NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
कन्नौज बस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि
जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक दल ने 10 लोगों के जले हुए शव बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि बस पूरी तरह जल चुकी है और उससे अन्य शव निकालने की कोशिश जारी है।
भाषा
11 Jan 2020
bus cathes fire
Image courtesy: Aaj Tak

कन्नौज (उत्तर प्रदेश): कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के घिलोई गांव के निकट जीटी रोड पर शुक्रवार रात एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद बस में लगी आग की चपेट में आकर कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले हादसे में कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही थी।

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक दल ने 10 लोगों के जले हुए शव बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि बस पूरी तरह जल चुकी है और उससे अन्य शव निकालने की कोशिश जारी है। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गयी। बस में 45 लोग सवार थे, जिनमें तीन चालक दल के सदस्य थे। बस फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी, जब जीटी रोड पर छिबरामऊ के पास ये हादसा हुआ। डीएम ने बताया कि 21 घायल यात्रियों को छिवरामऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों को हल्की चोट आई थी, और निजी अस्पताल में इलाज कराकर उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रशासन उन लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने लखनऊ में कहा कि ऐसा लगता है कि डीजल टैंक में विस्फोट हुआ और उसके कारण बस में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंक से टक्कर होने के बाद बस में आग लग गई।

छिबरामऊ स्थित सौशैय्या अस्पताल में इलाज करा रहे यात्री ने बताया कि बस यात्रियों से पूरी भरी हुई थी, और दुर्घटना के समय उसमें करीब 60 लोग थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री को मौके पर भेजा है और घटना के बारे में जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की और घायलों को पचास पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

kannauj
UttarPradesh
bus catches fire
Kannauj accident
bus tragedy
Yogi Adityanath

Related Stories

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

भारत में हर दिन क्यों बढ़ रही हैं ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं, इसके पीछे क्या है कारण?

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत

यूपी: ‘135 शिक्षक, शिक्षा मित्रों की पंचायत चुनावों में तैनाती के बाद कोविड जैसे लक्षणों से मौत'


बाकी खबरें

  • Antony Blinken
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस को अमेरिकी जवाब देने में ब्लिंकन देरी कर रहे हैं
    21 Jan 2022
    रूस की सुरक्षा गारंटी देने की मांगों पर औपचारिक प्रतिक्रिया देने की समय सीमा नजदीक आने के साथ ही अमेरिकी कूटनीति तेज हो गई है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के क़रीब साढ़े तीन लाख नए मामले सामने आए
    21 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन लाख के क़रीब यानी 3,47,254 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.23 फ़ीसदी यानी 20 लाख 18 हज़ार 825 हो गयी है।
  • jute mill
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    बंगाल : जूट मिल बंद होने से क़रीब एक लाख मज़दूर होंगे प्रभावित
    21 Jan 2022
    नौ प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप की मांग की है।
  • online education
    सतीश भारतीय
    ऑनलाइन शिक्षा में विभिन्न समस्याओं से जूझते विद्यार्थियों का बयान
    21 Jan 2022
    मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट ज्ञात हो रहा है कि इस वक्त ऑनलाइन शिक्षा एक औपचारिकता के रूप में विद्यमान है। सरकार ने धरातलीय हकीकत जाने बगैर ऑनलाइन शिक्षा कोरोना…
  • Ukraine
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर कीः यमन का ड्रोन हमला हो या यूक्रेन पर तनाव, कब्ज़ा और लालच है असल मकसद
    20 Jan 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी पर किये ड्रोन हमले की असल कहानी पर प्रकाश डाला न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License