NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
कैसे अर्थशास्त्र साम्राज्यवादी छलावे की सेवा कर रहा है
मुख्यधारा के बुर्जुआ अर्थशास्त्र की बौद्धिक दादागिरी को, पूंजीवाद ख़ुद के हित में बंद प्रणाली के रूप में, अंधकारमयी साम्राज्यवाद की सेवा करने के लिए इस्तेमाल कर रहा है।
प्रभात पटनायक
18 Mar 2019
Translated by महेश कुमार
कैसे अर्थशास्त्र साम्राज्यवादी छलावे की सेवा कर रहा है

मुख्यधारा का बुर्जुआ अर्थशास्त्र, जो आज अकादमिक दुनिया में प्रधानता की स्थिति में है, अक्सर उन मान्यताओं के आधार पर आगे बढ़ता है जिनके "अवास्तविक" होने की आलोचना की जाती है, और जो स्पष्ट रूप से वास्तविकता के अनुरूप नहीं होती है। हालांकि, यह आलोचना वैध है, लेकिन अपने वास्तविक इरादे को स्पष्ट नहीं करती है, जो कि साम्राज्यवाद के छलावे के साधन के रूप में उसकी सेवा करता है।
मुख्यधारा के बुर्जुआ अर्थशास्त्र की सैद्धांतिक सामग्री पूंजीवाद के कामकाज के बारे में उसके प्रस्तावों के एक पुलिंदे को आगे बढ़ाना है जो कि किसी भी तरह की आवश्यकता से इनकार करते हैं, और इसलिए पूंजीवादी विकास में साम्राज्यवाद की किसी भी भूमिका को नकारते हैं। चूंकि साम्राज्यवाद, वास्तव में पूंजीवाद के कामकाज का एक महत्वपूर्ण तत्व रहा है, ये प्रस्ताव कहने के लिए अनावश्यक और "अवास्तविक" है; लेकिन केवल उनके "अवास्तविक" चरित्र को रेखांकित करना पर्याप्त नहीं है। यह "अवास्तविक" चरित्र एक उद्देश्य को पूरा करता है; और इस तथ्य को हमें भुलाना नहीं चाहिए।
यह कहना कि बुर्जुआ अर्थशास्त्र साम्राज्यवाद को अस्पष्ट करने का कार्य करता है, यह स्पष्ट समझ देता है कि इसके सभी कर्ताधर्ता जानबूझकर इस भूमिका को निभा रहे हैं। एक बार जब किसी विशेष रास्ते से मुद्रा प्राप्त की जाती है, तो पेशेवर और करियर के कारणों से बहुत से निर्दोष और असंदिग्ध अर्थशास्त्री ख़ुद को अपनी सीमाओं के भीतर ही रखते हैं। यह रास्ता कि मुद्रा कैसे प्राप्त की जाती है और कैसे इसकी सीमाओं को पार करने वालों को पेशेवर रूप से दंडित किया जाता है, ये शैक्षणिक जीवन के समाजशास्त्र से संबंधित मुद्दे हैं, जिसमें मैं यहाँ प्रवेश नहीं करूँगा। केवल छद्म साम्राज्यवाद की सेवा करने वाले अर्थशास्त्र के बारे में अपने दावे को स्पष्ट करने के लिए मैं ख़ुद को सीमित करूँगा; और मैं सिर्फ़ दो मानक सिद्धांतों का हवाला देकर ही ऐसा करूँगा।
पहला "विकास का सिद्धांत", अर्थात् एक पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के विकास को लंबे समय तक निर्धारित करने का सिद्धांत। यहाँ आम तौर पर सबसे तय स्थिति, जिसे एमआईटी के रॉबर्ट सोलो (जिन्हें इसके लिए नोबेल पुरस्कार मिला था) द्वारा सख़्ती से विकसित किया गया था और हाल ही में थॉमस पिकेट्टी ने ऐसा किया था(न तो सोलो को और न ही पिकेटी को संयोग से किसी भी तरह से वैचारिक रूप से दक्षिणपंथी माना जा सकता है), यह कि पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की लंबी अवधि के विकास को उसके श्रम बल के विकास की दर से निर्धारित किया जाता है। बेशक, जिस हद तक प्राकृतिक श्रम बल बढ़ता है, कहते हैं कि 3 प्रतिशत प्रति वर्ष, और किसी भी पूंजी-उत्पादन अनुपात में श्रम उत्पादकता तकनीकी प्रगति के कारण 2 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ती है, (अर्थात, प्रत्येक मज़दूर मौजुदा वर्ष से अगले साल 1.02 प्रतिशत के बराबर हो जाता है), इस सिद्धांत के अनुसार, लंबे समय में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5 प्रतिशत हो जाती है। अर्थव्यवस्था की वृद्धि की दर कम मात्रा में प्राकृतिक इकाइयों में नहीं बल्कि "दक्षता इकाइयों" में होती है। लेकिन इस विषय पर एक बदलाव है; मूल बात यह है कि सबसे प्रमुख मुख्यधारा का बुर्जुआ सिद्धांत, जिसे दुनिया के लगभग हर विश्वविद्यालय में सहजता से पढ़ाया जाता है, पूंजीवाद के तहत आर्थिक विकास को श्रम उपलब्धता के कारण विवश होते देखता है।
