NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
समाज
भारत
राजनीति
केरल में होगा देश का पहला सरकारी ट्रांसजेंडर कला उत्सव ‘वर्णपकित्त-2019’
केरल के सामाजिक न्याय विभाग ने ट्रांसजेंडर समुदाय की मदद करने, उन्हें प्रोत्साहित करने, उन्हें मुख्यधारा का हिस्सा बनाने और उनकी कला को बढ़ावा देने के लक्ष्य से इस उत्सव के आयोजन का फैसला लिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Sep 2019
trans art festival
फोटो साभार: newindianexpress

केरल सरकार अगले महीने ‘ट्रांसजेंडर कला उत्सव’ का आयोजन करने वाली है जिसमें समाज के इस वंचित तबके की प्रतिभाओं को कला प्रदर्शन का पूरा मौका मिलेगा।

केरल के सामाजिक न्याय विभाग ने ट्रांसजेंडर समुदाय की मदद करने, उन्हें प्रोत्साहित करने, उन्हें मुख्यधारा का हिस्सा बनाने और उनकी कला को बढ़ावा देने के लक्ष्य से इस उत्सव के आयोजन का फैसला लिया है।

दो दिवसीय उत्सव ‘वर्णपकित्त-2019’ ट्रांसजेंडर्स के लिए सरकार की ओर से आयोजित देश का संभवत: पहला कार्यक्रम है।
प्रशासन के अनुसार, केरल सरकार की ओर से समुदाय की बेहतरी के लिए लागू ट्रांसजेंडर नीति के तहत इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

संभावना है कि आयोजन राजधानी तिरुवनंतपुरम में होगा। इसकी तारीखों की अभी घोषणा होनी है।

इस कला उत्सव के तहत विभाग ने फिल्म से इतर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 ट्रांसजेंडर्स से नकद पुरस्कार के लिए आवेदन मंगवाया है।

विभाग की ओर से कला उत्सव के लिए जारी सूचना पत्रिका में कहा गया है कि इस उत्सव में सरकारी पहचानपत्र धारक 18 वर्ष या उससे ज्यादा आयु का कोई भी ट्रांसजेंडर हिस्सा ले सकता है।

उसमें कहा गया है कि नृत्य, संगीत, एकल अभिनय और मिमिक्री के अलावा कहानी, कविता और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

ट्रांसजेंडर कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम का दिल खोलकर स्वागत किया है।

आपको बता दें कि अभी पिछले दिनों हीदी सादिया ने केरल के पहले ट्रांसजेंडर टीवी पत्रकार के रूप इतिहास रचा है और उन्होंने लैंडर ‘विक्रम’ के आर्बिटर से सफलतापूर्वक अलग होने पर देश के दूसरे चंद्रमिशन की इस उपलब्धि की अपनी पहली रिपोर्टिंग की। सादिया को केरल की सत्ताधारी माकपा द्वारा संचालित खबरिया चैनल कैराली ने नौकरी दी।

इसे पढ़ें :केरल में पहली ट्रांसजेंडर टीवी पत्रकार सामने आई

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Kerala
First Government Transgender Arts Festival
वर्णपकित्त-2019
social justice
Transgender community
CPM

Related Stories

केरल सरकार ने दहेज निषेध नियमावली में किया बदलाव, ज़िले में तैनात किए ‘दहेज निषेध अधिकारी’

अपना बुटीक खोलने और अपनी ज़िंदगी खुलकर जीने के लिए हासिल की ट्रांस महिला की पहचान

आईआईटी में शिक्षक पदों में आरक्षण खत्म करने का प्रस्ताव दोषपूर्ण!

बिहार की प्रवासी महिला मलयालम साक्षरता परीक्षा में रही अव्वल

ट्रांसजेंडर बिल को ट्रांस समुदाय ने बताया 'जेंडर जस्टिस मर्डर' बिल

केरल में पहली ट्रांसजेंडर टीवी पत्रकार सामने आई

इकोलॉजिकल इमरजेंसी की तरफ तो नहीं बढ़ रहे हम!

कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई, अधिकांश नदियां उफान पर

एफ़आरए : आदिवासियों की ज़मीनों पर फ़ैसला कल

आर्टिकल 15 : एक आधी-अधूरी कोशिश!


बाकी खबरें

  • Indian Economy
    न्यूज़क्लिक टीम
    पूंजी प्रवाह के संकेंद्रण (Concentration) ने असमानता को बढ़ाया है
    31 Jan 2022
    पिछले एक दशक में, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा उधार देने का तरीका बदल गया है, क्योंकि बड़े व्यापारिक घराने भारत से बाहर पूंजी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित चंद्रा, जो आईआईटी दिल्ली में…
  • unemployment
    सोनिया यादव
    देश में बढ़ती बेरोज़गारी सरकार की नीयत और नीति का नतीज़ा
    31 Jan 2022
    बेरोज़गारी के चलते देश में सबसे निचले तबके में रहने वाले लोगों की हालत दुनिया के अधिकतर देशों के मुक़ाबले और भी ख़राब हो गई। अमीर भले ही और अमीर हो गए, लेकिन गरीब और गरीब ही होते चले जा रहे हैं।
  •  Bina Palikal
    राज वाल्मीकि
    हर साल दलित और आदिवासियों की बुनियादी सुविधाओं के बजट में कटौती हो रही है :  बीना पालिकल
    31 Jan 2022
    काफी सालों से देखते आ रहे हैं कि हर साल सोशल सेक्टर बजट- जो शिक्षा का बजट है, जो स्वास्थ्य का बजट है या जो बजट लोगों के उद्योग के लिए है, इस बजट की कटौती हर साल हम लोग देखते आ रहे हैं। आशा है कि इस…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    एक चुटकी गाँधी गिरी की कीमत तुम क्या जानो ?
    31 Jan 2022
    न्यूज़ चक्र में आज अभिसार शर्मा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बता रहे हैं कि कैसे गाँधी देश को प्रेरित करते रहेंगे।
  • nirmala sitharaman
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    2022-23 में वृद्धि दर 8-8.5 प्रतिशत रहेगी : आर्थिक समीक्षा
    31 Jan 2022
    समीक्षा के मुताबिक, 2022-23 का वृद्धि अनुमान इस धारणा पर आधारित हैं कि आगे कोई महामारी संबंधी आर्थिक व्यवधान नहीं आएगा, मानसून सामान्य रहेगा, कच्चे तेल की कीमतें 70-75 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License