NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
कर्नाटक : राज्य भर से किसान विधानसभा पर प्रदर्शन करने पहुंचे, एफ़आरपी बढ़ाने की कर रहे हैं मांग
कई ज़िलों से आए किसानों ने कहा कि एफ़आरपी में मामूली बढ़ोत्तरी से उन्हें नुकसान से उबरने में मदद नहीं मिलेगी।
निखिल करिअप्पा
07 Oct 2021
कर्नाटक : राज्य भर से किसान

सोमवार को हजारों किसान, गन्ना किसानों पर मिलने वाले FRP (फेयर एंड रिमनरेटिव प्राइस) में हुए बदलाव का विरोध करने राजधानी पहुंचे। किसानों ने इस दौरान क्रांतिवीर संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन से राज्य विधानसभा तक, सीएम बासवराज बोम्मई से मिलने के लिए जुलूस निकाला।

अगस्त में केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गन्ने के दामों (FRP) में प्रति क्विंटल 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की। ऐलान किया गया कि 10 फीसदी के ऊपर रिकवरी में हर 0.1 फ़ीसदी के लिए प्रति क्विंटल 2.90 का प्रीमियम दिया जाएगा और रिकवरी में 0.1 फ़ीसदी की कमी के हिसाब से 2.90 रुपए प्रति क्विंटल की कटौती भी की जाएगी। (रिकवरी दर का मतलब गन्ने से चीनी की मात्रा की निकासी है।)

नई दर 290 रुपए क्विंटल या 2900 रुपए टन है। लेकिन कर्नाटक में किसान इस बढ़ोत्तरी से नाराज़ हैं और उन्होंने FRP में संशोधन के लिए राजधानी कूच करने का फैसला किया।

प्रदर्शनकारी किसानों में 30 साल के रवि भी हैं. गड़ग के रहने वाले रवि 10 एकड़ में गन्ना और 10 एकड़ में धान लगाते हैं। उन्होंने कहा, "कृषि विभाग ने माना है कि एक टन गन्ना उत्पादन कि कीमत 3200 रुपए है। लेकिन केंद्र सरकार ने 2900 रुपए का रेट तय कर दिया। यह किसान के लिए नुकसान है। 5 रुपए की बढ़ोत्तरी पर्याप्त नहीं है, क्योंकि ईंधन और श्रम काफ़ी महंगा हो चुका है।"

सोमवार को हुए प्रदर्शन का आयोजन राज्य कब्बू बेलेगरारा (गन्ना उत्पादक किसान) संघ ने किया। संघ के अध्यक्ष कुरबुर शांताकुमार की अगुवाई में किसानों ने सरकार और विधानसभा तक जाने वाला रास्ता रोकने के लिए पुलिस के विरोध में नारे लगाए। किसानों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खैरी में 3 अक्टूबर को हुई किसानों की हत्या की भी निंदा की। राज्य कृषि मंत्री बीसी पाटिल भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और थोड़ी देर तक प्रदर्शनकारियों से बात की।

शुगर मिलों द्वारा किया जा रहा शोषण

प्रदर्शनकारी कर्नाटक के अलग अलग जिलों से आए थे। संघ के राज्य सचिव देवराज ने उन तरीकों के बारे में बताया, जिनसे सुगर मिल मालिक किसानों को "धोखा" देते हैं।

उन्होनें कहा, "हमें गन्ने में चीनी की मात्रा के आधार पर भुगतान किया जाता है। मिल मालिक असली रिकवरी से कम बताते हैं। अगर रिकवरी 11 फ़ीसदी है, तो वे 10 फ़ीसदी बताते हैं और उसी का भुगतान करते हैं। इस तरीके से मिल मालिक किसानों को धोखा से रहे हैं। फिर मिल मालिकों को गन्ने से कई सह उत्पाद भी मिलते हैं। जैसे गन्ने की मरी या शीरा और छोता (रस निकलने के बाद बचने वाला पिसा हुआ सूखा गन्ना)। मरी या शीरे का इस्तेमाल शराब बनाने में होता है। जबकि छोता बिजली उत्पादन में ईंधन के तौर पर काम आता है।