यह एक उल्लेखनीय रूप से विचित्र प्रस्ताव है, अपने पूरे इतिहास में पूंजीवाद ने दुनिया भर में लाखों लोगों को पूंजी संचय की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए यहाँ से वहाँ किया है। खानों और बागानों पर काम करने के लिए अफ़्रीका से अटलांटिक महासागर के पार बीस लाख दासों को जबरन भेज दिया गया था। और दास व्यापार समाप्त होने के बाद, प्रथम विश्व युद्ध तक फ़िजी, मॉरीशस और पश्चिमी देशों जैसे दूर स्थानों पर, 5 करोड़  चीनी और भारतीय मज़दूरों (एक अनुमान के अनुसार) को कुली श्रम या वृक्षारोपण श्रम के रूप में ले जाया गया और ऐसा महानगरीय राजधानी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए खानों और बागानों पर काम करने के लिए लाया गया था।
जब पूँजी ने अपनी श्रम की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लाखों लोगों को बेरहमी से उखाड़ फेंका, तो उसके लिए यह दावा करना कि पूँजी संचय केवल घरेलु श्रम की उपलब्धता के प्रति नम्रता से समायोजित होता है, विश्वास से परे है और बेतुका भी है। और फिर भी यह मुख्य धारा के आर्थिक सिद्धांत का दावा है। बेशक, अगर यह दावा किया गया था कि पूंजी संचय श्रम उपलब्धता से विवश होगा यदि पूंजीवाद को घरेलू कार्यबल के साथ ही करना पड़ता है, और इसलिए, यह श्रम की तलाश में पूरी दुनिया में जाता है और इसकी आवश्यकता को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को परेशान करता है। अर्थात, यदि सिद्धांत केवल एक पूर्व सिद्धांत था जो तब साम्राज्यवाद की व्याख्या प्रदान करने के लिए इस्तेमाल किया गया था (एक पूर्व श्रम कमी पर क़ाबू पाने के साधन के रूप में), तो मामला बिल्कुल अलग होगा। साम्राज्यवाद की केंद्रीय व्याख्या के रूप में इस तरह के सिद्धांत से कोई सहमत था या नहीं, यह कम से कम एक ईमानदार सैद्धांतिक प्रयास होगा। वास्तव में, ऑस्ट्रियाई मार्क्सवादी ओट्टो बाउर ने साम्राज्यवाद के सिद्धांत को ठीक से समझा था, जिसे रोज़ा लक्सम्बर्ग द्वारा समीक्षित किया गया था।
लेकिन यह मुख्यधारा के आर्थिक सिद्धांत का दावा नहीं है। यह पूंजी संचय की बात करता है जो श्रम उपलब्धता के कारण बाध्य है, लेकिन पूर्व के लिए नहीं; इसका उद्देश्य साम्राज्यवाद की देखी गई घटना के लिए ज़रूरत को प्रदर्शित करना नहीं है क्योंकि यह उस कारक पर ज़ोर देता है, जिसका अर्थ श्रम की कमी है, लेकिन साम्राज्यवाद के संदर्भ के बिना यह घरेलू श्रम की उपलब्धता के संदर्भ में पूंजी संचय की वास्तविक गति को स्पष्ट करता है।
निश्चित रूप से, पहले से मुख्यधारा के बुर्जुआ अर्थशास्त्र के भीतर कुछ सिद्धांत हैं, जो तकनीकी प्रगति की एक उचित दर को संलग्न करने के माध्यम से पूंजीवाद के भीतर श्रम की कमी को दूर करने की बात करते हैं, ताकि पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की विकास दर को श्रम की उपलब्धता के मामले में अब विवश होते न देखा जाए। लेकिन यहाँ तक कि ये सिद्धांत पूंजी की विशाल वैश्विक पहुँच से पूरी तरह से बेख़बर हैं और दुनिया भर में लाखों लोगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्थानांतरित करने की इसकी प्रवृत्ति है। संक्षेप में मुख्यधारा के बुर्जुआ अर्थशास्त्र की बौद्धिक दादागिरी, पूंजीवाद ख़ुद के हित में बंद प्रणाली के रूप में, अंधकारमयी साम्राज्यवाद की सेवा करने में इसतेमाल करता है। और यह सामान्य रूप से अस्पष्ट मुख्यधारा के अर्थशास्त्र की विशेषता है।

