NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत
देश में आज चौथे दिन भी कोरोना के 2,800 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं। आईआईटी कानपूर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल कहा है कि फिलहाल देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना नहीं है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 May 2022
Corona
फ़ाइल फ़ोटो- हिंदुस्तान टाइम्स

देश में आज चौथे दिन भी कोरोना के 2,800 से ज़्यादा मामले सामने आए है | पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गयी है। साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है | दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6 हज़ार से 4 हज़ार के क़रीब हो गयी है | पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से दिल्ली एनसीआर और कुछ प्रदेशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे थे, इससे कोरोना की चौथी लहर की आशंका बढ़ती जा रही थी | लेकिन अभी जिस तरह से कोरोना के मामलों में स्थिरता बनी हुई है, इसको देखते हुए लगता है अभी ऐसा किसी खतरे की संभावना नहीं है। 

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल का दावा है कि फिलहाल देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना नहीं है। गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर उन्होंने दावा किया है कि आने वाले समय में ऐसा ही मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण फिलहाल उन देशों में ही बढ़ रहा है, जहां नेचुरल इम्यूनिटी का ग्राफ कम है। अपने देश में 90 फीसदी लोगों में नेचुरल इम्युनिटी जनरेट हो चुकी है। वहीं वैक्सीन भी लगातार सुरक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने सलाह भी दी है कि यदि कोई संक्रमित होता है तो कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करे। इससे संक्रमण फैलने की संभावना और कम हो जाएगी।

साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना के ओमीक्रोन म्युटेंट में बदलाव से संक्रमण घातक भी हो सकता है | ऐसे में आम जनता को आने वाले लम्बे समय तक सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी | इससे पहले प्रो मणीन्द्र अग्रवाल ने कोरोना की पहली दूसरी और तीसरी लहर में गणितीय मॉडल के आधार पर सटीक आकलन करते हुए देश को पहले ही कोरोना की लहर के प्रति आगाह किया था | अब प्रोफेसर अग्रवाल का कहना है कि आंकड़ों के हिसाब से चौथी लहर की संभावना ना के बराबर है | 

देश में कोरोना के आकडो की बात करे तो, देश में पिछले 24 घंटों में 2,858 नए मामले सामने आए हैं | इसके अलावा बीते दिन देश भर में कोरोना से 11 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 5 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, दिल्ली में 4 मरीज़ों की मौत हुई और दो मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,355 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 508 मामले कम हुए हैं | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 19 हज़ार 112 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 201 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 76 हजार 815 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 18 हज़ार 96 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 91 करोड़ 15 लाख 90 हज़ार 370 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 15 लाख 4 हज़ार 734 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 34 लाख 31 हज़ार 758 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 86 हज़ार 963 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,858 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 899 मामले, हरियाणा से 439 मामले, केरल से 419 मामले, महाराष्ट्र से 263 मामले, उत्तर प्रदेश से 175 मामले, कर्नाटक से 156 मामले, राजस्थान से 80 मामले, मिज़ोरम से 63 मामले, तेलंगाना से 52 मामले, पश्चिम बंगाल से 50 मामले, तमिलनाडु से 44 मामले, मध्य प्रदेश और गुजरात से 35-35 मामले, पंजाब से 33 मामले, आंध्र प्रदेश से 20 मामले, ओड़िशा से 14 मामले और हिमाचल प्रदेश से 14 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, उत्तराखंड से 13 मामले, गोवा से 10 मामले, चंडीगढ़ से 8 मामले, झारखण्ड से 7 मामले, जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी से 5-5 मामले, सिक्किम से 4 मामले, बिहार और लद्दाख से 3-3 मामले, छत्तीसगढ़ से 2 मामले और एक-एक मामला मेघालय और अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है। बीते दिन असम, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: देश में करीब दो महीने बाद एक दिन में कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज

Coronavirus
Corona Update

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • sbi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    DCW का SBI को नोटिस, गर्भवती महिलाओं से संबंधित रोजगार दिशा-निर्देश वापस लेने की मांग
    29 Jan 2022
    एसबीआई ने नयी भर्तियों या पदोन्नत लोगों के लिए अपने नवीनतम मेडिकल फिटनेस दिशानिर्देशों में कहा कि तीन महीने से अधिक अवधि की गर्भवती महिला उम्मीदवारों को ‘‘अस्थायी रूप से अयोग्य’’ माना जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License