NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना काल में डॉक्टर, नर्सों को झारखंड CM का तोहफा, मिलेगी एक महीने की एक्सट्रा सैलरी
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “इस विकट काल में कोरोना योद्धा दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कोविड कार्यों में लगे चिकित्साकर्मियों और चिकित्सकों को एक महीने के वेतन/मानदेय के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा धन्यवाद और जोहार।”
सबरंग इंडिया
30 Apr 2021
Hemant soren

नई दिल्ली। पिछले साल कोरोना से लड़ने वाले डॉक्टर्स के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताली, थाली बजवाई थी। लेकिन झारखंड के सीएम ने कुछ ऐसा किया है जो हर राज्य को करना चाहिए। डॉक्टर इस महामारी में योद्धा बनकर आए हैं। इन योद्धाओं को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने सम्मानित करने का फैसला लिया है। इन योद्धाओं की मेहनत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने की अतिरिक्त सैलरी देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “इस विकट काल में कोरोना योद्धा दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कोविड कार्यों में लगे चिकित्साकर्मियों और चिकित्सकों को एक महीने के वेतन/मानदेय के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा धन्यवाद और जोहार।”

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए झारखंड सरकार पूरी तैयारी में है। हेमंत सोरेन सरकार झारखंड के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति चाहती है, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। स्वास्थ्य सुविधाओं में योगदान न देने के कारण आपदा प्रबंधन एक्ट-2005 की धारा 56 के तहत 51 स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि 5 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एक डॉक्टर और कम्युनिटी हेल्थ वर्कर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।
 
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,903 नए मामले आए, जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 201,747 हो गई। पिछले 24 घंटे में 103 लोगों ने इस वायरस से अपनी जान गंवाई। जान गंवाने वाले कुल लोगों का आंकड़ा 1991 हो गया। पिछले 24 घंटे में 3,287 लोग ठीक हुए हैं। 151,651 लोग अब तक इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 48,105 है।

Jharkhand
Jharkhand government
Hemant Soren
Corona warriors
Doctors and medical staff
COVID-19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License