इस बिंदु को रेखांकित करने के लिए मेरा दूसरा दृष्टांत व्यापार के सिद्धांत से संबंधित है, जो यह बताता है कि देशों के बीच व्यापार हमेशा दोनों के पारस्परिक लाभ के लिए काम करता है। यह एक ऐसा दृश्य है जिसे विश्व व्यापार संगठन जैसी एजेंसियों द्वारा आज तक आधिकारिक रूप से बरक़रार रखा है, जो चाहते हैं कि हर जगह मुक्त व्यापार स्थापित किया जाए। हालांकि भारत जैसी औपनिवेशिक अर्थव्यवस्थाओं का संपूर्ण अनुभव स्पष्ट रूप से इसके विपरीत जाता है।
व्यापार का खुला होना "गैर-औद्योगीकरण" का कारण था, जिसने पूंजीवादी बस्तियों में सस्ते मशीन-निर्मित सामान के आयात के कारण लाखों बुनकरों और अन्य कारीगरों को रोज़गार से बाहर कर दिया। विस्थापित कारीगरों को ज़मीन पर फेंक दिया गया, किराए में वृद्धि, मज़दूरी कम करना और आबादी के बड़े वर्गों की निराशाजनक आय को छोड़कर (सिवाय, निश्चित रूप से, जमींदार जो इसके विपरीत लाभान्वित हुए); यह इन अर्थव्यवस्थाओं में आधुनिक सामूहिक ग़रीबी की उत्पत्ति थी। और फिर भी दुनिया भर के छात्रों को, इन सभी देशों सहित, उन्हें उन सिद्धांतों को पढ़ाया जाता है जो मुक्त व्यापार के गुणों को अपने स्वयं के अनुभव की अनदेखी करते हुए प्रचारित करते हैं।
मुख्यधारा का सिद्धांत मुक्त व्यापार के गुण के "प्रदर्शन" की इस उपलब्धि को कैसे प्राप्त करता है? ऐसा केवल यह मानकर किया जाता है कि सभी "उत्पादन के कारक" पूरी तरह से प्रत्येक अर्थव्यवस्था में पहले और बाद में रोज़गार के लिए खोल दिए गए हैं। यदि यह धारणा दी जाती है, तो स्वाभाविक रूप से इसमें किसी भी तरह के "गैर-औद्योगीकरण" की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह मान लेना चाहिए कि विस्थापित कारीगर, शेष बेरोज़गार या कम-रोज़गार वाले लोगों को निर्यात क्षेत्र में फिर से नौकरी पर रख लिया जाएगा।
तथ्य यह है कि औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था में निर्यात क्षेत्र (या आम तौर पर किसी भी तीसरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में जो आज भी क़ायम है) में प्राथमिक वस्तुएँ शामिल हैं, जिनका उत्पादन सीमित भूमि की उपलब्धता के कारण नहीं बढ़ सकता है, ताकि नया बेरोज़गार, श्रम बाज़ार में भीड़ न कर दे, बस इसे  माना जाता है। वास्तव में, इसलिए "गैर-औद्योगीकरण" के भारी ऐतिहासिक तथ्य को सिर्फ़ माना जाता है कि ऐसा कभी नहीं होगा! इसलिसे इसे स्पष्ट रूप से मनगढ़ंत मान्यताओं से उत्पन्न एक स्पष्ट कोमल सिद्धांत के आर्थिक ज्ञान के रूप में माना जाता है।