केंद्र सरकार ने मिलों को एथनॉल बनाने की अनुमति भी दी है। एक लीटर एथनॉल को 59 रुपए तक बेचा जा सकता है। एक टन गन्ने से 100 लीटर एथनॉल बनाया जा सकता है। मिल मालिक बड़ा मुनाफा कमाते हैं। जबकि हम किसानों की औने पौने दाम मिलते हैं। 

कुछ किसानों ने दावा किया कि मिल मालिकों ने उनका भुगतान नहीं किया।

चामराजनगर जिले की रहने वाली 41 साल की सोमन्ना ने कहा, "पहले हमें गन्ना मिल में देने के दो महीने बाद भुगतान मिलता था। इस बार हमने प्रदर्शन किया और  गन्ना आपूर्ति के 15 दिन के भीतर हमारा भुगतान हो गया। लेकिन FRP पर्याप्त नहीं है। मेरे हिसाब से हमें 5000 रुपए प्रति टन के हिसाब से भुगतान होना चाहिए।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Karnataka: Cane Farmers From Across State March to Vidhan Soudha, Demand Higher FRP

Karnataka farmers
Farmer protests
Cane growers
Sugarcane FRP
Bengaluru Protest

Related Stories

किसान आंदोलन ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है

किसान आंदोलन: केंद्र ने किसानों को भेजा प्रस्ताव, मोर्चे ने मांगा स्पष्टीकरण, सिंघु बॉर्डर पर अहम बैठक

रेल रोको: आख़िर क्यों नहीं हो सकता आरोपी मंत्री बर्खास्त, पूछें किसान

मुज़फ़्फ़रनगर महापंचायत सिर्फ़ खेती-किसानी की पंचायत नहीं, रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा की भी पंचायत है!

देशभर में किसानों ने मनाया ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’, कृषि क़ानूनों की प्रतियां जलाईं, टोहाना रहा प्रमुख केंद्र

किसानों के ‘भारत बंद’ के समर्थन में देश के हर कोने की  शानदार भागीदारी

भारत बंद: कई राज्यों में बंद का व्यापक असर, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन, रेल और सड़क यातायात प्रभावित

किसान आंदोलन: देशभर में दिखा भारत बंद का असर

किसान आंदोलन : मोदी के सर्वज्ञता के मिथक को तोड़ते किसान

थनबर्ग 'टूलकिट' : 21 साल की जलवायु कार्यकर्ता को 5 दिन की पुलिस हिरासत


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM
    17 Mar 2022
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्य में मुस्लिम आबादी का 35 प्रतिशत हैं, वे अब अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि बहुसंख्यक हैं।
  • सौरव कुमार
    कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना
    17 Mar 2022
    कलबुर्गी, विजयपुरा, विजयनगर, रायचूर, दवेंगेरे, बागलकोट, बल्लारी, यादगीर और कोप्पल ज़िलों की लगभग 1500 देवदासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर बेंगलुरु शहर में धरना दिया।
  • UKRAIN
    क्लाउस उलरिच
    गेहूं के निर्यात से कहीं बड़ी है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 
    17 Mar 2022
    1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिलने के बाद, यूक्रेन का आर्थिक विकास भ्रष्टाचार, कैपिटल फ्लाइट और सुधारों की कमी से बाधित हुआ। हाल ही में हुए सुधारों से अब देश में रूस के युद्ध की धमकी दी जा रही…
  • भाषा
    दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह
    17 Mar 2022
    ‘पुलिस के लिये सबसे सशक्त हथियार नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास होता है । नागरिक आपके ऊपर भरोसा तभी करेंगे जब आप उचित तरीके से काम करेंगे । ऐसे में लोगों को साथ लें । सामान्य जनता के प्रति संवेदनशील…
  • तान्या वाधवा
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के दौड़ में गुस्तावो पेट्रो
    17 Mar 2022
    अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रगतिशील नेता गुस्तावो पेट्रो पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License