NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
फ़ैक्ट-चेक : अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये 36 पैसे सस्ता किया?
की-वर्ड सर्च करने पर हमें मालूम चला कि ये ख़बर जुलाई 2020 की है. DNA में 30 जुलाई 2020 को छपी एक ऐसी रिपोर्ट में दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों के कम होने के बारे में बताया गया है. इस रिपोर्ट में जो कीमत बताई गयी है वो सोशल मीडिया पर हाल में किए जा रहे दावों से मिलती है. VAT भी 16.75% किए जाने बात लिखी है.
प्रियंका झा
03 Aug 2021
फ़ैक्ट-चेक : अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये 36 पैसे सस्ता किया?

एक फ़ेसबुक पेज ने 30 जुलाई 2021 को ABP न्यूज़ का कथित ग्राफ़िक शेयर करते हुए दावा किया कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 8 रुपये 36 पैसे की कटौती की गयी है. इसे अरविन्द केजरीवाल की तारीफ़ करते हुए शेयर किया जा रहा है. साथ ही ये भी दावा किया गया है कि दिल्ली सरकार ने 30% VAT को 16.75% कर दिया है और दिल्ली में अब डीजल की कीमत 73 रुपये 64 पैसे है. इस पोस्ट को आर्टिकल के लिखे जाने तक ढाई हज़ार लाइक्स मिले हैं. (आर्काइव लिंक)

image

यूथ विंग पंजाब नाम के एक फ़ेसबुक पेज ने भी ये ग्राफ़िक शेयर किया है.

image

ऑल्ट न्यूज़ के ऐप पर भी ABP न्यूज़ के कथित ग्राफ़िक की पड़ताल की रिक्वेस्ट मिली है. इसके अलावा हमने देखा कि फ़ेसबुक पर ये स्क्रीनशॉट काफी वायरल है.

image

image

फ़ैक्ट-चेक

की-वर्ड सर्च करने पर हमें मालूम चला कि ये ख़बर जुलाई 2020 की है. DNA में 30 जुलाई 2020 को छपी एक ऐसी रिपोर्ट में दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों के कम होने के बारे में बताया गया है. इस रिपोर्ट में जो कीमत बताई गयी है वो सोशल मीडिया पर हाल में किए जा रहे दावों से मिलती है. VAT भी 16.75% किए जाने बात लिखी है.

image

ABP न्यूज़ ने भी इस बारे में 30 जुलाई 2020 को रिपोर्ट प्रकाशित की थी. दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान डीजल और पेट्रोल के दाम कम किए जाने का ऐलान किया था. नीचे पोस्ट किए गए वीडियो में 2 मिनट 40 सेकंड के बाद का स्क्रीनग्रैब लेकर इसे अभी शेयर किया जा रहा है.

यानी, दिल्ली सरकार ने हाल में पेट्रोल की कीमत को कम करने का कोई ऐलान नहीं किया है. सोशल मीडिया यूज़र्स 1 साल पुरानी ख़बर का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं. हमने देखा कि जुलाई 2020 में भी ये स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था. अक्सर ऐसा होता है जब पोस्ट के एक साल होने पर फ़ेसबुक यूज़र्स को उनके मेमोरी दिखाती है. और ऐसे पोस्ट्स फिर से वायरल हो जाते हैं.

image

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

Alt news
fact check
Viral post
AAP
Delhi
Arvind Kejriwal

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License