दादाभाई नौरोजी और रोमेश दत्त से लेकर गाँधी और वामपंथियों के उपनिवेशवाद-विरोधी संघर्ष में मुख्यधारा के बुर्जुआ अर्थशास्त्र की इस खामी को  रेखांकित किया गया था। परिणामस्वरूप, औपनिवेशिक दौर के बाद की स्थिति में भारत और अन्य देशों में अपने स्वयं के ऐतिहासिक अनुभव के बारे में और इन देशों में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को मुख्यधारा के अर्थशास्त्र की रिक्तता के बारे में सच्चाई बताने का प्रयास किया गया। अफ़सोस कि अब ऐसा नहीं है। प्रसिद्ध विदेशी विश्वविद्यालयों का अनुकरण करने के लिए, उच्च गुणवत्ता को प्राप्त करने के लिए, जो सभी ऐसे मुख्यधारा के बुर्जुआ अर्थशास्त्र का प्रचार करते हैं, यह सब साम्राज्यवाद के प्रभाव को कम और अस्पष्ट करने का काम करता है, इन देशों में उच्च शिक्षा के संस्थानों में छात्रों को अर्थशास्त्र की अब इस तरह की शिक्षा दी जा रही है। 
साम्राज्यवाद के तौर-तरीक़ों में बौद्धिक दादागिरी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है; इस बौद्धिक दादागिरी में मुख्यधारा के बुर्जुआ अर्थशास्त्र की दादागिरी एक प्रमुख तत्व है।

Bourgeois Economics
Deindustrialsation
Imperialism
capitalism
Labour
Intellectual Hegemony

Related Stories

पूंजीवाद के दौर में क्यों ज़रूरी है किसान-मज़दूरों का गठबंधन

बराबरी और किल्लत: कैसे समाजवाद ने पूंजीवाद को पछाड़ा

क्या पूंजीवादी व्यवस्था में निवेश का सामाजीकरण सब दुरुस्त कर सकता है?

रोनाल्डो के कोका कोला बोतल हटाने वाले प्रकरण को थोड़ा खुरच कर देखिए!

संविधान पर आए ख़तरों को पहचानने का अवसर है यह गणतंत्र दिवस!


बाकी खबरें

  • पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    न्यूज़क्लिक टीम
    पब्लिक का पैसा, सेठों के हाथ
    16 Jul 2021
    पिछले दो दशकों में कई कंपनियों ने सरकारी बैंकों से करोड़ों रूपये का क़र्ज़ लिया और उसे कभी लौटाया नहींI अब सरकारी बैंक कुछ पैसा वापस लेकर इस कर्ज़े को रफादफा कर रहे हैंI इससे जनता का पैसा बड़े…
  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License