NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कांचीपुरम यामहा कारख़ाना से दो लोगों को निकाले जाने पर श्रमिक कर रहे विरोध
कंपनी प्रबंधन ने अब तक विरोध करने वाले इन श्रमिकों से मुलाक़ात नहीं किया है और साथ ही इन्हें स्वच्छता सुविधा देने से भी इंकार कर दिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Sep 2018
yamaha workers

तमिलनाडु के कांचीपुरम कारख़ाना में इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड (आईवाईएम) के श्रमिक अपने दो साथियों को ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हटाए जाने के कारण पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इन श्रमिकों की मांग है कि निकाले गए दोनों श्रमिकों को कंपनी जल्द बहाल करे।

श्रमिकों को ताक़त देने के लिए कांचीपुरम कारख़ाना में श्रमिकों के मुद्दों को उठाने के लिए हाल ही में एक संघ का गठन किया गया है। कंपनी का प्रबंधन इससे कथित तौर पर नाख़ुश है। विरोध करने वाले श्रमिकों ने कथित तौर पर है कि ऐसा दो श्रमिकों - राजामानिकंदन और प्रकाश को निकाले जाने के चलते किया गया है। राजामानिकंदन संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करते है और प्रकाश संघ के एक सचिव के रूप में कार्य करते है। ये संघ सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीआईटीयू) से संबद्ध है।

औद्योगिक विवाद अधिनियम के अनुसार 20 सितंबर की शाम में राज्य के श्रमिकों की कल्याण नीतियों पर चर्चा करने के लिए तमिलनाडु श्रम कल्याण बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में एक बैठक की गई। हालांकि, यामाहा प्रबंधन इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। बैठक के बाद राजामानिकंदन और प्रकाश को हटा दिया गया। अब तक प्रबंधन इन श्रमिकों को निकाले जाने के कारणों के बारे में कोई पत्र जारी नहीं किया है।

सीआईटीयू के मुथुकुमार ने न्यूज़़क्लिक से कहा, "अचानक दो श्रमिकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। जब वे 23 सितंबर की सुबह अपनी ड्यूटी के लिए आए तो वे हाज़री लगाने वाले सिस्टम में अपनी हाज़री नहीं लगा पा रहे थें जिसके बाद उन्हें पता चला कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। नौकरी से निकाले जाने के संबंध में उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है।"

मुथुकुमार ने कहा, "चूंकि दो लोगों को काम से निकाल दिया गया था, इसलिए दूसरे श्रमिक इकट्ठा हुए और विरोध करना शुरू कर दिया। उस समय लगभग 600 कर्मचारी अंदर थें, और उन्होंने कारखाने के अंदर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके अलावा, सुबह की शिफ्ट में काम पर आने वालों में लगभग 100 श्रमिकों ने कारखाने के बाहर विरोध करना शुरू कर दिया है।"

कंपनी प्रबंधन ने अभी तक इन श्रमिकों से मुलाक़ात नहीं किया है। इसके अलावा, कंपनी ने विरोध करने वाले श्रमिकों को स्वच्छता सुविधा देने से इंकार कर दिया है।

सीआईटीयू के कन्नन सुंदराराजन ने कहा, "कंपनी ने प्रकाश के घर कुछ गुंडों को भेजा है, और इन ग़ुंडों ने प्रकाश की मां और भाई को धमकी दिया है। विरोध करने वाले अन्य श्रमिकों के परिवारों को भी धमकी दी जा रही है। स्पष्ट है कि प्रबंधन सभी संभावित तरीकों से श्रमिकों के इस संघर्ष को बाधित करने की पूरी कोशिश कर रहा है।"

उधर श्रमिक संघ ने प्रबंधन स्टाफ मुकेश कुमार और रॉबर्ट केनेडी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराया है।

कन्नन ने कहा, "बेशक, हमारा विरोध श्रमिकों के अधिकारों के लिए भी है जिसे एकजुट करना है, जबकि प्रबंधन इस संघ को बाधित करने की कोशिश कर रहा है जो श्रमिकों के अधिकारों के लिए बेहतर मज़दूरी की मांग को बल दे रहा है।"

yamaha workers
royal enfield
strike
workers protest

Related Stories

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

महानगरों में बढ़ती ईंधन की क़ीमतों के ख़िलाफ़ ऑटो और कैब चालक दूसरे दिन भी हड़ताल पर

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया

अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स

दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों ने की बेहतर कार्य स्थिति और वेतन की मांग, काली पट्टी लगाकर कर रहे काम

हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल


बाकी खबरें

  • mayawati
    कृष्ण सिंह
    मुद्दा: सवाल बसपा की प्रासंगिकता का नहीं, दलित राजनीति की दशा-दिशा का है
    26 Feb 2022
    जहां तक बसपा की राजनीतिक प्रासंगिकता का प्रश्न है, तो दो या तीन चुनाव हारने से किसी भी पार्टी की प्रासंगिकता खत्म नहीं होती है। लेकिन असल प्रश्न यह है कि पार्टी की राजनीतिक दशा और दिशा क्या है? साथ…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    काश! अब तक सारे भारतीय छात्र सुरक्षित लौट आते
    26 Feb 2022
    बहुत सारे काश हैं, लेकिन क्या कीजिए...युद्धग्रस्त यूक्रेन में फिलहाल करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं। भारत सरकार ने अब उनकी वापसी के प्रयास शुरू किए हैं। एयर इंडिया का विमान…
  • लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव, पांचवा चरण : ख़त्म हो सकती है भाजपा की चुनौती
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के मतदान के साथ यूपी चुनाव 2022 में भाजपा की चुनौती खत्म हो सकती है, क्योंकि इसके बाद पूर्वांचल के आखिरी दो चरणों में बदले सामाजिक समीकरणों के चलते भाजपा की संभावनाएं  क्षीण हो चुकी हैं।
  • Russia
    पीपल्स डिस्पैच
    हम यूक्रेन की निष्पक्षता पर बातचीत करने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने को तैयार- रूस
    26 Feb 2022
    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों के आसपास लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की शरणार्थी संस्था के मुताबिक़, इस युद्ध की वज़ह से फिलहाल 1 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
  • tomb
    तारिक़ अनवर
    अयोध्या: राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार धर्मनिरपेक्ष ऐतिहासिक इमारतें
    26 Feb 2022
    यह शहर सिर्फ़ मंदिरों ही नहीं मकबरों और स्मारकों से भी भरा हुआ है जो देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब या हिंदू और मुस्लिम संस्कृतियों के आपसी मेल का प्रतीक है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License