NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जोधपुर में 2 परिवारों के बीच मारपीट का वीडियो हिंदू-मुस्लिम ऐंगल के साथ हुआ वायरल
राजस्थान का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में काफी हिंसा है. कई लोग डंडों से एक व्यक्ति को पीटते हुए दिख रहे है. जिस व्यक्ति को पीटा जा रहा है, उसके बदन से खून बह रहा है. दावा है कि पीटने वाले लोग मुसलमान हैं जिन्हें कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में गिरफ़्तारी का कोई डर नहीं है.
प्रियंका झा
23 Sep 2021
fact check

राजस्थान का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में काफी हिंसा है. कई लोग डंडों से एक व्यक्ति को पीटते हुए दिख रहे है. जिस व्यक्ति को पीटा जा रहा है, उसके बदन से खून बह रहा है. दावा है कि पीटने वाले लोग मुसलमान हैं जिन्हें कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में गिरफ़्तारी का कोई डर नहीं है.

एक ट्विटर यूज़र ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “राजस्थान में एक निर्दोष हिन्दू योगेश जाटव की राशीद और उसके साथियों ने पिंट पिंट कर हत्या कर दी लिंचिंग कांग्रेस शासित राज्य में हुई है, मरने वाला हिन्दू और मारने वाला शान्तिदूत इस लिए सन्नाटा.”

रमेश सोलंकी नाम के एक वेरिफ़ाइड ट्विटर यूज़र ने भी इस दावे वाले एक ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों को टैग किया. बताया जा रहा है कि घटना के 5 दिन बाद भी किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई.

 

कई लोगों ने फ़ेसबुक और ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया और दावा किया कि मारने वाले लोग मुस्लिम समुदाय के हैं. ऑल्ट न्यूज़ के व्हाट्सऐप नंबर पर भी इस वीडियो की सच्चाई पता करने की कई रिक्वेस्ट मिलीं.

फ़ैक्ट-चेक

इस मामले की जानकारी के लिए हमने की-वर्ड्स सर्च किया और हमें कुछ रिपोर्ट्स मिलीं जिनके मुताबिक पीड़ित और आरोपी एक ही समुदाय के थे. दैनिक भास्कर की 19 सितम्बर की रिपोर्ट के मुताबिक, ” महामंदिर थाना क्षेत्र के खटीकों का मोहल्ला मानसागर शिवपुरी में 19 तारिक को आपसी रंजिश के चलते दो परिवार आमने-सामने हो गए. लाठियों व सरियों से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए.” इस रिपोर्ट में कुछ तस्वीरें भी हैं जो शेयर किए जा रहे वीडियो के विज़ुअल से मेल खाती हैं.

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि लाठियों सेे किए गए हमले में अजय, कंचन, शांति, कैलाश एवं कमलेश घायल हो गए. मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके नाम हैं, मनोहरलाल, रविंद्र खींची, भरत, विशाल, संतोष, विकास, घनश्याम, देवीलाल, भवानी व पुखराज. यानी, दोनों ही पक्ष हिन्दू समुदाय से हैं.

इस घटना की रिपोर्ट पत्रिका, नवभारत टाइम्स ने भी दी. किसी भी रिपोर्ट में इसे सांप्रदायिक मामला नहीं बताया गया है.

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने पत्रिका को बताया, “महामंदिर दूसरी पोल के बाहर मानसागर खटीकों के मोहल्ले में परिवार के दो पक्षों के बीच रंजिश है. अनंत चतुदर्शी के उपलक्ष में शनिवार रात मोहल्ले में जागरण था, जहां विरोधी पक्ष का युवक जा पहुंचा और विवाद करने लगा. जिससे वहां झगड़ा हो गया. बाद में वह युवक चला गया. इसको लेकर रविवार दोपहर एक पक्ष के सात-आठ युवक तलवार, लोहे के पाइप, सरिए आदि से लैस होकर आए और झालरा बेरा के पास खड़े अजय पुत्र कैलाश खटीक पर हमला कर दिया. उसके मामा कमलेश ने बीच-बचाव किया. इस पर हमलावर कमलेश पर टूट पड़े. तलवार, लोहे के पाइप व सरियों से अंधाधुंध वार किए. जिससे उसका सिर फट गया और वहीं पर गिर गया.”

ऑल्ट न्यूज़ ने महामंदिर थाने से संपर्क किया. पुलिस ने बताया, “इस घटना में हिन्दू-मुस्लिम ऐंगल नहीं था. ये दो परिवारों के आपसी रंज़िश का मामला था. सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ किया जा रहा दावा बिलकुल ग़लत है.”

इस तरह ये स्पष्ट है कि घटना को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. दो हिन्दू परिवारों के बीच लड़ाई के वीडियो को मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए शेयर किया गया.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

fact check
Alt news
jodhpur
communal politics
hindu-muslim

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

‘तेलंगाना की जनता बदलाव चाहती है’… हिंसा नहीं

बनारस में ये हैं इंसानियत की भाषा सिखाने वाले मज़हबी मरकज़

बढ़ती नफ़रत के बीच भाईचारे का स्तंभ 'लखनऊ का बड़ा मंगल'

लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश

जोधपुर में कर्फ्यू जारी, उपद्रव के आरोप में 97 गिरफ़्तार

जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग

अगर सरकार की नीयत हो तो दंगे रोके जा सकते हैं !

इफ़्तार को मुद्दा बनाने वाले बीएचयू को क्यों बनाना चाहते हैं सांप्रदायिकता की फैक्ट्री?

जहांगीरपुरी: दोनों समुदायों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया शांति और सौहार्द का संदेश!


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License