस खाने के पक्ष में एक पोस्ट किया था। शिकायत के बाद साकची थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने इसकी जांच की थी और 2 जून 2017 को एफआईआर दर्ज कराई थी। हांसदा के खिलाफ धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने और लोगों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए आईपीसी की धारा 153 (ए), 295 (ए) और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार की जांच रिपोर्ट के अनुसार, हांसदा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'हम आदिवासी बीफ यानी गोमांस खाते हैं। जाहेर डांगरी विधान यानी अंतिम संस्कार के रिवाज के समय इसका वध करते हैं।...इसके अलावा पर्व-त्योहार में भी काटते हैं। तो क्या भारत के कानून की वजह से हम अपना खान-पान, रिच्युअल्स यानी पारंपरिक अनुष्ठान बंद कर दें और हिंदू बनकर रहें। आदिवासियत को खत्म कर दें। ये कभी नहीं हो सकता...'

fir.jpg

आपको बता दें कि इस पोस्ट के बाद कॉलेज में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। आरएसएस की छात्र इकाई ने साकची पुलिस थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी और जमशेदपुर के कोल्हान यूनिवर्सिटी से संबद्ध ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ वीमेन से उनको निकाले जाने की मांग की। संयोगवश, हांसदा का 11 महीने का अनुबंध उसी समय समाप्त हो गया और उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया।

छह महीने बाद, विश्वविद्यालय ने उन्हें जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर के रूप में शामिल होने की अनुमति दी, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट रूप से कोई और विवादित टिप्पणी नहीं करने का वादा किया था।

आदिवासी संगठनों ने जताया विरोध 

जीतराई हांसदा को जेल भेजे जाने पर कई पारंपरिक आदिवासी संगठनों ने नाराजगी जताई है। झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा की महासचिव वंदना टेटे ने पत्र जारी कर उनकी जल्द रिहाई की मांग की है। 

अपने पत्र में टेटे ने लिखा है, 'हम झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा की ओर से जमशेदपुर, झारखंड के प्रख्यात आदिवासी रंगकर्मी और कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर में प्राध्यापक जीतराई हांसदा की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि उसे बिना शर्त रिहा किया जाए। संताली कलाकार जीतराई ने कोई भी बात संविधान विरूद्ध नहीं कही है। उसने अपनी संताल संस्कृति के अनुसार ही फेसबुक पर लिखा था। इसके लिए उसकी गिरफ्तारी उचित नहीं है। हम झारखंड और भारत के सभी न्याय पसंद जनता और संगठनों से अपील करते हैं कि वे जीतराई हांसदा के समर्थन में आगे आएं और उसकी गिरफ्तारी का विरोध करें।'

इसके अलावा झारखंड जनाधिकार महासभा ने भी हांसदा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विरोध जताया है। महासभा ने कहा है कि इस किस्म की कार्रवाई आदिवासियों पांरपरिक अधिकार के साथ मानवाधिकार के खिलाफ है। 

इससे पहले 2017 में जीतराई हांसदा के खिलाफ दर्ज शिकायत का विरोध करते हुए आदिवासी परंपराओं के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था माझी परगना महल के प्रमुख दसमाथ हांसदा ने कॉलेज के वाइस चांसलर को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया था कि सांप्रदायिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शिकायत के आधार पर उन्हें कॉलेज से न निकाला जाए।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Santhal
tribal theatre activist
Jeetrai Hansda
Beef eating
Ghaghidih Central Jail
Jharkhand
ABVP
Facebook

Related Stories

झारखंड: बोर्ड एग्जाम की 70 कॉपी प्रतिदिन चेक करने का आदेश, अध्यापकों ने किया विरोध

लखनऊ विश्वविद्यालय: दलित प्रोफ़ेसर के ख़िलाफ़ मुक़दमा, हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं!

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !

यूपी चुनाव : छात्र संगठनों का आरोप, कॉलेज यूनियन चुनाव में देरी के पीछे योगी सरकार का 'दबाव'

बीएचयू में कौन खड़ा कर रहा शायर अल्लामा इक़बाल के पोस्टर पर बितंडा?

झारखण्ड: बिना परीक्षा फेल किये हज़ारों छात्र, सड़कों पर नाराज छात्रों का प्रदर्शन जारी

निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या काफी कम : रिपोर्ट

तो क्या अब सिलेबस पढ़ाना भी अपराध हो गया है?


बाकी खबरें

  • सुप्रीम कोर्ट
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    खोरी गांव विस्थापन: सुप्रीम कोर्ट ने तोड़-फोड़ पर नहीं लगाई रोक; पुनर्वास योजना में दी राहत
    24 Jul 2021
    खोरी गांव के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। खोरी निवासियों को विस्थापन पर स्टे तो नहीं मिला किंतु मजदूर आवास संघर्ष समिति की ओर से दायर याचिका पर मिली पुनर्वास योजना में राहत दी…
  • महामारी के बीच नयी उम्मीदों के साथ टोक्यो ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत
    भाषा
    महामारी के बीच नयी उम्मीदों के साथ टोक्यो ओलंपिक की रंगारंग शुरुआत
    24 Jul 2021
    दर्शकों के बिना आयोजित किये जा रहे ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में भी भावनाओं का ज्वार उमड़ता दिखा। लेकिन जब उदघाटन समारोह चल रहा था उस समय भी स्टेडियम के बाहर प्रदर्शनकारी ओलंपिक आयोजन के खिलाफ…
  • बधाई: मीराबाई चानू ने ओलंपिक में रजत पदक जीता
    भाषा
    बधाई: मीराबाई चानू ने ओलंपिक में रजत पदक जीता
    24 Jul 2021
    चानू ने भारत के भारोत्तोलन पदक के 21 साल के इंतजार को खत्म करते हुए महिलाओं के 49 किलोवर्ग में 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान पाया। इससे पहले कर्णम मल्लेश्वरी के 2000 सिडनी…
  • आर्थिक सुधारः स्कैम, मंदी और राष्ट्रवाद के सहारे
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    आर्थिक सुधारः स्कैम, मंदी और राष्ट्रवाद के सहारे
    24 Jul 2021
    कुल मिलाकर आर्थिक सुधार न सिर्फ सैद्धांतिक तौर पर विफल रहा है बल्कि व्यावहारिक तौर पर भी उसकी भयानक त्रासदी प्रकट हुई है।
  • कैसा रहा 1991 के मशहूर आर्थिक सुधार के बाद अब तक का सफ़र
    अजय कुमार
    कैसा रहा 1991 के मशहूर आर्थिक सुधार के बाद अब तक का सफ़र
    24 Jul 2021
    आकार के लिहाज से साल 1990 में दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था का स्थान 12वां था। साल 2020 में यह बढ़कर छठवें स्थान पर पहुंच गया। लेकिन जब प्रति व्यक्ति आय के आधार पर देखा जाए तो भारत की अर्थव्यवस्था…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License