NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
जेएनयू : पुलिस के अमानवीय रवैये के ख़िलाफ़ दृष्टिबाधित छात्र फ़ोरम का विरोध प्रदर्शन
जेएनयू दृष्टिबाधित छात्र फ़ोरम ने पुलिस द्वारा दिखाए गए असंवेदनशील रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा है, "हम दिल्ली पुलिस से माफ़ी की मांग करते हैं।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Nov 2019
jnu blind student protest

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दृष्टिहीन छात्रों के एक फ़ोरम ने बुधवार सुबह कड़ी जद्दोजहद के बाद दोपहर में आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मंगलवार को ही विकलाँग और दृष्टिबाधित छात्रों के साथ जिस तरह से अमानवीय व्यवहार किया गया उसके विरोध में छात्रों ने बुधवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। बुधवार को प्रदर्शन के बाद छात्रों का एक डेलिगेशन पुलिस के अधिकारियों से भी मिला।

पुलिस ने इन छात्रों को मुख्यालय पहुंचने से रोकने के लिए कई तरीक़े अपनाए, लेकिन आख़िरकार उन्हें इन छात्रों के आगे झुकना पड़ा और उन्हें अनुमति देनी पड़ी।

इससे पहले बुधवार सुबह इन छात्रों ने कहा कि ‘‘पुलिस लाठीचार्ज’’ के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

जेएनयू दृष्टिहीन छात्र फ़ोरम के सदस्य पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने जय सिंह मार्ग जा रहे थे, लेकिन उनकी बस को रोक दिया गया और वसंत कुंज थाने ले जाया गया। उन्होंने कहा कि बाद में उनकी बस को आईटीओ स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय ले जाया गया।

फ़ोरम ने सोमवार को हॉस्टल शुल्क वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की थी और कहा था कि पुलिस को माफ़ी मांगनी चाहिए।

जबकि पुलिस ने लाठीचार्ज के आरोप को ख़ारिज किया था। जेएनयू दृष्टिहीन छात्रों के फ़ोरम ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि छात्र सभी के लिए सुलभ और सस्ती शिक्षा की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने छात्रों के शांतिपूर्ण मार्च पर क्रूर और असंवेदनशील तरीक़े से हमला किया। इसकी गवाही कई वीडियो और फ़ोटो दे रहे हैं।

जेएनयूएसयू द्वारा बड़े पैमाने पर फ़ीस वृद्धि और नए प्रस्तावित छात्रावास मैनुअल के ख़िलाफ़ मार्च कर रहे थे। विरोध मार्च में, विकलांग छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने कहा है, "हालांकि, हमने देखा है कि दिल्ली पुलिस ने विकलांग छात्रों के विरोध के अधिकार और सस्ती और सुलभ शिक्षा के विरोध के लोकतांत्रिक अधिकार का घोर उल्लंघन किया है। विकलांग छात्रों को दिल्ली पुलिस ने मार्च में उनकी शांतिपूर्ण भागीदारी के दौरान बेरहमी से पिटाई की है।"

फ़ोरम ने आगे कहा, "हमारे सदस्यों में से एक, शशिभूषण समद, जो कि जेएनयूएसयू काउंसलर भी हैं, उनको दिल्ली पुलिस ने अमानवीय रूप से पीटा है। जब शशिभूषण ने पुलिस कर्मियों के ध्यान में लाया कि वह नेत्रहीन छात्र हैं, तो भी दिल्ली पुलिस ने बहुत ही असंवेदनशील तरीक़े से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि "अँधा है तो यहां क्यों आया हैं।" यह कहने के बाद, पुलिस ने उनके सीने और पेट पर लात मारकर उन्हें ज़मीन पर गिरा दिया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत थी लेकिन पुलिस ने उन्हें कोई भी मेडिकल सुविधा मुहैया नहीं कराई है।"

छात्रों ने पुलिस द्वारा दिखाए गए असंवेदनशील रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा है, "हम दिल्ली पुलिस से माफ़ी की मांग करते हैं।"

 

jnu blind student protest
JNU
JNUSU
Fee Hike
JNU Students Protest
JNUTA
SFI
AISA
DSF
AISF
Aishe Ghosh
delhi police
ito

Related Stories

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

जेएनयू: अर्जित वेतन के लिए कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आंदोलन का साथ देने पर छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष की एंट्री बैन!

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

JNU में खाने की नहीं सांस्कृतिक विविधता बचाने और जीने की आज़ादी की लड़ाई

यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं

हिमाचल: प्राइवेट स्कूलों में फ़ीस वृद्धि के विरुद्ध अभिभावकों का ज़ोरदार प्रदर्शन, मिला आश्वासन 

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License